देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है.तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है.ऐसे में लोग गर्मी से बचने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं.इनमें सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद है आम पन्ना, जिसे गर्मियों का अमृत भी कहा जाता है.
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, कच्चे आम से बनने वाला यह पारंपरिक पेय गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने का सबसे देसी और असरदार तरीका है.यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह ड्रिंक गर्मी में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और ऊर्जा का संतुलन बनाए रखता है.भीषण गर्मी में आम पन्ना के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. अगर आप भी अपनी डाइट में इस हेल्दी ड्रिंक को शामिल करना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के आम पन्ना लेकर आया है. ये न केवल आपको कूल रखने में मदद करते हैं, बल्कि आपकी जेब पर भी एक्स्ट्रा बोझ नहीं डालते. आइए आपको पहले आम पन्ना के फायदे बताते है.
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेंगे ये 8 देसी ड्रिंक्स (Summer Drinks), जानें इनके फायदे
शरीर हाइड्रेट रखता है
गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है.आम पन्ना प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो पानी का स्तर बनाए रखता है.
पाचन सुधारता है
गर्मी में पेट की समस्याएं आम हैं.आम पन्ना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है.
इम्यूनिटी बूस्टर है
इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं.
गर्मी से राहत
यह शरीर के अंदरूनी तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है और गर्मी लगने, चक्कर आने या थकान महसूस होने पर तुरंत राहत देता है.
आम पन्ना बनाना भी बहुत आसान है.कच्चे आमों को उबालकर, गूदा निकालकर, पुदीना, काला नमक, जीरा और चीनी या गुड़ मिलाकर तैयार किया जाता है.इसे फ्रिज में रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस की बजाय घर का बना आम पन्ना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि पोषण से भी भरपूर है.इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता.
भीषण गर्मी में, सुबह हो या शाम, किसी भी समय आम पन्ना पीने से ताजगी बनी रहती है और लू का खतरा भी नहीं रहता.बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए यह फायदेमंद है.
आज ही ऑर्डर करें टॉप ब्रांड के ये पन्ना
FAQ
सवाल 1: आम पन्ना क्या है?
जवाब: आम पन्ना कच्चे आम से बना पारंपरिक पेय है जो गर्मियों में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है.
सवाल 2: आम पन्ना पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और गर्मी से राहत देता है.
सवाल 3: आम पन्ना कैसे बनाया जाता है?
जवाब: कच्चे आम उबालकर, पुदीना, काला नमक, जीरा और चीनी या गुड़ मिलाकर बनाया जाता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील