विज्ञापन

सिंपल सूट को भी रॉयल लुक देंगे ये 5 कॉटन दुपट्टे, चिकनकारी से लेकर अजरख तक हर डिजाइन है लाजवाब

फेस्टिव सीजन में हर दिन हैवी कुर्ते पहने जाएं, ये जरूरी नहीं है. ऐसे में सिंपल सूट में भी स्‍टाइलिश टच लाने के लिए Myntra लेकर आया है कॉटन के खूबसूरत दुपट्टे.

सिंपल सूट को भी रॉयल लुक देंगे ये 5 कॉटन दुपट्टे, चिकनकारी से लेकर अजरख तक हर डिजाइन है लाजवाब
लुक में एलिगेंस लाने के लिए कॉटन Dupatta को करें ट्राई. फोटो: AI

Top 5 Trendy Cotton Dupattas: हर वार्डरोब में एक ऐसा दुपट्टा जरूर होना चाहिए, जो न केवल हर तरह के सूट पर फबता हो, बल्कि अपनी खूबसूरती से आपके लुक को एलिगेंस भी देता रहे.  अब डेली पहने जाने वाले सूट में महिलाएं लाइट कलर और लेयर्स पसंद करने लगी हैं. कॉटन का दुपट्टा केवल आपके सूट को कंप्‍लीट नहीं करता, बल्कि आपको स्‍टाइलिश भी बनाता है. इसे प्‍लेन कुर्ता सेट या हैवी सेट के साथ आसानी से पहना जा सकता है. लेकिन ये तभी संभव है जब समझदारी से दुपट्टे चुना जाए. इस लिहाज से कॉटन का दुपट्टा सभी की पहली पसंद बनता जा रहा है. ये सिंपल सूट का लुक भी इंस्‍टेंट चेंज करने का दम रखता है.

आजकल मार्केट में एथनिक मोटिफ, प्रिंट और वर्क वाले दुप्ट्टे काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये न केवल हवादार होते हैं, आसानी से हर आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं, और कई तरह के कुर्ता सेट के साथ ट्राई किए जा सकते हैं. अगर आप भी चाहते हैं, इन्‍हें अपना बनाना, तो हम Myntra से आपके लिए खूबसूरत दुपट्टे लेकर आए हैं.

ये भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन कुर्ते पर लगाएं स्टाइल का तड़का, कंफर्ट और ग्रेस के लिए चुनें ये धोती पैंट्स

ये हैं कॉटन के टॉप Dupattas

1. Taavi Indigo Hand Block Printed Cotton Dupatta

यह नेवी ब्लू और ऑफ व्हाइट दुपट्टा डेली पहने जाने वाले कुर्ते में स्टाइल लाता है. इसमें डार्क इंडिगो कलर के साथ ज्योमेट्रिक हैंड ब्लॉक प्रिंट दिया गया है. इसका प्योर कॉटन स्‍टफ दुपट्टे को आराम से टिके रहने देता है, जबकि इसका प्रिंटेड बॉर्डर सिंपल कुर्ते को एक बेहतरीन लुक देता है. 2.5 मीटर लंबा होने के कारण इसे हर कोई ट्राई कर सकता है. 

2. AKSHADEEP Jaipur Block Print Cotton Dupatta With Gotta Patti

जिन दिनों किसी सिपंल कुर्ते को थोड़ा और निखारने की जरूरत हो, तो ब्लॉक प्रिंटिंग और गोटा पट्टी के साथ आने वाला ये दुपट्टा आपके काम आ सकता है. यह कॉम्बिनेशन लुक को ट्रेडिशनल बनाए रखता है.  कॉटन से बने होने के कारण इसे गर्मियों में आसानी से कैरी किया जा सकता है, जबकि इसके किनारों पर लगी गोटा पट्टी इसे एक यूनिक लुक देता है. इसकी 2.25 मीटर लंबाई कुर्ते, कॉटन सूट और सिंपल सलवार कॉम्बिनेशन के साथ बहुत अच्छी लगती है. 

3. Style Shoes Tie And Dye Pure Cotton Dupatta

दुपट्टे में टाई एंड डाई स्टाइल नया नहीं है, लेकिन इसके प्रति महिलाओं का क्रेज कभी कम नहीं होता. ये आपको कैजुअल लुक देता है, खासकर तब जब बाकी का आउटफिट बहुत ज्यादा मैचिंग लग रहा हो. ब्‍लू कलर के प्योर कॉटन के इस दुपट्टा के बॉर्डर पर एब्स्ट्रैक्ट डाई पैटर्न दिया गया है, जिससे बहुत अधिक फॉर्मल दिखे बिना एक अच्छा कंट्रास्ट मिलता है. 2.5 मीटर लंबाई और 1.15 मीटर चौड़ाई के चलते इसे आसानी से ड्रेप किया जा सकता है. सफेद, लाइट ब्‍लू, चारकोल या पिंक कलर के साथ ये बेहद खूबसूरत लगता है.

4. AKSHADEEP Pure Cotton Chikankari Embroidered Dupatta

व्‍हाइट चिकनकारी दुपट्टा वार्डरोब में रखे उन पीस में से एक है, जो कई कुर्ते के साथ पहना जा सकता है. यह फ्लावर की एंब्रॉयडरी को स्कैलप्ड बॉर्डर के साथ लाता है, जिससे इस दुपट्टे को एक बेहतरीन टेक्सचर मिलता है. इसका न्यूट्रल कलर इसे पेस्टल, डार्क कलर या प्रिंटेड कुर्ते के पहनने के लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन बनाता है. इसे पूरी तरह मैच करने के बजाय, डार्क कलर या हैवी डिजाइन को बैलेंस करने के लिए इस्तेमाल करें. 

5. Taavi Ajrakh Handblock Pure Cotton Dupatta

यह दुपट्टा उन लोगों के लिए बना है जो शाइनी फूलों वाले प्रिंट के बजाय अर्थी टोन और ट्रेडिशनल प्रिंट पसंद करते हैं. इसका मैरून और ब्‍लैक कलर एथनिक डिजाइन और प्रिंटेड बॉर्डर बेहद खूबसूरत लगता है. 2.46 मीटर लंबाई वाले इस दुपट्टे को ड्रेप या पारंपरिक दोनों कंधों वाले स्टाइल में आसानी से कैरी किया जा सकता है. इसे काले, मैरून, क्रीम, रस्ट कुर्ते के साथ ट्राई करें. 

कॉटन दुपट्टे के न केवल मैचिंग कुर्ते बल्कि हर तरह के कुर्ते को कॉम्पिलीमेंट देने का काम करते हैं. सबसे अच्छे दुपट्टे वे होते हैं जो कई कलर, कट्स और हर तरह के इवेंट पर काम आते हैं. ब्लॉक प्रिंट पैटर्न लाते हैं, चिकनकारी टेक्सचर लाती है, टाई डाई कैजुअल फील देता है और मिरर वर्क एक पार्टी वाइब लाने का काम करता है. तो चलिए, आज ही इन्‍हें Myntra से ऑर्डर करना शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: