चाहे आप वर्किंग हों या हाउस वाइफ, कई बार ऐसा होता है कि हम अपना वार्डरोब खोलते हैं, तो उसमें वही पुराने सूट, प्लाजो सेट, ट्राउजर के साथ मैचिंग टॉप, लोअर-टीशर्ट, क्रॉप टॉप देखकर मन करता है कि इन्हें कब तक पहना जाएगा. यहीं पर को-ऑर्ड सेट हमारे लिए मददगार साथी बनकर सामने आते हैं. अलग-अलग मैचिंग करने की बजाए हम आपके लिए को-ऑर्ड सेट के ऐसे पेयर लेकर आए हैं, जो न केवल आपके लुक में फ्रेशनेस ला देंगे, बल्कि फैशन की रेस में भी आपको पीछे नहीं होने देंगे.
लिनेन ट्राउजर, प्रिंटेड शर्ट, ट्यूनिक से इतर ये आपको हर इवेंट में पहनने की आजादी देते हैं. इनका स्टाइल इतना आरामदायक है, कि चाहें फ्रेंड्स के साथ गेट-टू-गेदर करना हो या ऑफिस में अपना एलिगेंस बनाए रखना हो, ये हर जगह काम आ जाते हैं. यही कारण है कि Myntra आपको ऐसे कॉर्ड-सेट ऑफर कर रहा है, जो न तो आपकी जेब पर भारी पड़ेंगे, बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे.
ये हैं टॉप 5 मैचिंग सेट
1. The Fashion Farm Printed Top With Shorts
नेवी ब्लू कलर का ये मैचिंग सेट प्रिंटेड टॉप और शॉर्ट्स के साथ आता है. इसमें प्रिंटेड स्कूप नेक टॉप दिया गया है ,जो शॉर्ट स्लीव्स के साथ आता है, वहीं इसका सॉलिड शॉर्ट काफी आरामदायक महसूस होता है. टॉप और शॉर्ट दोनों को ही कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है, जिससे इन्हें गर्मियों में आसानी से पहना जा सकता है.
2. Chemistry Linen Top With Trousers
कभी-कभी मन करता है कुछ ऐसा पहना जाए, जो पॉलिश हो और डेली लुक से कुछ डिफरेंट लुक दे. ऐसे में लिनेन से बना ये को-ऑर्ड सेट आपको मजेदार लग सकता है. इस से में लंबी स्लीव्स वाली शर्ट दी गई है, जो क्लासिक कॉलर, बटन क्लोजर और स्ट्रेट हेम के साथ आएगी, वहीं मैचिंग ट्राउजर आपको एलिगेंट फील कराएगा. इतना ही नहीं इसमें 2 पॉकेट भी दी गई हैं, जो आपको मौका देती हैं, कि आप अपने जरूरी सामान को इसमें आसानी से रख सकते हैं.
3. Selvia Shirt And Trousers Co-ords
क्लासिक ब्राउन कलर का ये को-ऑर्ड सेट कट-स्लीव्स टॉप के साथ आता है. इसका लुक एकदम प्रोफेशनल फील होता है. इसमें इलास्टिक वेस्टबैंड दिया गया है, जिससे इसे पहनना और ज्यादा आसान हो जाता है. इसे पोलिएस्टर फैब्रिक से बनाया गया है, जो गर्मी के मौसम में हवा को आसानी से पास होने देता है.
4. Anouk Cotton Top With Printed Skirt Co-ord Set
ये जरूरी नहीं है कि हर को-ऑर्ड सेट को मैचिंग ट्राउजर के साथ ही पहना जाए. कभी-कभी स्कर्ट के साथ इसे पेयरअप करना भी स्टाइलिश फील करवा सकता है. प्रिंटेड कॉटन स्कर्ट और ब्लैक कट स्लीव्स का ये टॉप आपको भीड़ से एकदम अलग कराने में मदद करने वाला है. इसमें राउंड नेक दिया गया है, जो गर्मी में हवा को आसानी से पास होने देता है.
5. Keenuu Cotton T-Shirt With Shorts Co-ords
आज रेगुलर ट्राउजर के बजाए शॉर्ट और टी-शर्ट के साथ घर पर बैठकर अपनी फेवरेट मूवी देखें. पीच कलर का ये सेट आपको एकदम कूल वाइब देगा. शॉर्ट स्लीव्स और राउंड नेक वाली टी-शर्ट के साथ मैचिंग का ये शॉर्ट 100 फीसदी कॉटन से बनाया गया है. इस सेट में आने वाली शॉर्ट इलास्टिक वेस्ट, ड्रास्टिंग क्लोजर और 2 पॉकेट के साथ आती हैं.
वार्डरोब की सबसे बड़ी टेंशन होती है किसके साथ क्या पहना जाए. ऐसे में कॉटन शॉर्टस, लिनेन ट्राउजर और प्रिंटेड स्कर्ट जैसे ये ऑप्शन आपको न केवल स्टाइलिश फील कराने वाले हैं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी में भी इंस्टेंट चेंज लाने का दम रखते हैं. तो अब सोचे नहीं, समय रहते इन आर्टिकल को Myntra से ऑर्डर करके आप अपनी जेब को भी एक्स्ट्रा बोझ से बचा सकती हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील