विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2025

Gaming Mouse और Regular Mouse में क्‍या है अंतर, खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें

Gaming Mouse vs Regular Mouse: गेमिंग माउस गेमिंग के लिए डिज़ाइन किए जाते है, जबकि रेगुलर माउस को कम्‍प्‍यूटर पर आम कार्यों के लिए बनाया जाता है. वहीं गेमिंग माउस सेंसिटिव होते हैं.

Gaming Mouse और Regular Mouse में क्‍या है अंतर, खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें
ये हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

Gaming Mouse-Regular Mouse mein kya hai behtar: चाहे आप एक कैज़ुअल कंप्यूटर यूजर हों या गेमिंग लवर हों, गेमिंग माउस और रेगुलर माउस में से कौन बेहतर है, इन दिनों इसपर जबरदस्‍त बहस हो रही है. पहली नज़र में, दोनों एक जैसे लगते हैं, पॉइंटिंग और क्लिकिंग. हालांकि, एक बार जब आप गहराई में जाते हैं, तो आपको पता चलेगा कि दोनों में क्‍या अंतर है. क्या एक गेमिंग माउस वास्तव में आपको एक रेगुलर माउस जैसे फायदे देता है, या ये केवल तकनीक का एक महंगा टूल है.  आइए आपकी समस्‍या को सुलझाते हैं.

1. सेंसिटिव (DPI):

गेमिंग माउस: गेमिंग माउस में हाई DPI (डॉट्स प्रति इंच) होता है, जिससे कर्सर की स्‍पीड और एक्‍यूरेसी बढ़ती है. यह तेजी से और सटीक मूवमेंट देता है.
रेगुलर माउस: रेगुलर माउस में कम DPI होता है, जो नॉर्मल काम के लिए आराम से काम करता है.

2. रिस्‍पोंस टाइम:

गेमिंग माउस: गेमिंग माउस काफी जल्‍दी रिस्‍पोंस करता है, जिससे गेम में किए गए मूवमेंट तुरंत रजिस्टर होते हैं.
रेगुलर माउस: रेगुलर माउस का रिस्‍पोंस टाइम ज्‍यादा होता है, जो गेमिंग के लिए बेस्‍ट नहीं कहा जा सकता है.

3. कस्‍टमाइज:

गेमिंग माउस: गेमिंग माउस में प्रोग्रामेबल बटन होते हैं, जिन्हें यूजर अपनी जरूरतों के अनुसार सेट कर सकते हैं. इसमें RGB लाइटिंग जैसे ऑप्‍शन होते हैं.
रेगुलर माउस: रेगुलर माउस में लीमिटेड ऑप्‍शन होते हैं.

4. एर्गोनॉमिक्स (Ergonomics):

गेमिंग माउस: गेमिंग माउस को लंबे समय तक यूज किया जा सकता है, इसलिए इनका एर्गोनॉमिक डिज़ाइन आरामदायक होता है.
रेगुलर माउस: रेगुलर माउस का डिज़ाइन आम कार्यों के लिए होता है, इसलिए यह लंबे समय तक यूज करने के लिए उतना आरामदायक नहीं होता है.

5. ड्यूरेबल:

गेमिंग माउस: गेमिंग माउस को हाई क्‍वालिटी मटेरियल से बनाया जाता है, जिससे यह लंबे समय तक आपका साथ निभाता है.
रेगुलर माउस: रेगुलर माउस कम टिकाऊ होता है.

6. विशेषताएं:

गेमिंग माउस: कुछ गेमिंग माउस में कई विशेषताएं होती हैं, जैसे कि वेट एडजेस्‍टमेंट, ऑन-बोर्ड मेमोरी, और स्‍पेशल सेंसर.
रेगुलर माउस: रेगुलर माउस में ऐसी कोई अतिरिक्त विशेषताएं नहीं होती हैं.


गेमिंग माउस गेमिंग के लिए डिज़ाइन किया जाते है, जबकि रेगुलर माउस को कम्‍प्‍यूटर पर आम कार्यों के लिए बनाया जाता है. वहीं गेमिंग माउस सेंसिटिव होते हैं. 

ये हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

क्या गेमिंग माउस और रेगुलर माउस में वाकई कोई अंतर है? बिल्कुल, खासकर अगर आप एक गेमर हैं. सटीक सेंसर से लेकर कस्टमाइज़ेबल बटन तक, गेमिंग माउस एक चीज़ के लिए बनाया गया है.  जबकि एक रेगुलर माउस आपको दिन-प्रतिदिन के कंप्यूटिंग पर किए जाने वाले कामों में मदद कर सकता है.  ऐसा कहा जाता है कि, अगर आप अपने कंप्यूटर का कम यूज करते हैं, तो गेमिंग माउस पर पैसे खर्च करने की कोई ज़रूरत नहीं है. हालाँकि, जो लोग गेमिंग में गहरी दिलचस्पी रखते हैं या हर संभव लाभ चाहते हैं, उनके लिए गेमिंग माउस बेस्‍ट है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: