नवरात्रि के 9 दिन के दौरान अकसर लोग वाइब्रेंट कलर, घेरदार आउटफिट और ऐसे लिबास पहनना पसंद करते हैं, जो गरबा व डांडिया के दौरान हर कदम पर कंफर्ट के साथ-साथ स्टाइल भी दें. डांडिया नाइट के लिए चनिया चोली से बेहतर आज भी कुछ नहीं है. घेरदार लहंगा, मैचिंग चोली और शानदार दुपट्टा मिलकर, आपको एक पारंपरिक और प्यारा लुक देते हैं. इस घेरदार लहंगे में गरबा डांस का हर स्टेप उभरकर सामने आता है.
चनिया चोली बिना किसी ज्यादा मेहनत के आपके फेस्टिव लुक को एकदम स्पेशल बना देती है. मार्केट में ट्रेडिशनल प्रिंटेड डिजाइन से लेकर फॉयल वर्क और पटोला पैटर्न तक, कई स्टाइल की चनिया-चोली आपको देखने को मिल जाएगी. सेमी-स्टिच्ड आउटफिट में आपको अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलवाने की छूट मिल जाती है, और इनका मटीरियल व घेर ऐसा होता है, जो गरबा खेलते वक्त बहुत खूबसूरत दिखता है. अगर आप भी इस गरबा नाइट पर इन्हें खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपके लिए Amazon पर मौजूद ऐसी खूबसूरत चनिया-चोली लेकर आए हैं, जो नवरात्रि के जश्न को कई गुना बढ़ा देंगे.
ये भी देखें: इन 5 खूबसूरत और घेरदार चनिया चोली में गरबा नाइट पर बिखेरें अपना जलवा
नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट के लिए बेस्ट हैं ये चनिया चोली
1. PURVAJA Women's Faux Silk Lehenga Choli
यह सेमी-स्टिच्ड लहंगा चोली नवरात्रि में पहनने के लिए एक बेहतरीन ट्रेडिशनल आउटफिट माना जाता है. इसका घेरदार डिजाइन गरबा खेलते वक्त बहुत ही प्यारा लगता है. इसका डार्क नेवी ब्लू कलर रात के गरबा इवेंट्स के लिए बहुत जंचता है, जबकि इसमें मिलने वाले दूसरे कलर दिन के फंक्शन के लिए भी बढ़िया रहते हैं.
खासियतें:
- इसे 100% जैक्वार्ड फैब्रिक से बनाया गया है
- इस लहंगे के फ्लेयर की लेंथ 2.50-मीटर रखी गई है
- परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन में आता है
- लाइटवेट होने के चलते डांडिया नाइट में कंफर्ट देता है
2. GAIHARO FASHION Women's Vichitra Fabric Embroidered Lehenga Choli
यह लहंगा चोली एम्ब्रॉयडरी वाले विचित्रा फैब्रिक और ट्रेडिशनल कटिंग के साथ आपके नवरात्रि लुक को और भी निखारता है. इसका पिंक कलर त्यौहारों के हिसाब से काफी खिलकर आता है, जबकि ब्लू, पर्पल और रेड जैसे अन्य कलर्स आपको नवरात्रि के अलग-अलग थीम के हिसाब से कपड़े चुनने का मौका देने वाले हैं.
खासियतें:
- इसे स्मूद विचित्रा फैब्रिक फिनिश से बनाया गया है
- इसपर फ्लावर एंब्रॉयडरी की हुई है
- कस्टमाइजेबल सेमी-स्टिच्ड में आएगा
- कलर कॉम्बिनेशन स्टाइलिश वाइब देता है
3. Dream Crushers Women's Tussar Silk Blend Leheriya Lehenga Choli Set
यह लहरिया लहंगा चोली टसर सिल्क फैब्रिक पर पटोला प्रिंट और फॉयल वर्क के साथ आता है, जो आपको एक अलग ही फेस्टिव लुक देता है. इसमें मॉडर्न कटिंग के साथ पारंपरिक लुक का कॉम्बो दिखाई देता है, जो नवरात्रि में आपको कलरफुल और सबसे अलग दिखा सकता है.
खासियतें:
- टसर सिल्क ब्लेंड फैब्रिक से तैयार किया गया है
- पटोला प्रिंट इसे फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाता है
- बॉर्डर पर लगा गोल्डन गोटा बेहद खूबसूरत लुक देता है
- वैडिंग और फंक्शन पर भी पहना जा सकता है
4. WELK Women's Wear Tussar Silk With Patola Printed Lehenga Choli
टसर सिल्क से बना ये लहंगा चोली पटोला पैटर्न और फॉयल वर्क के साथ तैयार किया गया है. यह आउटफिट नवरात्रि में अलग-अलग स्टाइल पाने का पूरा मौका देता है.
खासियतें:
- टसर सिल्क फैब्रिक से बना
- लहंगे में 3 मीटर का घेरा दिया गया है
- अट्रैक्टिव पटोला प्रिंट में आता है
- कई कलर्स में उपलब्ध है
5. TWAMEKA ENTERPRISE Women's Dola Silk Lehenga Choli
यह डोला सिल्क का लहंगा चोली अपने प्रिंटेड पैटर्न, फॉयल वर्क और वाइब्रेंट कलर्स की वजह से नवरात्रि के माहौल में एक नई जान डाल देगा. इसका कलरफुल-मल्टी ऑप्शन बहुत स्टाइलिश वाइब देता है.
खासियतें:
- जरी का काम इसे फेस्टिव वाइब देता है
- स्मूथ डोला सिल्क फैब्रिक से बना
- लहंगे में 3 मीटर का घेरा दिया गया है
- बॉडी पर जरा भी हैवी नहीं लगता
नवरात्रि एक ऐसा त्यौहार है जहां हमारे साथ-साथ हमारे आउटफिट भी इस जश्न का हिस्सा बन जाते हैं. चनिया चोली पारंपरिक कारीगरी, खिलते हुए कलर्स व घेरादार स्टाइल में आने के चलते इस दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. नवरात्रि की स्टाइलिंग में कलर्स का भी बहुत बड़ा रोल होता है. इसके साथ आप अपनी पसंद के हिसाब से पारंपरिक गहने, कढ़ाई वाली जूतियां और मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं. घेरदार लहंगे, सुंदर दुपट्टे और मनपसंद ब्लाउज बनवाने की आजादी के साथ नवरात्रि के लिए तैयार होना और मजेदार हो जाता है. समय परफेक्ट है, देर किए बिना Amazon से इन्हें ऑर्डर जरूर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील