शॉर्ट कुर्ता तब तक ही अच्छा लगता है, जब तक उसके नीचे पहनी जाने वाली लेगिंग्स ज्यादा ट्रांसपैरेंट न लगें. यह दिक्कत आमतौर पर रोजमर्रा के काम के बेहद आम कामों के दौरान सामने आती है, जैसे सीढ़ियां चढ़ते वक्त, पालथी मारकर बैठने पर या नीचे झुककर कोई सामान उठाते समय. पतली लेगिंग्स हैंगर पर टंगी हुई तो एकदम मोटी और सही लगती हैं, लेकिन जैसे ही कपड़ा घुटनों और जांघों के पास खिंचता है, वह आर-पार दिखने लगता है. ऐसे में आप कितनी ही महंगी ड्रेस क्यों न पहन लें, ऐसी बार-बार संभालना पड़ता है. इसीलिए कलर और फिटिंग के साथ-साथ कपड़े की मोटाई पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी होता है.
कॉटन की आम लेगिंग्स आज भी हर महिला के वार्डरोब में मिल ही जाती है, लेकिन अंदर से गर्म फ्लीस वाली थर्मल लेगिंग्स, स्ट्रेचेबल कपड़े और बढ़िया टेक्सचर वाले कॉटन ब्लेंड की लेगिंग इस टेंशन को हमेशा के लिए खत्म कर देती है. अगर आप भी अपने लिए सही लेगिंग तलाश रही हैं, तो हम आपके लिए अलग-अलग तरह के कपड़े और फिटिंग वाली लेगिंग्स लेकर आए हैं. सर्दियों के हिसाब से गर्म फ्लीस स्टाइल से लेकर रोज पहनने वालीं कॉटन की लेगिंग तक, ये सभी ऑप्शन न केवल आर-पार दिखने की टेंशन खत्म करती हैं, बल्कि बजट पर भी असर नहीं डालती हैं.
यह भी पढ़ें | ₹1000 से कम में बेस्ट Seamless Workout Leggings, ये सभी फिट, स्टाइल और आराम में है सबसे बढ़िया ऑप्शन
यह भी पढ़ें | SALE में Cult और Blissclub की वर्कआउट लेगिंग्स पर 50% तक की छूट, देखें जिम लुक्स के लिए हैं ये बढ़िया ऑप्शन
| प्रोडक्ट | साइज | रेटिंग | कीमत |
| LYRA Women Black Solid Ankle-Length Leggings | सिंगल साइज | 4.5 | ₹387 |
| PIFTIF Women Thick Fur Lined Fleece Winter Thermal Leggings | XS-L | 3.9 | ₹1194 |
| KALINI Women Cotton Blend Solid Ankle-Length Leggings | S-XL | 3.8 | ₹379 |
| STYLE ACCESS Women Cotton Leggings | सिंगल साइज | NA | ₹540 |
| Frenchtrendz Women Cotton Leggings | XS-4XL | NA | ₹770 |
ये हैं बेस्ट Leggings
1. LYRA Women Black Solid Ankle-Length Leggings
ब्लैक लेगिंग्स आज भी वार्डरोब में रखा वो कपड़ा है, जिन्हें किसी भी ड्रेस के साथ पहना जा सकता है, और LYRA की ये लैगिंग इसी काम आती है. कॉटन से बनी ये लेगिंग्स रेगुलर फिट, इलास्टिक वेस्ट और नी लेंथ के साथ आती है. ब्लैक कलर होने के चलते ये कलरफुल कुर्तों, प्रिंटेड ट्यूनिक्स और एथनिक आउटफिट के साथ आसनी से पहनी जा सकती है.
खासियतें:
- यह कॉटन से बनी है
- इसमें दूसरे रंग भी उपलब्ध हैं
- इसे मशीन में धोया जा सकता है
2. PIFTIF Women Thick Fur Lined Fleece Winter Thermal Leggings
इन थर्मल लेगिंग्स में ठंड से बचने के लिए अंदर की तरफ मोटी फ्लीस लाइनिंग दी गई है. यह सॉफ्ट लेयर बॉडी को अच्छी गर्माहट देती है, जिससे ये तब काफी काम आती हैं जब हल्की कॉटन लेगिंग्स ठंड नहीं रोक पाती. आप इसे प्रिंटेड कुर्तों, लूज एथनिक टॉप और सर्दियों में लेयरिंग के तौर पर यूज कर सकते हैं.
खासियतें:
- इसमें अंदर की तरफ फ्लीस लेयर लगी हुई है
- ऊन और नायलॉन से बनी है
- यह लेगिंग्स स्लिम फिट और एंकल-लेंथ कट में आती है
3. KALINI Women Cotton Blend Solid Ankle-Length Leggings
हर किसी को फ्लीस या गर्म लाइनिंग नहीं चाहिए होती, खासकर जब मौसम थोड़ा गर्म होने लगे. KALINI की ये कॉटन-ब्लेंड लेगिंग्स डेली पहनने के लिए परफेक्ट है. सिंपल डिजाइन और नी लेंथ के चलते इसे शॉर्ट कुर्तों, ट्यूनिक्स और कैजुअल टॉप के साथ पहन सकते हैं.
खासियतें:
- कॉटन-ब्लेंड कपड़े से बनी है
- शॉर्ट कुर्तों व ट्यूनिक्स के साथ पहन सकते हैं
- न्यूट्रल व चटख कलर भी मिल जाएंगे
4. STYLE ACCESS Women Cotton Leggings
कई बार ऐसे कपड़ों के साथ सिंपल लेगिंग्स ही अच्छी लगती हैं, जिनमें पहले से ही एंब्रॉयडरी, प्रिंट या स्पेशल कट बने हों. STYLE ACCESS की कॉटन लेगिंग्स सादी, स्लिम-फिट डिजाइन में आती हैं, जिससे पूरा ध्यान आपके कुर्ते पर ही बना रहता है. इसके कपड़े में 95% कॉटन के साथ 5% इलास्टेन मिलाया गया है.
खासियतें:
- ये काफी फ्लेक्सिबल है
- स्लिम-फिट डिजाइन में आती है
- एंकल-लेंथ कट के चलते कुर्तों के साथ पेयरअप कर सकते हैं
5. Frenchtrendz Women Cotton Leggings
जो लोग डेली यूज करने के लिए लैगिंग खरीदना चाहते हैं, उनके लिए Frenchtrendz दो के पैक में कॉटन-स्पैन्डेक्स लेगिंग्स लेकर आया है. इसके कपड़े में खिंचाव के लिए कॉटन और इलास्टेन मिलाया गया है, वहीं इसकी स्लिम फिटिंग शॉर्ट कुर्तों के साथ आसानी से पहन सकते हैं.
खासियतें:
- दो के पैक में आती है
- इसे कॉटन और इलास्टेन स्टफ से बनाया गया है
- स्लिम फिट और एंकल-लेंथ डिजाइन में आती है
शॉर्ट कुर्तों के साथ पहनने के लिए लेगिंग्स खरीदने का मतलब सिर्फ सही कलर मिलाना नहीं है. कपड़े की बनावट, खिंचाव, फिटिंग और मोटाई, ये सारी बातें तय करती हैं कि दिनभर आप उस ड्रेस में कितनी आरामदायक रहेंगी. ठंड के मौसम के लिए फ्लीस-लाइन और थर्मल स्टाइल ज्यादा अच्छे माने जाते हैं, जबकि कॉटन वाली लेगिंग्स रोज पहनने के लिए सही रहती हैं. कपड़ा कोई भी हो, आखिरी फैसला लेने से पहले बैठकर, झुककर और स्ट्रेच करके कवरेज जरूर जांच लें. सोचे नहीं, अभी Myntra से खरीदें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील