Buy brown rice online: कंप्लीट डाइट उसे कहते हैं, जिसमें सब्जी, रोटी, सलाद, रायता और चावल हों. यही कारण है कि भारत में लोगों की थाली में ये सब आमतौर पर मिल ही जाता है. थाली में चावल का होना आम बात है, क्योंकि यह सालों से यहां के लोगों की डाइट का अहम हिस्सा रहा है. कई राज्यों में लोग दिन की शुरुआत में और खत्म होने पर, दोनों समय चावल या चावल से बनी चीजें खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर लोग सफेद चावल (व्हाइट राइस) या ब्राउन राइस खाते हैं, लेकिन कुछ लोग इस चीज को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनकी सेहत के लिए कौन-सा चावल बेहतर रहेगा.
असल में, सफेद चावल (Whie Rice) और भूरे चावल (Brown Rice) में फर्क प्रोसेसिंग का है. ब्राउन राइस अनपॉलिश्ड राइस होते हैं, यानी इनके ऊपर की परतें हटाई नहीं जाती. इसके कारण इनमें ज्यादा पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. वहीं, व्हाइट राइस पॉलिश्ड होता है और इसकी बाहरी परतें हटा दी जाती हैं. इससे यह सफेद और नरम बन जाता है, लेकिन पोषण की बड़ी मात्रा खत्म हो जाती है.

पोषक तत्वों का खजाना है ब्राउन राइस
ब्राउन राइस में फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है. साथ ही, ब्राउन राइस ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. अगर आप शुगर कंट्रोल या वजन कम करना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस को अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर हो सकता है.
जल्दी डाइजेस्ट होता है व्हाइट राइस
व्हाइट राइस जल्दी पच जाता है, इसलिए जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर है या जिन्हें जल्दी एनर्जी चाहिए, उनके लिए यह ठीक रहता है. लेकिन ध्यान रहे, यह ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ा सकता है और पोषण की मात्रा ब्राउन राइस की तुलना में कम होती है.
क्या है दोनों में अंतर
हालांकि, हर चीज की तरह ब्राउन राइस भी सबके लिए सही नहीं है. इसमें फाइटेट्स होते हैं, जो कुछ मिनरल्स के अवशोषण को रोक सकते हैं. जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें इसकी फाइबर की मात्रा परेशान कर सकती है.
अगर आप भी ब्राउन राइस लेने पर विचार कर रहे हैं, तो Amazon पर उपलब्ध ये ऑप्शन आपके बेहद काम आ सकते हैं, देर किए बिना आज ही इन्हें ऑर्डर कर दें-
FAQ
सवाल 1: ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में क्या अंतर है?
जवाब: ब्राउन राइस अनपॉलिश्ड होता है जिसमें पोषक तत्व अधिक होते हैं, जबकि व्हाइट राइस पॉलिश्ड होता है और पोषण कम होता है.
सवाल 2: ब्राउन राइस के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं?
जवाब: ब्राउन राइस में फाइबर, मैग्नीशियम, और विटामिन बी होता है जो पाचन में मदद और ब्लड शुगर नियंत्रित करता है.
सवाल 3: व्हाइट राइस किसके लिए उपयुक्त है?
जवाब: व्हाइट राइस जल्दी पचता है और पाचन कमजोर या जल्दी ऊर्जा चाहिए वालों के लिए उपयुक्त है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील