गर्मी का मौसम प्रेगनेंट लेडीज के लिए खासतौर पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. शरीर में ज्यादा गर्मी जमा होने से उत्पन्न ‘हीट स्ट्रेस' प्रेग्नेंसी में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. यह स्थिति न सिर्फ मां को प्रभावित करती है बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को हीट स्ट्रेस से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
कब होता हीट स्ट्रेस
जब शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है और वह उसे बाहर नहीं निकल पाती. तो यह गर्मी मांसपेशियों के काम करने या बाहरी गर्म वातावरण जैसे तेज धूप, गर्म कमरा या फैक्ट्री से आ सकती है. शरीर का तापमान नियंत्रित रखने की प्रक्रिया प्रभावित होने पर हीट स्ट्रेस शुरू होता है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है.
हीट स्ट्रेस के शुरुआती लक्षण
- हीट रैश या त्वचा पर चकत्ते
- मांसपेशियों में ऐंठन
- हीट एग्जॉस्टशन भी हो सकता है, जो अंत में हीट स्ट्रोक में बदल सकता है.
- हीट स्ट्रोक मस्तिष्क और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और जानलेवा भी हो सकता है.
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर पहले से ज्यादा गर्मी महसूस करता है. हार्मोनल बदलाव, बढ़ा हुआ वजन और अतिरिक्त ब्लड सर्कुलेशन के कारण हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ जाता है. इससे मां को थकान, चक्कर, सिरदर्द और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गंभीर मामलों में बच्चे पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था में छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े खतरे से बचा जा सकता है-
- इसके लिए नियमित रूप से आराम करें और ठंडी, हवादार जगह पर रहें.
- घर के अंदर पंखा या कूलर का इस्तेमाल करें.
- अगर चक्कर, तेज सिरदर्द, उल्टी या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ठंडी जगह पर आराम करें.
अगर आप भी गर्मी से अपने शरीर को बचाना चाहते हैं, तो जब भी धूप में निकलें, तो छाते का प्रयोग जरूर करें. गर्मियों के दौरान ऐसे कपड़े पहने जो ब्रीदेबल हों, और लूज भी हों. आंखों के लिए हमेशा सनग्लास का प्रयोग करें. साथ ही चेहरे को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनग्लास का प्रयोग जरूर करें. अगर आप बेहतर क्वालिटी के ये प्रोडक्ट ऑर्डर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Myntra पर उपलब्ध इन प्रोडक्ट को ट्राई जरूर करें.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील