Best Printed Kurta for Men: मेहंदी के फंक्शन की जब भी बात आती है तो अकसर हमें लगता है कि ये महिलाओं से ही जुड़ा होगा, और इसमें केवल महिलाओं के फैशन पर ही ध्यान जाता है, लेकिन अब समय बदल चुका है. अब महिलाओं की तरह पुरूष भी इस फंक्शन को लेकर काफी उत्साहित नजर आने लगे हैं. ये फंक्शन शादी की उन रस्मों में से एक है, जहां अब ड्रेस कोड भी रखा जाता है. न तो बहुत ज्यादा फॉर्मल और न ही एकदम कैजुअल. इसमें त्योहार वाली रौनक का एक सही बैलेंस होता है. और यही वो जगह है, जहां प्रिंटेड कुर्ता सेट्स सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं. चाहे थोड़ा रॉयल अंदाज चाहिए हो या फिर कुछ ऐसा जिसे पहनकर डांस करते टाइम आराम रहे, सही आउटफिट आपका पूरा लुक चेंज कर देता है. इस बड़े फंक्शन से पहले Myntra पुरुषों के प्रिंटेड कुर्ता सेट्स का बढ़िया कलेक्शन लेकर आया है.
जब हमें ये पता हो कि हमें कैसे आउटफिट चाहिए, तो मेहंदी के लिए कुर्ता सेट चुनना काफी आसान हो जाता है. इन्हें खरीदते समय ऐसे प्रिंट चुनें जो फेस्टिव वाइब दें और भड़कीले न लगें, ऐसे कपड़े जो हवादार हों और ऐसी फिटिंग जो आपको खुलकर जश्न मनाने की आजादी दे, सभी को अच्छे लगते हैं. Myntra केवल 1500 रुपये में मेहंदी के लिए खूबसूरत कुर्ता सेट लेकर आया है.
यह भी पढ़ें | 60% डिस्काउंट के साथ Manqsh By Claura और StyleStone का ट्रेंडी कलेक्शन कर रहा है आपका इंतजार
यह भी पढ़ें | मिलेगा मिनिमम 70% डिस्काउंट, त्यौहारों पर स्टाइलिश दिखने के लिए Myntra Sale से खरीदें ये 7 एथनिक आउटफिट
| प्रोडक्ट | साइज | रेटिंग | कीमत |
| House of Pataudi Printed Mandarin Collar Kurta & Trouser Set | S,L | 4.4 | ₹1542 |
| Jompers Ombre Printed Straight Kurta With Pyjamas | S-XXL | 4.2 | ₹899 |
| SOJANYA Ethnic Motifs Printed Kurta With Pyjamas | S-XXL | 4.3 | ₹1020 |
| KRAFT INDIA Men's Mustard Ethnic Motifs Printed Silk Blend Kurta With Dhoti Pants | S-XXL | 4.3 | ₹1601 |
| Anouk Floral Printed Regular Sequinned Cotton Kurta With Pyjamas | S-XXL | 4.1 | ₹1102 |
ये हैं बेस्ट प्रिंटेड कुर्ता सेट, मिल रहे हैं केवल ₹1,500 में
1. House of Pataudi Printed Mandarin Collar Kurta & Trouser Set
हाउस ऑफ पटौदी का यह सेट आपके मेहंदी वॉर्डरोब में एक शाही झलक लाता है, और वो भी बिना ओवरड्रेस्ड लगे या आराम से समझौता किए. इसमें मंदारिन-कॉलर दिया गया है. इसका कपड़ा पहनने में काफी सॉफ्ट और आरामदायक है.
खासियतें:
- प्रिंटेड मंदारिन कॉलर कुर्ता
- मैचिंग ट्राउजर के साथ आएगा
- सेल्फ प्रिंट
- राउंड नेक
2. Jompers Ombre Printed Straight Kurta With Pyjamas
इस कुर्ते का ओम्ब्रे इफेक्ट इसे आम प्रिंटेड कपड़ों से अलग बनाता है. इसका कलर ऊपर गहरे शेड से शुरू होकर नीचे घेरे तक आते-आते हल्का होता जाता है, जिससे पूरे आउटफिट को पेंटिंग जैसा लुक मिलता है.
खासियतें:
- सीक्विन डिटेलिंग
- ओम्ब्रे प्रिंट
- मंदारिन कॉलर
- स्ट्रेट कट
3. SOJANYA Ethnic Motifs Printed Kurta With Pyjamas
ये ब्रांड सन 1958 से एथनिक वियर बना रहा है, और वह विरासत इसकी हर बारीकी में नजर आती है. एथनिक मोटिफ्स प्रिंट वाले इस कुर्ते में एक क्लासिक अट्रैक्शन मिलता है जो ट्रेंडी होने के बजाय एवरग्रीन माना जा सकता है. यह सेट उस पारंपरिक मेहंदी माहौल के लिए सही है जहां क्लासिक स्टाइल की कद्र होती है.
खासियतें:
- सिल्क ब्लेंड स्टफ से बना
- इसके साथ में मैचिंग पाजामा भी आता है
- कुर्ते पर प्रिंट दिया गया है
4. KRAFT INDIA Men's Mustard Ethnic Motifs Printed Silk Blend Kurta With Dhoti Pants
मस्टर्ड उन कलर्स में से एक है, जो मेहंदी के लिए ही बने हैं. इस सेट में सिल्क ब्लेंड कुर्ते पर एथनिक मोटिफ्स का प्रिंट मिलता है, जिसे पारंपरिक टच देने के लिए धोती पैंट्स के साथ पेयर किया गया है. आधुनिक प्रिंटेड कुर्ता और धोती का घेरा मिलकर एक फेस्टिव और फैशन-फॉरवर्ड लुक बनाते हैं.
खासियतें:
- मस्टर्ड सिल्क ब्लेंड प्रिंटेड कुर्ता
- धोती पैंट्स के साथ आएगा
- लॉन्ग स्लीव्स
- पूरे कुर्ते पर एथनिक मोटिफ्स प्रिंट मिलता है
5. Anouk Floral Printed Regular Sequinned Cotton Kurta With Pyjamas
मेहंदी के लिए फ्लोरल प्रिंट से लैस कुर्ते हमेशा पसंद किए जाते हैं, यह सेट इसका सबूत भी है. कॉटन के इस कुर्ते पर चारों ओर ताजगी भरा और उत्सव जैसा फ्लोरल प्रिंट दिया गया है, वही सीक्विन वर्क त्योहार के मौके के हिसाब से इसे एकदम सही चमक देता है.
खासियतें:
- फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन कुर्ता
- सीक्विन वर्क
- मैचिंग पाजामे के साथ आता है
- रेगुलर फिट
शादियों के सीजन में मेहंदी सबसे मजेदार इवेंट में से एक होता है, यही कारण है कि इसके लिए आउटफिट भी वही एनर्जी देने वाला होना चाहिए. Myntra के ये पांच प्रिंटेड कुर्ता सेट्स आपको कई ऑप्शन देते हैं, जिनमें प्रिंटेड पीस हो, या क्लासिक मोटिफ वाला लुक, आपको अपनी पसंद के अनुसार यहां कई कुर्ते मिल जाएंगे.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील