विज्ञापन

गर्मी में राहत देता है सत्तू, पेट की जलन को करता है दूर, आज ही मंगवाएं

सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए काफी पसंद किया जाता है, यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक पेय है. सत्तू पाचन सुधारता है, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है, साथ ही थकान दूर करता है. अगर आप इस गर्मी में इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो आज ही इसे Flipkart से ऑर्डर करें.

गर्मी में राहत देता है सत्तू, पेट की जलन को करता है दूर, आज ही मंगवाएं
पेट की गर्मी दूर करता है सत्तू. फोटो: Copilot

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाली कई देशी ड्रिंक्स लोकप्रिय हैं, लेकिन इनमें से एक सबसे फायदेमंद और पौष्टिक पेय है सत्तू का शरबत. गर्मियों में सत्तू को वरदान माना जाता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है. सत्तू एक पारंपरिक भारतीय आहार है जो गर्मी के मौसम में ताजगी और स्वास्थ्य का खजाना साबित होता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. सत्तू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए परफेक्‍ट रहता है.

आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना सत्तू का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर रखता है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सत्तू में ठंडक देने वाले गुण मौजूद हैं. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है. फाइबर मल त्याग को नियमित रखता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है.

अब चीनी की जरूरत नहीं, इन Instant Coffee के साथ शुगर ऑप्शंस भी लगते हैं परफेक्ट, अभी देखें बेस्ट ऑफर्स

साथ ही सत्तू प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होता है. यह भारत के कई राज्यों में खासा लोकप्रिय है. झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सत्तू का रोजाना सेवन किया जाता है. इसे मुख्य रूप से चना, गेहूं, जौ जैसे अनाजों को भूनकर पीसकर तैयार किया जाता है.

सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है. सत्तू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को ठंडा रखता है. गर्मी में पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, ऐसे में सत्तू का शरबत प्यास बुझाने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है. साथ ही यह पाचन को मजबूत बनाता है और वजन नियंत्रण में भी सहायक साबित होता है.

ये भी देखें: ये सुपर इंग्रेडिएंट नवरात्रि व्रत में रखेगा आपकी सेहत का खास ख्याल, नहीं होगी थकान और कमजोरी

सत्तू को कई रूपों में खाया और पीया जा सकता है. गर्मियों में इसका ठंडा शरबत सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसमें नमक, नींबू, जीरा पाउडर या गुड़ मिलाकर बनाया गया शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि गर्मी से बचाव भी करता है. इसके अलावा सत्तू से लड्डू, पराठा और चपाती भी बनाई जा सकती है या फिर इसके घोल को भी काफी पसंद किया जाता है.

सत्तू में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मदद करता है. कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी सत्तू फायदेमंद साबित होता है.

अब गर्मी में थकान होगी खत्‍म, डाइजेशन भी रहेगा जबरदस्‍त, आज ही ऑर्डर करें Gulkand 

अगर आप भी सत्तू को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो Flikaprt पर टॉप क्‍वालिटी के सत्तू पर डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है. 
इनपुट: IANS

FAQ
सवाल 1: सत्तू क्या है?

जवाब: सत्तू भुने हुए चना, गेहूं या जौ से बना पारंपरिक भारतीय आहार है जो गर्मियों में ठंडक और पोषण देता है.

सवाल 2: गर्मी में सत्तू पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: सत्तू शरीर को ठंडक, ऊर्जा, हाइड्रेशन और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, साथ ही पाचन सुधारता है.

सवाल 3: सत्तू में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
जवाब: सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं.
 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: