विज्ञापन

Fashion Tips: हील्स के दर्द से मिलेगा छुटकारा, एक्स्ट्रा हाइट और कंफर्ट के लिए ट्राई करें प्लेटफॉर्म स्नीकर्स

Top 5 Platform Sneakers: प्लेटफॉर्म स्नीकर्स मोटे सोल और स्‍टाइलिश प्रिंट के कारण यंग गर्ल्‍स में काफी ट्रेंड कर रहे हैं, ये हील्स की तुलना में ज्यादा कंफर्टेबल हैं. यही कारण है कि Amazon पर Boldfit, Impakto, Puma जैसे टॉप ब्रांड के स्टाइलिश और टिकाऊ प्लेटफॉर्म स्नीकर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

Fashion Tips: हील्स के दर्द से मिलेगा छुटकारा, एक्स्ट्रा हाइट और कंफर्ट के लिए ट्राई करें प्लेटफॉर्म स्नीकर्स
पैरों को गजब का आराम देंगे प्लेटफॉर्म स्नीकर्स. फोटो: AI

Top 5 Platform Sneakers: हर महिला की तरह मुझे भी हील पहनना पसंद है, ये कॉन्फिडेंस देने के साथ-साथ हमारी हाइट को भी एक कदम आगे ले जाती हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही ये पैरों में दर्द का कारण भी बनने लगती है. यहीं पर मुझे प्‍लेटफॉर्म स्‍नीकर की याद सताने लगती है, ये इन दिनों ट्रेंड करते नजर आ रहे हैं. इनका सोल काफी मोटा होता है, जिससे हमारी हाइट को बढ़ावा मिलता है. इसमें दिए गए फीते और कुशन के चलते ये कैजुअल फुटवेयर जैसी फील भी देते हैं. चंकी रेट्रो शेप, कलर-ब्लॉक पैनल, फ्लोरल प्रिंट और हाई-टॉप ने प्लेटफॉर्म स्नीकर्स को स्टाइलिश फुटवेयर बना दिया है. यंग गर्ल्‍स के बीच इनका क्रेज कम नहीं होता. 

इन्हें वाइड-लेग जींस के साथ आसानी से पहना जा सकता है. ओवरसाइज कार्गो या जब फ्लैट फुटवियर आपको सिंपल लग रहे हैं, तो इन्हें सिंपल ड्रेस के साथ भी पेयरअप किया जा सकता है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड और क्‍वालिटी के फुटवेयर लेकर आया है.

ये हैं टॉप 5 प्‍लेटफॉर्म Sneakers 

प्रोडक्‍टसाइजरेटिंगकीमत
Boldfit Retro Chunky Platform Sneakers3-8UKNA₹1,599
Impakto Chunky CoreMax High-Top Sneakers4-8UK4.0₹1,260
Chunky Colourblock Platform Sneakers3-8UK3.3₹699
Puma Mayze Platform Sneakers3-8.5UK4.2₹2,749
Fausto Floral Print Platform Sneakers3-8UK3.7₹998

1. Boldfit Retro Chunky Platform Sneakers

अगर आप चंकी शूज पसंद करते हैं, तो ये स्‍नीकर्स आपको रेट्रो स्‍ट्रीटवियर लुक देने वाले हैं. ये काफी हाई प्‍लेटफॉर्म हील के साथ आते हैं. इसका पीयू और मेश से बना ऊपर का हिस्‍सा पैरों को पसीने से बचाता है, जबकि पैडेड एंकल कॉलर और मोल्‍डेड फुटबेड लंबे समय तक पैदल चलने में काफी सपोर्ट देते हैं. EVA, TPR और TPU से तैयार इसका सोल इसमें कंफर्ट, मजबूती और अच्‍छी ग्रिप देते हैं.

2. Impakto Chunky CoreMax High-Top Sneakers

जो लोग थोड़ी ज्‍यादा हाइट पाना चाहते हैं, उनके लिए ये स्‍नीकर्स चंकी हाई टॉप प्रोफाइल और लगभग दो इंच के प्‍लेटफॉर्म के साथ आते हैं. इसका ईवीए मिडसोल पैरों पर पड़ने वाले झटके को सोखता है, और कप मोल्‍डेड इनसॉक्‍स शूज के अंदर गद्दी देते हैं. लेस वाली बनावट होने के चलते एंकल के पास अच्‍छी ग्रिप मिलती है. सफेद, काले और बैंगनी जैसे कलर्स में मिलने वाले ये शूज स्‍ट्रेट जींस और एथलीजर आउटफिट के साथ काफी अच्‍छे लगते हैं.

3. Chunky Colourblock Platform Sneakers

ब्‍लैक एंड व्‍हाइट कलर का ये कॉम्‍बो हर आउटफिट पर मैच हो जाता है. इसका राउंड सोल वाले यह कलर ब्‍लॉक प्‍लेटफॉर्म स्‍नीकर्स चंकी शूज जैसा लुक देते हैं. पैडेड इनसोल, सॉफ्ट लाइनिंग और फ्लेक्सिबल TPU बनावट इसे डेली यूज करने में आरामदायक बनाती हैं. इसका मोटा प्रोफाइल लूज पैंट, बैगी जींस या ओवरसाइज कपड़ों के साथ ये बहुत कूल लगते हैं.

4. Puma Mayze Platform Sneakers

शूज की बात हो और PUMA का मेज मॉडल प्‍लेटफॉर्म स्‍नीकर्स के ट्रेंड को बहुत ही साफ और सिंपल तरीके से पेश करता है. लेदर का ऊपरी हिस्‍सा, रबर का सोल और क्लासिक लेस वाली बनावट इसे बहुत ही मजबूत लुक देती है. इसका ऊंचा सोल सिंपल कपड़ों को भी शानदार हाइट देता है. अगर आप ऐसा शूज चाहते हैं, जो एलिगेंस को बनाए रखे, तो इसे स्‍ट्रेट जींस, क्रॉप पैंट या कैजुअल मिडी स्‍कर्ट के साथ पहन सकते हैं.

5. Fausto Floral Print Platform Sneakers

हर प्‍लेटफॉर्म स्‍नीकर का सिंपल होना जरूरी नहीं है. इसके शाइनी ऊपरी हिस्‍से पर फ्लोरल प्रिंट देकर इस जोड़ी को एक सजावटी और अलग पहचान दी है. पॉलीयुरेथेन बनावट के साथ एक्‍सट्रा गद्देदार फुटबेड मिलता है, और एयरमिक्‍स जैसा सोल बहुत लाइटवेट लगता है. सफेद-गुलाबी, सफेद-बेज और सफेद-ग्रे के कॉम्बिनेशन की वजह से यह सिंपल जींस, मैचिंग सेट्स या नॉर्मल ड्रेसेस को भी खूबसूरत लुक दे देते हैं.

प्‍लेटफॉर्म स्‍नीकर्स कैजुअल आउटफिट को आसानी से एलिगेंस देते हैं. मोटे सोल वाले जूते नॉर्मल जींस को स्‍टाइलिश बनाते हैं, ढीले-ढाले कपड़ों के लुक को मैनेज करते हैं और सिंपल कपड़ों में भी एक अलग शाइन भर देते हैं, वो भी बिना हील्‍स पहने. आपकी पसंद चाहे रेट्रो हो, फ्लोरल हो, सिंपल हो या रंग-बिरंगी, सबसे सही शूज वही है, जो सही हाइट के साथ पैरों को पूरा आराम और अच्‍छी ग्रिप दे. Amazon से आज ही इन्‍हें खरीदें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: