विज्ञापन

Dhanteras Special: धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं, बस ये एक मामूली चीज ले आएं, घर दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी

कार्तिक महीने के त्रयोदशी तिथि को हर वर्ष धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस बार कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार 6 नवंबर को सुबह 10:31 बजे से शुरू होकर अगले दिन 7 नवंबर को सुबह 10:48 बजे समाप्त होगी. यानी इस बार धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन झाड़ु खरीदना काफी शुभ माना जाता है.

Dhanteras Special: धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं, बस ये एक मामूली चीज ले आएं, घर दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी
धनतेरस पर जरूर खरीदें झाड़ु. फोटो: AI

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार धन, समृद्धि और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन तथा भूमि-भवन जैसी वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व है. हालांकि, इन सभी के बीच एक ऐसी वस्तु है, जिसकी खरीद को बहुत अधिक शुभ माना जाता है और वह है झाड़ू. सुनने में भले ही यह एक मामूली चीज लगे, लेकिन हिंदू धर्म में झाड़ू को बहुत खास माना गया है. 

यही कारण है कि इस दौरान लगभग हर घर में नए झाड़ू खरीदी जाती है. जहां कुछ लोग शॉपिंग से तो कुछ ऑनलाइन ऑर्डर करके इस कड़ी का हिस्‍सा बनते हैं. अगर आप भी इस धनतेरस पर इसे लेने पर विचार कर रहे हैं, तो Amazon आपको घर बैठे अच्‍छी क्‍वालिटी की झाड़ू लेने का मौका दे रहा है. लेकिन आखिर इस साधारण-सी झाड़ू का धनतेरस के पावन पर्व पर क्या महत्व है और इसे खरीदना क्यों आवश्यक माना गया है? आइए, इसके धार्मिक और आध्यात्मिक पक्षों को विस्तार से समझें.

यह भी पढ़ें | धनतेरस पर पीतल के बर्तनों से सजाएं अपनी रसोई, Amazon Sale में मिल रही है पीतल के खूबसूरत बर्तनों पर बंपर डील

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि साफ और स्वच्छ घर में ही माता लक्ष्मी का स्थायी वास होता है. झाड़ू घर की गंदगी को बाहर करती है, इसलिए इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. झाड़ू घर से कचरे के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता (गरीबी) को बाहर कर देती है. धनतेरस पर नई झाड़ू लाने से घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां दुख-दरिद्रता कभी नहीं आती है. ऐसे में जो लोग आर्थिक चुनौतियों या कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदकर पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन नई झाड़ू खरीदकर घर में लाने से आर्थिक संकट दूर होने के साथ सुख-समृद्धि का आगमन होता है. कई घरों में धनतेरस के मौके पर नई झाड़ू में सफेद धागा भी बांधा जाता है.

यह भी पढ़ें | 7 Utensils for Dhanteras 2026: धनतेरस पर इन बर्तनों को खरीदना होता है शुभ, समय निकलने से पहले कर दें ऑर्डर

ऐसी भी मान्यता है कि झाड़ू को हमेशा घर के ऐसे कोने में छिपाकर रखना चाहिए, जहां बाहरी लोगों की नजर आसानी से न पड़े. ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना गया है. इसे खुले में या मुख्य दरवाजे के सामने रखने से घर आने-जाने वालों की नजर इस पर पड़ती है, जिसे ज्योतिष में मां लक्ष्मी का अनादर माना जाता है.

वहीं, इसे नजरों से दूर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और पैसों की रुकावट नहीं आती है. वास्तु के अनुसार, झाड़ू रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) की दिशा को सबसे शुभ माना गया है. इसे कभी भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या मंदिर/रसोई के पास नहीं रखना चाहिए. कई परंपराओं के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू हमेशा सम संख्या (आमतौर पर एक या जोड़ी में) में खरीदना शुभ माना जाता है.

तो चलिए, शॉपिंग शुरू करते हैं और Amazon से समय रहते झाड़ू ऑर्डर करते हैं

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: