विज्ञापन

ये है छोटा पैकेट, बड़ा धमाका, मिल रहा है इनपर बंपर डिस्‍काउंट, आज ही कर लें ऑर्डर

Health Benefits Of Almonds: बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं. रोजाना बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हृदय रोग का खतरा घटता है. इतना ही नहीं बादाम डाइजेशन में सुधार करता है, वेट कंट्रोल करने में मदद करता है और मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाता है.

ये है छोटा पैकेट, बड़ा धमाका, मिल रहा है इनपर बंपर डिस्‍काउंट, आज ही कर लें ऑर्डर
बादाम के हैं जबरदस्‍त फायदे. फोटो: Freepik

Health Benefits Of Almonds: बादाम के औषधीय गुणों, टेस्‍ट और हेल्‍थ बेनिफिट्स किसी से छिपे नहीं हैं. बादाम मूल रूप से गर्म और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में अच्छी तरह उगता है. यह पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है, जो विटामिन ई, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है. आयुर्वेद में बादाम को हार्ट की हेल्‍थ के लिए सबसे अच्‍छा माना जाता है. बादाम कई रूपों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, कच्चे, भुने, बादाम दूध, बादाम आटा, बादाम मक्खन, बादाम तेल या दलिया में. ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं.

बादाम पर हुए एक रिसर्च के अनुसार, रोजाना थोड़े बादाम खाने से दिल, दिमाग और पूरे शरीर को फायदा मिलता है और पेट भरा-सा लगता है, जिससे वेट भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है. बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाते हैं. इससे ब्लड प्रेशर कम होता है, सूजन घटती है और हृदय रोग का खतरा कम होता है. बादाम के नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य सुधरता है और ब्लड वेसल्स भी स्वस्थ रहते हैं.

बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाते हैं. यह न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को सपोर्ट करता है, मेमोरी और लर्निंग को बेहतर बनाता है. कुछ अध्ययनों में पाया गया कि बादाम ब्रेन फंक्शन सुधारते हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली डिक्लाइन को कम करते हैं. छात्रों के साथ ही बुजुर्ग लोगों के लिए भी बादाम फायदेमंद है. इससे दिमाग तेज और याददाश्त सही होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

वेट कंट्रोल करने में मदद करता है बादाम

बादाम न केवल दिल और दिमाग बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे वजन नियंत्रण आसान होता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन सुधारता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और गट माइक्रोबायोम को बेहतर बनाता है. मैग्नीशियम मसल्स और नर्व्स को रिलैक्स करता है, जबकि प्रोटीन और हेल्दी फैट्स एनर्जी देते हैं. बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो सूजन कम करते हैं और इम्युनिटी मजबूत करते हैं.

पोषक तत्‍वों से भरा से खजाना क्‍या आप भी अपने और अपने परिवार को हेल्‍दी फिटनेस देना चाहते हैं, तो Flipkart पर मौजूद ये ऑप्‍शन आपके बेहद काम आ सकते हैं-

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: