Deals on Winter Boots: मौसम ने जैसे ही करवट ली है, हल्की ठंड ने अपना अहसास दिला दिया है. इस दौरान केवल आउटफिट ही नहीं, बल्कि शूज भी बदलने की दरकार होती है. स्नीकर्स इस समय थोड़े डल लग सकते हैं. सैंडल बोरिंग फील हो सकते हैं, ऐसे में एंकल बूट्स काफी काम आने वाले फुटवेयर बनकर सामने आते हैं. ये हर आउटफिट पर आसानी से फिट हो जाते हैं. जींस हो या ट्राउजर, ये सभी पर पहने जा सकते हैं. आप भी इन्हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon पर कुछ टॉप क्वालिटी के पेयर ऑफर किए जा रहे हैं.
अगर आप सोच रहे हैं कि बूट्स आपकी जेब पर एक्स्ट्रा प्रेशर डालने वाले हैं, तो अब समय बदल गया है. यहां कई ऐसे पेयर हैं, जो आपके बजट को जरा भी प्रभावित नहीं करेंगे. घर से बाहर पहनना हो या ऐसे बूट्स लेने हों, जो लंबे समय तक पैरों को आराम दें, तो ये ऑप्शन आपका इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको 1500 रुपये के अंदर बूट्स की जानकारी देने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Top deals on Denim Shirts: टी-शर्ट हो या ड्रेस, हर आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच होंगी ये लाइटवेट डेनिम शर्ट्स
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Bacca Bucci Men's Ankle Boot | 4.0 | ₹1,487 |
| Kraasa Onyx Chelsea Ankle Boots | 3.7 | ₹862 |
| Big Fox Women's Chelsea Ankle Boots | 4.1 | ₹999 |
| Longwalk Women's Fashion Casual Ankle Boot | 3.9 | ₹599 |
| Shoetopia Women & Girls Lace-Up Block Heeled Western Ankle Boots | 3.9 | ₹699 |
ये हैं ₹1,500 के अंदर आने वाले टॉप बूट्स
1. Bacca Bucci Men's Ankle Boot
इस ब्रांड ने मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. 6 इंच की हाईट वाला यह बूट उन जेंट्स के लिए बेहतरीन है, जो सड़कों के साथ-साथ पथरीले या खराब रास्तों पर भी आसानी से चलना चाहते हैं. यह एंकल की लंबाई तक आता है, आगे से राउंड कट में है, और इसकी बनावट काफी ज्यादा प्रीमियम लगती है.
खासियतें:
- ये बूट वॉटरप्रूफ हैं
- इलास्टिक अपर हर किसी को पसंद आता है
- इसमें एंटी स्लिप रबर आउटसोल दिया गया है
- हवादार फैब्रिक से बनी लाइनिंग पैरों को बदबू से बचाती है
2. Kraasa Onyx Chelsea Ankle Boots
ये बूट्स बिना किसी परेशानी के आसानी से पहने जाने वाले जूतों में गिने जाते हैं. इस क्लासिक डिजाइन को बहुत ही कम दाम में खरीदने का आपको मौका मिल रहा है. यह दिखने में काफी स्टाइलिश और लाइटवेट है, जबकि इसका कुशन वाला सोल आराम से कोई समझौता नहीं करने देता.
खासियतें:
- क्लासिक पुल ऑन सिल्हूट
- कुशन वाला फुटबैड
- लाइटवेट सिंथेटिक आउटर
- फंक्शन और प्रोफेशनल दोनों तरह पहन सकते हैं
3. Big Fox Women's Chelsea Ankle Boots
ये बूट्स उन महिलाओं के बीच एक अच्छी पहचान बना रहे हैं, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए फैशनेबल शूज पहनना पसंद करती हैं. इसका लुक इतना शानदार है कि आप इसे दिन की आम चहलपहल से लेकर इवनिंग इवेंट तक में आसानी से पहन सकती हैं. बिना फीते वाला इनका डिजाइन होने से इसे पहनना बहुत आसान हो जाता है.
खासियतें:
- पुल ऑन डिजाइन
- इलास्टिक पैनल
- ब्लॉक हील
- ड्यूरेबल सिंथेटिक अपर
4. Longwalk Women's Fashion Casual Ankle Boot
एंकल बूट्स हमेशा बहुत तड़क-भड़क वाले हों, ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार आपको ऐसा शूज चाहिए होते हैं, जो दिखने में अच्छे लगें, चलने में आरामदायक हों और जेब पर भारी न पड़े. यह कैजुअल एंकल बूट यही काम करता है. इसका डिजाइन लगभग हर आउटफिट के साथ मैच कर जाता है.
खासियतें:
- कम हील होने के चलते पूरे दिन पहन सकते हैं
- साइड जिप
- इसका अपर काफी स्मूथ है
- इसका डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है
5. Shoetopia Women & Girls Lace-Up Block Heeled Western Ankle Boots
अगर आप अपने शूज से लोगों का ध्यान खींचना चाहती हैं, तो यह वेस्टर्न स्टाइल वाला फीते वाले बूट्स आज ही अपने बना लें. इसकी ब्लॉक हील आपको अच्छी हाइट देती है, और आगे के फीते इसे बोल्ड लुक देते हैं, जो आम बूट्स से अलग दिखता है. ये शूज किसी ढीली स्कर्ट के साथ जितना सुंदर लगता है, उतना ही स्किन-फिट जींस पर भी फबता है.
खासियतें:
- फीते के साथ आने वाला डिजाइन स्टाइलिश लगता है
- दमदार बनावट
- कई तरह के ऑकेजन पर पहन सकते हैं
- वेस्टर्न आउटफिट पर बेहद फबते हैं
एंकल बूट्स एक ऐसी शॉपिंग है जिसे लेने के बाद कभी पछतावा नहीं होता. आप इन्हें सालों-साल बार-बार पहनना पसंद करते हैं. ऊपर दिए गए सभी बूट्स अलग-अलग स्टाइल, जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं, यानी हर किसी के लिए कुछ न कुछ यहां मौजूद है. चाहे आपको तगड़ी ग्रिप वाला रफ बूट चाहिए हो या रोज पहनने के लिए हील वाला स्टाइलिश जूता, Amazon पर अपनी पसंद का बूट खोजना बहुत आसान है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील