त्योहारों के कपड़ों के साथ आमतौर पर एक बड़ी अजीब परेशानी होती है. हम किसी एक फंक्शन के लिए हफ्तों लगाकर बढ़िया सा आउटफिट चुनते हैं, लेकिन उस दिन के बाद वह महीनों तक अलमारी में ही पड़ा रह जाता है. वहीं दूसरी तरफ, जो एथनिक ड्रेसेस हम रोज पहन सकते हैं, उन पर हमारा ध्यान कम ही जाता है, जबकि उन्हें अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करने के कई मौके मिलते हैं. तो फिर ऐसे कपड़े क्यों न चुने जाएं जो दोनों जगह काम आएं. एक फ्लोरल मैक्सी स्कर्ट को फैमिली फंक्शन के लिए फिटेड ब्लाउज के साथ पहना जा सकता है और आम मौकों पर सिंपल कॉटन टॉप के साथ. इसी तरह, एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ता सेट्स को बस थोड़ी सी एक्सेसरीज बदलकर ऑफिस के किसी छोटे-मोटे इवेंट से लेकर त्योहार के डिनर तक में आराम से स्टाइल किया जा सकता है.
Myntra Big Fashion Festival में Ishin और Khushal K के एथनिक वेयर पर स्पेशल ऑफर दिया जा रहा हैं, जहां चुनिंदा डिजाइन पर मिनिमम 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. कॉटन स्टफ से लेकर मैचिंग फेस्टिव सेट्स तक, यह ऑप्शंस की भरमार है.
यह भी पढ़ें | Myntra Sale: Winter Wear पर भी मिल रहा है 50% तक डिस्काउंट, कोट, स्वेटर, कार्डिगन सब मिलेगा यहां
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Khushal K Floral Cotton Maxi Skirt | NA | ₹964 |
| Ishin Floral Embroidered Kurta Set | 4.3 | ₹1087 |
| Khushal K Embroidered Kurta With Palazzos | NA | ₹1575 |
| Ishin Printed A-Line Kurta Set | 4 | ₹1727 |
| Khushal K Pure Cotton Printed Kurta Set | 4.5 | ₹1350 |
| Ishin Floral Printed Kurti With Sharara | NA | ₹1524 |
| Khushal K Grey Floral Cotton Maxi Skirt | NA | ₹854 |
ये हैं Ishin और Khushal K के बेस्ट वूमेन आउटफिट
1. Khushal K Floral Cotton Maxi Skirt
मरून कलर की यह फ्लोरल मैक्सी स्कर्ट आम एथनिक बॉटम के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश लगने वाली है. यह डिजाइन कॉटन कैम्ब्रिक फैब्रिक से बना है, जिससे आप इसे डेली आसानी से पहन सकते हैं. इसमें बनी प्लेट्स इसे घेरदार लुक देती हैं. ट्रेडिशनल लुक के लिए इस प्रिंटेड स्कर्ट को क्रीम ब्लाउज और ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स के साथ पेयरअप किया जा सकता है.
Photo: AI
2. Ishin Floral Embroidered Kurta Set
पर्पल कलर के एथनिक आउटफिट पर जब एंब्रॉयडरी की गई हो, तो वह हैवी फील हुए बिना भी बेहद खूबसूरत दिखते हैं. Ishin के इस कुर्ता सेट में फ्लावर एंब्रॉयडरी, वी-नेकलाइन और थ्री फोर्थ स्लीव्स दी गई है. इसका स्ट्रेट और नी लेंथ डिजाइन फैमिली गेट-टुगेदर पर बहुत अच्छा लगता है. पॉली क्रेप फैब्रिक से बने इस कुर्ते में सितारे का काम किया गया है. इसके साथ आपको इलास्टिक वेस्ट वाली प्लेन पैंट और दुपट्टा मिलने वाला है. इस एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता सेट को मैटेलिक इयररिंग्स और सिंपल फुटवियर के साथ पहनें, ताकि सारा ध्यान इसके खूबसूरत डिजाइन पर रहे.
3. Khushal K Embroidered Kurta With Palazzos
जिन्हें लाइट प्यारे कलर और आरामदायक लूज डिजाइन पसंद हैं, उन्हें Khushal K ब्रांड का यह पिंक कुर्ता सेट जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके स्ट्रेट कट वाले कुर्ते पर ट्रेडिशनल मोटिफ्स की एम्ब्रॉयडरी, बारीक धागे का वर्क और राउंड नेक दिया गया है. प्रिंटेड प्लाजो इसमें एक और खूबसूरत एलीमेंट कहा जा सकता है, जबकि उनकी इलास्टिक वाली वेस्ट परफेक्ट फिटिंग देती है. इसके साथ आपको शिफॉन का दुपट्टा मिलेगा.
Photo: AI
4. Ishin Printed A-Line Kurta Set
येलो कलर के एथनिक आउटफिट बिना किसी हैवी डेकोरेशन के भी त्योहारों के माहौल में रौनक ला देते हैं. Ishin के इस प्रिंटेड कुर्ता सेट में ए-लाइन कट, वी-नेक और थ्री फोर्थ स्लीव्स दी गई है. इसका नीचे तक फैला हुआ घेरदार स्टाइल इसे बहुत ही ग्रेसफुल लुक देता है. इसे पॉली सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है. इसे थोड़ा खास और शाइनी फिनिश देता है, जिससे यह दिन के फंक्शंस और फैमिली फंक्शन के लिए एकदम सही बन जाता है. गोल्डन एक्सेसरीज और न्यूट्रल सैंडल्स इसके साथ बहुत अच्छे लगेंगे.
5. Khushal K Pure Cotton Printed Kurta Set
लाइम ग्रीन यानी हल्का हरा कलर आम फेस्टिव कलर्स से हटकर फ्रेश लुक देता है. Khushal K का यह प्रिंटेड कुर्ता सेट स्ट्रेट कट, चौकोर नेक और बिना स्लीव्स वाले डिजाइन में आता है. इस कुर्ते में एक पॉकेट भी दी गई है, जो स्टाइल के साथ सहूलियत भी देती है. प्योर कॉटन फैब्रिक की वजह से यह कुर्ता और मैचिंग प्रिंटेड पैंट गर्मियों के लिए बहुत सही हैं. इस कॉटन कुर्ता सेट को सिल्वर ज्वेलरी और फ्लैट्स के साथ पहनकर आप कैजुअल मीटिंग्स, डे फंक्शन या एथनिक स्टाइल पा सकती हैं.
6. Ishin Floral Printed Kurti With Sharara
एक गरारा सेट बिना किसी ज्यादा टेंशन के तुरंत ही फेस्टिव लुक तैयार कर देता है. Ishin का यह मल्टीकलर सेट एम्पायर स्टाइल और ए-लाइन कट वाली फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती के साथ आता है. इसका वी-नेक, लॉन्ग स्लीव्स और धागे का काम इसके डिजाइन को और निखारता है. चिनॉन फैब्रिक से बना ये सेट हैवी इयररिंग्स और वर्क वाली फ्लैट्स के साथ बहुत अच्छा लगता है.
7. Khushal K Grey Floral Cotton Maxi Skirt
ग्रे कलर एथनिक स्टाइल के लिए शायद थोड़ा सिंपल लगे, लेकिन फ्लोरल प्रिंट्स इसे खूबसूरत बना देता है. Khushal K की यह मैक्सी स्कर्ट कॉटन कैम्ब्रिक फैब्रिक, खूबसूरत प्लेट्स और घेरदार शेप के साथ आती है, जो चलने पर बहुत प्यारी लगती है. मरून वाले ऑप्शन से अलग, इस डिजाइन में कसने के लिए डोरी दी गई है जिससे फिटिंग एडजस्ट की जा सकती है.
Photo: Myntra
एथनिक फैशन तब ज्यादा काम का बन जाता है जब उसके अलग-अलग हिस्से कई मौकों पर पहने जा सकें. Myntra Big Fashion Festival में Ishin और Khushal K के ऐसे ही कई स्टाइल्स मिल रहे हैं जो खूबसूरत डिजाइन के आते हैं. चाहे एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता सेट चुनना हो, फेस्टिव गरारा या कॉटन मैक्सी स्कर्ट, ये सभी ऑप्शंस आपके वार्डरोब को फ्रेश कर देंगे.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील


