विज्ञापन

Best Cotton Co-ord Sets: हैवी लहंगे-सूट को कहें बाय, चिलचिलाती धूप और उमस में गजब का कम्फर्ट देंगे ये 5 सेट

उमस भरे मौसम में कॉटन के को-ऑर्ड सेट्स आरामदायक और स्टाइलिश ऑप्‍शन माने जाते हैं, जो पसीने और गर्मी से राहत देते हैं. फूलों की एंब्रॉयडरी, क्‍लीयर कॉलर और आरामदायक पैंट्स वाले कॉटन सेट्स ऑफिस और कैजुअल दोनों के लिए बेस्‍ट रहते हैं.

Best Cotton Co-ord Sets: हैवी लहंगे-सूट को कहें बाय, चिलचिलाती धूप और उमस में गजब का कम्फर्ट देंगे ये 5 सेट
Women co-ord set हैं सभी की पसंद. फोटो: Pexels

उमस भरे मौसम के आते ही आउटफिट को लेकर एक अजीब सी परेशानी शुरू हो जाती है. वार्डरोब में टंगे हुए तो ये सभी आउटफिट एकदम सही लगते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही सिर्फ पांच मिनट में सोच पूरी तरह बदल जाती है. जींस बॉडी से चिपकने लगती है, टाइट वेस्‍ट की पट्टियां चुभने लगती हैं और टाइट कपड़े पहनना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता. यहां तक कि सबसे फैवरेट जींस भी बोझ जैसी महसूस होने लगती है. ऐसे ही समय में कॉटन के को-ऑर्ड सेट्स हमारी फर्स्‍ट च्‍वाइस बनते नजर आते हैं. मैचिंग सेट सुबह-सुबह यह सोचने का झंझट खत्म कर देता है कि किसके साथ क्या पहनें, वहीं ब्रीदेबल कॉटन फैब्रिक बढ़ती चिपचिपाहट और गर्मी से राहत देने का काम करता है. सबसे अच्छी बात यह है कि आज के कॉटन को-ऑर्ड्स घर में पहने जाने वाले सिपंल आउटफिट जैसे नहीं लगते. एंब्रॉयडरी, बेहतरीन कॉलर, पॉकेट और शानदार कटिंग वाली पैंट्स इन्हें ऑफिस, छोटे-मोटे कामों, लंच प्लान और सफर हर जगह के लिए बिल्कुल सही बनाती हैं.

उमस वाले मौसम में कॉटन को-ऑर्ड्स सेट क्यों हैं सबसे बेस्ट

प्‍योर कॉटन, सिंथेटिक आउटफिट के मुकाबले हवा का बहाव बेहतर बनाए रखता है और पसीने वाली स्किन पर काफी लाइफ फील होते हैं. इसके अलावा को-ऑर्ड सेट्स बिना किसी भारी जैकेट, टाइट जींस या एक्स्ट्रा लेयरिंग के भी आपको एक क्‍लीन और बैलेंस लुक देते हैं.

उमस भरे दिनों के लिए ये हैं बेस्‍ट कॉटन को-ऑर्ड्स सेट

1. Sangria Floral Embroidered Co-Ord

यह ऑरेंज कॉटन को-ऑर्ड सेट आपको स्‍टाइल देने वाला है. इसकी ट्यूनिक पर फूलों की खूबसूरत कढ़ाई है, साथ ही एक साफ मैंडरिन कॉलर और थ्री फोर्थ स्‍लीव्‍स हैं, जो बाजुओं को आरामदायक रखते हुए एक बढ़िया शेप देती हैं.
मैचिंग पैंट्स में इलास्टिक वाली कमर दी गई है, जिससे टाइट पट्टियों की जकड़न से राहत मिलती है.

2. HIVA TRENDZ Floral Cotton Co-Ord

गर्मी के मौसम में ऑफ-व्हाइट कॉटन को-ऑर्ड बहुत ही फ्रेश लुक देता है, खासकर तब जब बिना किसी एक्स्ट्रा लेयर के हल्की सी कढ़ाई कपड़े की खूबसूरती बढ़ा दे. इस सेट में थ्री फोर्थ स्‍लीव्‍स वाली वी-नेक ट्यूनिक के साथ कढ़ाई वाली फ्लेयर्ड पैंट शामिल है.

3. MABISH By Sonal Jain Solid Co-Ord

जो लोग ज्यादा प्रिंट्स के बजाय सिंपल और प्लेन लुक पसंद करते हैं, उनके लिए यह ब्राउन सॉलिड को-ऑर्ड एक बेहतरीन ऑप्‍शन है. इसकी स्लीवलेस टॉप में राउंड नेक और स्‍ट्रेट कट है, जबकि मैचिंग पैंट्स इसके लुक को पूरी तरह से संभालती है.

4. Navibhu Printed Cotton Co-Ord

यह ऑलिव-ग्रीन कॉटन सेट फॉर्मल कपड़ों और कैजुअल दिन के पहनावे के बीच एक बहुत ही समझदार बैलेंस बनाता है. इसकी ट्यूनिक में वी-नेक और थ्री फोर्थ स्‍लीव्‍स दी गई हैं, जबकि प्रिंटेड प्लाजो स्टाइल बॉटम चलने-फिरने की पूरी आजादी देता है.

5. KALINI Floral Printed Co-Ord

यह प्यारा सा को-ऑर्ड व्‍हाइट, पिंक और ग्रीन कलर के फ्लोरल टॉप को सिंपल सफेद पैंट के साथ जोड़ता है. प्रिंटेड वी-नेक टॉप देखने में बहुत आकर्षक लगता है, जबकि प्लेन बॉटम पूरे आउटफिट को बैलेंस रखता है और इसे बहुत ज्यादा भरा-भरा नहीं दिखने देता.

उमस भरे दिनों का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको स्टाइलिश दिखने और आरामदायक महसूस करने में से किसी एक को चुनना पड़े. कॉटन को-ऑर्ड्स हवादार फैब्रिक, आरामदायक कमर और मैचिंग स्टाइल के साथ दोनों चीजें एक साथ देते हैं जो आपका समय भी बचाती हैं. कढ़ाई वाली ट्यूनिक से लेकर प्रिंटेड शर्ट्स तक, ये सेट्स बिना स्टाइल से समझौता किए भारी जीन्स को पीछे छोड़ने का सबसे आसान रास्ता हैं. Myntra से आज ही इन्‍हें ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: