40 की उम्र एक ऐसा पड़ाव है जहां शरीर और मन दोनों में बदलाव साफ़ दिखने लगते हैं. पुरुषों में पेट बढ़ने लगता है, काम करने की ताकत पहले जैसी नहीं रहती और जल्दी थकान महसूस होती है. वहीं महिलाओं में मेनोपॉज के दौर की शुरुआत होने लगती है, जिससे चिड़चिड़ापन, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. यह उम्र संकेत देती है कि अब शरीर को पहले से ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है.
यह सच है कि 40 के बाद शारीरिक और मानसिक बदलाव स्वाभाविक हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जवां और स्वस्थ महसूस करना मुश्किल हो जाता है. आयुर्वेद में इस उम्र के लिए कुछ ऐसे सरल नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर न सिर्फ शरीर को निरोगी रखा जा सकता है बल्कि चेहरे पर भी स्वाभाविक चमक और ऊर्जा बनाए रखी जा सकती है.
40 की उम्र में शरीर में क्या बदलाव आते हैं
40 की उम्र में मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, जिससे पाचन गड़बड़ाने लगता है और धीरे धीरे पेट बाहर निकलने लगता है. महिलाओं में मेनोपॉज से पहले हार्मोनल बदलाव तेज़ हो जाते हैं, जिससे पोषण की कमी और कमजोरी महसूस होती है. पुरुषों और महिलाओं दोनों में जोड़ों में दर्द, चेहरे पर झुर्रियां, थकान, ब्लड प्रेशर और मधुमेह जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है. ऐसे समय में सही दिनचर्या और जीवनशैली बेहद ज़रूरी हो जाती है.
इंग्रेडिएंट्स जो ताकत और बैलेंस दोनों देंगे
- आयुर्वेद में 40 की उम्र के बाद कुछ इंग्रेडिएंट्स का सेवन बेहद लाभकारी माना गया है.
- अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी जैसे आयुर्वेदिक तत्व शरीर की अंदरूनी कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं.
- अश्वगंधा और सफेद मूसली मांसपेशियों को मजबूती देती हैं और थकान कम करती हैं, जबकि शतावरी महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने में सहायक होती है. इनका सेवन गुनगुने दूध के साथ करने से बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं.
अच्छी नींद से मिलेगी जवां त्वचा और ऊर्जा
40 की उम्र में गहरी और सुकून भरी नींद बेहद जरूरी हो जाती है. इसके लिए रात को सोने से पहले तलवों की हल्की मालिश करना एक आसान लेकिन असरदार उपाय है. इससे तंत्रिका तंत्र शांत होता है, नींद गहरी आती है और शरीर को खुद को रिपेयर करने का समय मिलता है. अच्छी नींद न सिर्फ चेहरे पर निखार लाती है बल्कि अगले दिन शरीर को एनर्जेटिक भी रखती है.
जोड़ों के दर्द और तनाव से ऐसे पाएं राहत
बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द होना सामान्य है, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए. हफ्ते में कम से कम तीन बार पूरे शरीर की तेल मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और जोड़ों की जकड़न कम होती है.
इसके साथ साथ मानसिक शांति भी उतनी ही जरूरी है. रोज़ाना कुछ मिनट प्राणायाम और गहरी सांसों का अभ्यास करने से तनाव कम होता है और मन हल्का महसूस करता है.
ध्यान रखने योग्य आसान स्टेप्स
- संतुलित और हल्का भोजन लें
- रोज़ाना हल्की एक्सरसाइज़ या योग करें
- आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स का नियमित सेवन करें
- 7–8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें
- मन को शांत रखने के लिए प्राणायाम अपनाएं
40 की उम्र के बाद फिट और निरोगी रहना मुश्किल नहीं, बस ज़रूरत है थोड़ा जागरूक होने की. सही डाइट, नियमित देखभाल और छोटे‑छोटे हेल्दी स्टेप्स अपनाकर न सिर्फ बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि जीवन की क्वालिटी भी बेहतर बनाई जा सकती है. अगर आज से ही सही इंग्रेडिएंट्स चुनकर हेल्दी रूटीन शुरू किया जाए, तो बढ़ती उम्र भी आत्मविश्वास और ऊर्जा में कमी नहीं ला पाएगी. आर्टिकल में बताएं इंग्रेडिएंट्स आप Flipkart से ऑर्डर कर सकती हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील