विज्ञापन

बनानी है Deep Fry चटपटी टिक्‍की, French fries? पर कौन-सा Oil करें यूज? ये रहा जवाब

Healthy oils for deep frying: आयुर्वेद के अनुसार देसी घी, नारियल और मूंगफली तेल डीप फ्राई के लिए अच्छे माने गए हैं. खाना बनाते समय बार-बार तेल गर्म करने से बचाना चाहिए.

बनानी है Deep Fry चटपटी टिक्‍की, French fries? पर कौन-सा Oil करें यूज? ये रहा जवाब
खाने के टेस्‍ट को बढ़ाता है कुकिंग ऑयल. फोटो: Freepik

Which oil is best for deep frying: डीप फ्राई खाना आज की जीवनशैली का जरूरी हिस्सा बन गया है. बच्चों से लेकर बड़े तक तले-भुने खाने के शौकीन हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तले-भुने भोजन में इस्तेमाल होने वाला तेल हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होता है. जब तेल बार-बार तेज आंच पर गर्म होता है तो तेल में ऑक्सीडेशन का स्तर बढ़ जाता है और फ्री रेडिकल्स और ट्रांस-फैट भी बढ़ जाते हैं, जो पेट और आंतों के लिए खतरा है.

आयुर्वेद की दृष्टि से ऐसा तेल पाचन अग्नि को मंद करता है और शरीर में 'आम' पैदा करता है, जो शरीर में वसा को बढ़ाकर कई बीमारियों को जन्म देता है. ज्यादा तेल का सेवन या डीप फ्राई चीजों का अधिक सेवन करने से हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है.

अब सवाल ये है कि कौन सा तेल खाने और डीप फ्राइंग के लिए सही होता है. आयुर्वेद में Desi ghee, coconut oil, mustard oil और peanut oil को डीप फ्राइंग और खाने में उपयोगी माना गया है. ये सभी तेल उच्च ताप मानक पर भी अपने गुण बनाए रखते हैं. जैसे देसी घी को 250 सेल्सियस पर गर्म करने पर ऑक्सीडेशन का स्तर कम बना रहता है और फ्री रेडिकल्स भी कम बनते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

तेल के फायदे | Benefits of oil

नारियल के तेल में लगभग 90 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट होता है, जो बार-बार गर्म करने पर भी बाकी तेलों की तुलना में ऑक्सीडेशन कम बनाता है. वैसे ही मूंगफली के तेल का उच्च ताप मानक 230 सेल्सियस होता है और ज्यादा गर्म होने पर भी फ्री रेडिकल्स कम बनते हैं. हालांकि इसे बार-बार गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक है.

क्‍या है ऑयल के 5 जरूरी नियम | What are the 5 important rules of oil?

अब जानते हैं कि किन तेलों के उपयोग से बचना चाहिए. डीप फ्राई के लिए सोयाबीन, सूरजमुखी, कॉर्न ऑयल, राइस ब्राउन, और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कम करना चाहिए. आयुर्वेद में डीप फ्राइंग के पांच नियमों के बारे में बताया गया है, जिसमें पहला है, तेल को बार-बार प्रयोग करने से बचना, धुआं उठने के बाद तेल का इस्तेमाल न करना, अलग-अलग तेलों को मिलाने से बचना, तलने के बाद छानकर ही पुन: प्रयोग में लाना, और मोटे तले के बर्तन का इस्तेमाल करना शामिल है.

अगर आप भी अपने परिवार को बेहतर क्वालिटी और पोषक तत्‍वों से भरपूर खाना सर्व करना चाहते हैं, तो इन ऑयल को आज ही ऑर्डर कर दें.

FAQ

सवाल 1: डीप फ्राई के लिए कौन-सा तेल बेहतर होता है?
जवाब: देसी घी, नारियल और मूंगफली तेल बेहतर विकल्प हैं.

सवाल 2: बार-बार तेल गर्म करना क्यों नुकसानदेह है?
जवाब: इससे ऑक्सीडेशन बढ़ता है और फ्री रेडिकल्स बनते हैं.

सवाल 3: खाना बनाते समय कौन से तेलों के इस्‍तेमाल से बचना चाहिए?
जवाब: सोयाबीन, सूरजमुखी और कॉर्न तेल से बचना चाहिए.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: