विज्ञापन

खरबूजे के बीजों के जादुई फायदे: जानें घर पर सुखाने का तरीका और Amazon की बेस्ट प्रीमियम डील

खरबूजे के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और जिंक शामिल हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. अगर आप इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो Amazon पर बेस्‍ट डील आपको इंतजार कर रही है.

खरबूजे के बीजों के जादुई फायदे: जानें घर पर सुखाने का तरीका और Amazon की बेस्ट प्रीमियम डील
Muskmelon seeds हैं सेहत के लिए फायदेमंद. फोटो: Unsplash

गर्मी के मौसम में हर किसी को खरबूजा काफी पसंद है, लेकिन जिन बीजों को लोग खराब मानकर फेंक देते है, वही बीज बाजार में पैकिंग के साथ महंगे दामों पर बिक रहे हैं. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार खरबूजे के बीज कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. खरबूजे के बीजों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.

अगर आप भी इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon पर प्रीमियम क्‍वालिटी के बीज बेहद किफायती दाम में उपलब्‍ध हैं. लेकिन इन्‍हें खरीदने से पहल आइए आपको बताते हैं, इनके फायदों के बारे में-

हार्ट के लिए हैं फायदेमंद

वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, खरबूजे के बीज दिल की सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं. इनमें मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है. इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इनमें मौजूद फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है और आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है.

कोल्ड ड्रिंक्स को कहें अलविदा! सेहत और ताजगी से भरपूर ये बेस्ट Aam Panna ड्रिंक्स अब Amazon पर हैं उपलब्ध

पर्याप्त फाइबर लेने वाले लोगों में कब्ज, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं कम देखी जाती हैं. फाइबर आंतों में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे संपूर्ण पाचन तंत्र स्वस्थ बना रह सकता है.

बढ़ाते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी खरबूजे के बीज सहायक माने जाते हैं. इनमें पाया जाने वाला जिंक प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वैज्ञानिकों का मानना है कि जिंक शरीर की रक्षा करने वाली कोशिकाओं के निर्माण और उनके बेहतर कामकाज में सहायता करता है. इसके साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक फ्री-रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है.

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेंगे ये 8 देसी ड्रिंक्स (Summer Drinks), जानें इनके फायदे

स्किन को देते हैं लाभ

त्वचा की सेहत के लिए भी खरबूजे के बीजों को लाभदायक माना जाता है. इनमें मौजूद स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को भीतर से पोषण देने में मदद करते हैं. कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे पोषक तत्व त्वचा की नमी बनाए रखने, समय से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करने और त्वचा को ज्यादा स्वस्थ दिखाने में सहायक होते हैं. यही वजह है कि कई लोग इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने लगे हैं.

करेंगे वेट कंट्रोल

वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी ये बीज उपयोगी हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये दोनों पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं. जब बार-बार भूख नहीं लगती तो अनावश्यक खाने की आदत कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में सहायता मिलती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि खरबूजे के बीजों को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. फल से निकाले गए बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उन पर लगा गूदा हट जाए. इसके बाद उन्हें धूप में पूरी तरह सुखा लें. सूखने के बाद हल्की आंच पर भूनकर खाया जा सकता है.

ये हैं टॉप ब्रांड के खरबूजे के बीज

FAQ

सवाल 1: खरबूजे के बीजों में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
जवाब: खरबूजे के बीजों में प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम होते हैं.

सवाल 2: खरबूजे के बीज हृदय स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी हैं?
जवाब: बीजों में मैग्नीशियम रक्तचाप संतुलित करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है.

सवाल 3: खरबूजे के बीज रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाते हैं?
जवाब: बीजों में मौजूद जिंक और एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं की रक्षा और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबू

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: