इंडियन किचन में टेस्ट और फ्रेगरेंस बढ़ाने वाली दालचीनी सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में भी जानी जाती है. इसकी छाल का इस्तेमाल सदियों से भोजन के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में किया जाता रहा है. दालचीनी एक एवरग्रीन पेड़ है, जिसकी ऊंचाई लगभग 15 से 20 मीटर तक होती है. इसका उपयोगी भाग इसकी सुगंधित छाल है, जिसे सुखाकर मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है. श्रीलंका को असली दालचीनी का मूल स्थान माना जाता है, जबकि भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के पश्चिमी घाट क्षेत्रों में भी इसकी खेती की जाती है.
आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में दालचीनी को गर्म तासीर वाला माना गया है. इसको पाचन को बेहतर रखने में सहायक माना जाता है. यह पेट में गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में पारंपरिक रूप से उपयोग की जाती रही है. यह पाचक रसों के स्राव को उत्तेजित करने में मदद करती है. अगर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपको टॉप ब्रांड की दालचीनी लेकर आया है. चाहे पाउडर हो या साबुत दालचीनी, आप यहां से अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार यहां से दालचीनी ऑर्डर कर सकते हैं. लेकिन खरीदने से पहले इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम को कहें बाय-बाय! ये 5 बजट-फ्रेंडली इम्युनिटी बूस्टर आपको रखेंगे अंदर से फौलाद
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है दालचीनी
दालचीनी में पॉलीफेनोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं. पारंपरिक रूप से दालचीनी को जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में भी मददगार माना जाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसका उपयोग लेप और तेल के रूप में भी किया जाता है.
ठंड में आती है काम
सर्दी-जुकाम और खांसी में दालचीनी का काढ़ा या शहद के साथ इसका सेवन पारंपरिक रूप से काफी लोकप्रिय है. इसकी गर्म तासीर शरीर को गर्म रखने और सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में सहायक मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट भीगे बादाम और अखरोट खाने के फायदे जान रह जाएंगे हैरान, आज ही करें डाइट में शामिल
खाने के टेस्ट को बढ़ाती है दालचीनी
दालचीनी हर घर की रसोई में आसानी से मिलने वाला मसाला है. पुलाव, बिरयानी, चाय, कहवा और मिठाइयों में इसका उपयोग स्वाद और खुशबू के लिए किया जाता है. आयुर्वेद में इसे त्रिदोष शामक माना गया है, खासकर कफ और वात को संतुलित करने के लिए इसका उल्लेख मिलता है. हालांकि दालचीनी के कई पारंपरिक लाभ बताए जाते हैं, लेकिन इसका उपयोग संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए.
ये है टॉप ब्रांड की दालचीनी
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील