विज्ञापन

गर्मी भगाने में दमदार है ये फैब्रिक, सूट, साड़ी, शर्ट, बॉटम सबमें होता है यूज, आज ही मंगवाएं इससे बने आउटफिट

गर्मी में कॉटन से बने आउटफिट पहनना सबसे बेहतर ऑप्‍शन होता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा और सूखा रखता है, जिससे पसीना और चिपचिपाहट से बचाव होता है. कॉटन से बने आउटफिट नेचुरल, ब्रीदेबल होते हैं और स्किन फ्रेंडली होते हैं, जो गर्मी में आराम और ताजगी देते हैं. अगर आप इस फैब्रिक से बने आउटफिट पहनना चाहते हैं, तो Myntra पर आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन उपलब्‍ध है.

गर्मी भगाने में दमदार है ये फैब्रिक, सूट, साड़ी, शर्ट, बॉटम सबमें होता है यूज, आज ही मंगवाएं इससे बने आउटफिट
कॉटन फैब्रिक है सबसे बेस्‍ट. फोटो: Freepik

Why cotton is best fabric for summer: देश के कई हिस्सों का टेम्‍परेचर बढ़ने लगा है. ऐसे में चिलचिलाती धूप, उमस और लू के थपेड़ों के बीच किस तरह के कपड़े पहनें, यह एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. चाहे आप वर्किंग हों या घर पर रहते हैं, गर्मी से होने वाली परेशानी से बचने के लिए आउटफिट सबसे ज्‍यादा अहम होता है. ये न केवल आपको गर्मी में भी अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद करते हैं, बल्कि ब्रीदेबल भी होते हैं. ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए कॉटन सबसे बेस्‍ट फैब्रिक माना जाता सूती है. 

कॉटन है सबसे बेस्‍ट

गर्मियों में अधिकतम तापमान जब बढ़ने लगता है, तब गलत कपड़े पहनना पसीने, चिपचिपाहट और चिड़चिड़ेपन का कारण बन सकता है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इस मौसम में हमेशा हल्के सूती (कॉटन) कपड़े ही पहनें. सही कपड़े सिर्फ शरीर को आराम नहीं देते, बल्कि मन को भी शांत रखते हैं. जब शरीर ठंडा और सूखा रहता है, तो चिड़चिड़ापन कम होता है. सूती कपड़े पहनने से मन हल्का और तरोताजा महसूस करता है, जिससे पूरा दिन बेहतर बीतता है. गर्मी के मौसम में सूती कपड़े न सिर्फ आराम देते हैं, बल्कि टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल भी हैं. पुराने समय से दादी-नानी गर्मी के मौसम में सूती कपड़े पहनने की सलाह देती आ रही हैं.

Amazon Serve Sale: काम, कॉलेज और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए स्टाइलिश बैकपैक पर 30% तक की छूट

अब सवाल है कि सूती कपड़ा ही क्यों?

सूती कपड़ा पूरी तरह नेचुरल होता है. इसमें कोई केमिकल या सिंथेटिक फाइबर नहीं होता. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हवा को आसानी से आने-जाने देता है. कहा जा सकता है कि ये ब्रीदेबल फैब्रिक है. इससे तेज धूप में भी स्किन ठंडी और सूखी रहती है. दूसरा बड़ा फायदा यह है कि सूती कपड़ा पसीने को बहुत अच्छी तरह सोख लेता है. पसीना कपड़े में फैल जाता है और हवा के संपर्क में आने से जल्दी सूख जाता है. इससे शरीर ठंडा रहता है और चिपचिपाहट नहीं होती. वहीं, पॉलिएस्टर या नायलन जैसे सिंथेटिक कपड़े पसीना नहीं सोखते. पसीना त्वचा पर ही जमा रहता है, जिससे घमौरियां, खुजली और पसीने की बदबू जैसी समस्याएं हो जाती हैं.

Sale के साथ आ गया शानदार बचत का सुनहरा मौका, Men's Trendy Oversized T-Shirts पर पाएं 60% तक का डिस्काउंट

कॉटन है स्किन फ्रेंडली

सूती कपड़े हल्के, मुलायम और त्वचा के अनुकूल होते हैं. ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत आरामदायक हैं. इन्हें कैजुअल या फॉर्मल किसी भी तरह से पहन सकते हैं. सूती कपड़ों में धारियां, चेक और सादे डिजाइन उपलब्ध होते हैं, जो परंपरा और आधुनिक फैशन दोनों को जोड़ते हैं.

गर्मी में कपड़ों के साथ ही रंगों का चुनाव भी बहुत जरूरी है. कपड़े का रंग भी गर्मी को प्रभावित करता है. गर्मियों में हल्के रंग जैसे सफेद, हल्का गुलाबी, आसमानी और हल्का पीला, क्रीम सबसे अच्छे माने जाते हैं. ये रंग सूरज की किरणों को वापस कर देते हैं, जिससे शरीर कम गर्म होता है. गहरे रंग जैसे काला, नेवी ब्लू या गहरा लाल गर्मी को ज्यादा सोखते हैं और शरीर को ज्यादा गर्म कर देते हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में हल्के रंगों के सूती कपड़े चुनना बेहतरीन विकल्प है.

Sale में सिर्फ ₹199 से शुरू हो रही हैं ये खूबसूरत और ट्रेंडी कश्मीरी चूड़ियां, देर की तो नहीं लगेंगी हाथ

मजेदार बात है कि कॉटन फैब्रिक से बने आउटफिट केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी आसानी से पहन सकते हैं. कॉटन की बनी शर्ट, महिलाओं के सूट, बॉटम आदि कई ऐसे ऑप्‍शन Myntra पर मौजूद हैं, जो आपको स्‍टाइल और कंफर्ट दोनों देने का काम करते हैं.

ये हैं कॉटन से बने टॉप आउटफिट

FAQ
 

सवाल 1: गर्मी में कौन-सा कपड़ा सबसे अच्छा रहता है?
जवाब: गर्मी में सूती कपड़ा सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह हवा को आसानी से आने-जाने देता है और पसीना सोखता है.

सवाल 2: कॉटन कपड़े पहनने के क्या फायदे हैं?
जवाब: कॉटन कपड़े हल्के, मुलायम, स्किन फ्रेंडली और इको फ्रेंडली होते हैं. यह पसीना सोखते हैं और त्वचा को ठंडा रखते हैं.

सवाल 3: गर्मी में कपड़ों का रंग क्यों मायने रखता है?
जवाब: हल्के रंग जैसे सफेद और क्रीम सूरज की किरणों को रिफलेक्ट करते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है. वहीं, डार्क कलर्स गर्मी बढ़ाने का काम करते हैं.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: