अब अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करने के लिए डायरी या फोन में लिस्ट बनाने की जरूरत नहीं है. मीटिंग, स्टैप्स गिनने और वॉक करने तक, स्मार्टवॉच अब हमारी छोटी-छोटी आदतों को भूलने नहीं देती. जब भीड़भाड़ वाले रास्ते पर या इवनिंग वॉक के दौरान फोन बजने लगे, तो कलाई से ही कॉल उठाना वाकई बहुत आसान लगता है. Amazon Great Indian Festival में ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और मनपसंद डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच एक साथ मिल रही हैं.
चाहे आप वर्कआउट रूटीन बना रहे हों, अपनी एक्टिविटी पर नजर रख रहे हों या बस अपने फोन को बार-बार छूने से बचना चाहते हों, Amazon Great Indian Festival आपको मौका दे रहा है बजट में अपनी स्मार्टवॉच को बदलने का. इस लिस्ट में हमने ऐपल वॉच का स्टाइलिश स्ट्रैप भी शामिल किया है, जो काम के फीचर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल का बेहतरीन कॉम्बो है.
यह भी पढ़ें | Timex Smartwatch For Men & Women: ब्लूटूथ कॉलिंग और लंबी बैटरी लाइफ समेत कई दमदार फीचर से लैस हैं ये घड़ियां
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Noise Twist Go Smartwatch | 4.0 | ₹1,599 |
| Fire-Boltt Ninja X Ring Smartwatch | 4.1 | ₹999 |
| boAt Wave Call 3 Smartwatch | 4.1 | ₹1,199 |
| Noise ColorFit Pulse Air Smartwatch | 4.1 | ₹1,199 |
| Spigen Retro Fit Apple Watch Strap | 4.2 | ₹2,099 |
ये हैं बेस्ट Smartwatch, फिटनेस ट्रेकिंग के लिए हैं परफेक्ट
1. Noise Twist Go Smartwatch
इस घड़ी में पुराने जमाने जैसा गोल डायल और आज की स्मार्टवॉच के फीचर्स एक साथ आते हैं. इसमें 1.39 इंच का डिस्प्ले और शाइनी मेटल बॉडी दी गई है, जो नॉर्मल और फॉर्मल दोनों तरह के आउटफिट पर सूट करती है. ब्लूटूथ कॉलिंग की मदद से आप सीधे कलाई से ही बात कर सकते हैं, जबकि 100 से ज्यादा वॉच फेस आपको अपने हिसाब से लुक बदलने का पूरा मौका देते हैं.
फीचर्स:
- इसमें 100 से ज्यादा अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड हैं
- हार्ट रेट और स्लीप पैटर्न पर पूरी नजर रखती है
- आईपी68 रेटिंग के चलते यह धूल और पानी से सेफ है
- इसमें वॉयस असिस्टेंस का फीचर भी है
2. Fire-Boltt Ninja X Ring Smartwatch
अगर आपको अपनी पुरानी घड़ी में नोटिफिकेशन पढ़ने या मेनू चलाने में परेशानी होती थी, तो ये घड़ी आपके लिए ही बनी है. फायर-बोल्ट निंजा एक्स रिंग में मुड़े हुए कांच के साथ 1.96 इंच की IPS टचस्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 240x296 है.
फीचर्स:
- इसकी स्क्रीन काफी बड़ी है
- इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट मिलता है
- ये घड़ी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है
- सात दिन तक का बैकअप दे सकती है
3. boAt Wave Call 3 Smartwatch
1.83 इंच की HD टचस्क्रीन वाली इस घड़ी को आप जब भी हाथ से उठाएंगे, ये ऑन हो जाएगी, जिससे जानकारी देखना आसान हो जाता है. इसमें एनिमेटेड वॉच फेस दिया गया है, जो काफी नया लगता हैं, जबकि इसमें एक बटन भी दिया गया है, जो घड़ी को ऑपरेट करने में मदद करता है.
फीचर्स:
- यह हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल की पूरी जानकारी देती है
- इसमें कई स्पोर्ट्स मोड है
- ट्रैकर जैसे जरूरी फीचर्स भी इसमें हैं
4. Noise ColorFit Pulse Air Smartwatch
हर किसी को दिनभर भारी-भरकम स्मार्टवॉच पहनना पसंद नहीं होता है. नॉइज कलरफिट पल्स एयर का वजन करीब 45 ग्राम है और इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस वाला 1.85 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसकी घूमने वाली क्राउन रिंग जल्दी से मेनू खोलने में मदद करती है, जबकि 60 से ज्यादा इन-बिल्ट स्पोर्ट्स मोड अलग-अलग एक्सरसाइज रूटीन को कवर करते हैं. नॉइज हेल्थ सूट दिल की धड़कन, खून में ऑक्सीजन, तनाव, नींद, कदम, कैलोरी और पीरियड पर नजर रखता है.
फीचर्स:
- इसका वजन सिर्फ 45gm है
- इसमें 1.85 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है
- साइड क्राउन की मदद से मेनू में जाना और फीचर्स चुनना काफी आसान है
- इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं
5. Spigen Retro Fit Apple Watch Strap
कई बार अपनी पुरानी स्मार्टवॉच को नया लुक देने के लिए पूरी डिवाइस बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है. ये रेट्रो फिट स्ट्रैप नॉर्मल स्पोर्ट्स बैंड के मुकाबले पुराने दौर जैसा फील होता है. इसका लेदर जैसा बाहर का हिस्सा क्लासिक लुक देता है, जबकि अंदर का सिलिकॉन हिस्सा कलाई पर ज्यादा आराम देता है.
फीचर्स:
- क्लासिक और विंटेज लुक देता है
- पुरानी ऐपल वॉच को मिनटों में नया स्टाइल देता है
- इसमें बाहर की तरफ लेदर लुक और अंदर सिलिकॉन दिया गया है
- यह ऐपल वॉच के Ultra, Series और SE जैसे कई मॉडलों में फिट आ जाता है
अच्छी स्मार्टवॉच वो होती है, जो डेली कामों को उलझाने के बजाय आसान बनाती हो. Amazon Great Indian Festival ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस मॉनिटरिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग समेत कई कामों को आसान बनाने के लिए कई स्मार्टवॉच लेकर आ चुकी है. स्क्रीन का साइज, बैटरी लाइफ, आराम और उन फीचर्स को देखें जिनका आप सच में इस्तेमाल करेंगे.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील