विज्ञापन

दिवाली आने में बचे हैं केवल कुछ दिन, घर की सफाई के लिए न हों परेशान, घर लाएं ये Vacuum Cleaners

Deals on Home Cleaning Product: त्योहारों के दौरान घर-घर में सफाई का काम शुरू हो जाता है. ऐसे में होम क्‍लीनिंग के चक्‍कर में अब अपने हाथों, कमर और पैरों को दुखाने की जरूरत नहीं हैं. Amazon Great Indian Festival में कई स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर आपके काम को बेहद आसान कर सकते हैं.

दिवाली आने में बचे हैं केवल कुछ दिन, घर की सफाई के लिए न हों परेशान, घर लाएं ये Vacuum Cleaners
Deals on Home Cleaning Product: अब घर की सफाई होगी आसान. फोटो: AI

Deals on Home Cleaning Product: त्योहारों की सफाई करने में काफी टाइम लगता है, थकान होती है और हाथ-पैर भी दुखने लगते हैं. अलमारियां खाली करने से लेकर पर्दे धोने और धूल झाड़ने तक, सारी गंदगी और धूल-मिट्टी घूम-फिरकर फर्श पर ही आकर बैठ जाती है और फिर फर्श पर लगाते रहो बार-बार पोछा. इसका सीधा मतलब यह है कि आपको झाड़ू और पोछा लगाने में और भी ज्यादा समय देना पड़ता है. लेकिन अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर हो, तो आप इस पूरे काम को आराम से बैठकर देख सकते हैं, क्‍योंकि ये मशीनें अपने आप घर की हर गंदगी को साफ कर देती हैं. Amazon Great Indian Festival में वैक्यूम क्लीनर्स की इतनी वैरायटी मिल रही है कि घर की सफाई झटपट, आसान और बिना थके पूरी की जा सकती है.

पहले वैक्यूम क्लीनर को खुद पकड़कर चलाना पड़ता था. आज के टाइम में ऑटोमैटिक वैक्यूम क्लीनर पूरा काम खुद कर लेते हैं. ये घर के उन कोनों में भी आसानी से पहुंच जाते हैं, जहां हाथ पहुंचना मुश्किल होता है और पालतू जानवरों के झड़े हुए बालों को भी चुटकियों में साफ कर देते हैं. मोबाइल से चलाने वाला ऐप, स्मार्ट मैपिंग और तगड़ी सक्शन पावर जैसे फीचर्स इन्हें आज के घरों के लिए एकदम सही बनाते हैं.

यह भी पढ़ें | मिठाई और गपशप से नहीं चलेगा काम, दिवाली पार्टी में चार चांद लगा देंगे ये गेम्स, मेहमान भी बोलेंगे- 'मजा आ गया'

यह भी पढ़ें | मिठाई, नमकीन से लेकर पूजा सामग्री तक सब कुछ मिलेगा एक ही बॉक्स में, इस दिवाली अपनों को दें ये Gift Hampers

Amazon पर उपलब्‍ध ये हैं बेस्‍ट Vacuum Cleaners

1. Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo Robotic Vacuum Cleaner

बजट में डेली घर की सफाई को आसान बनाने के लिए ये वैक्‍यूम क्‍लीनर काफी अच्‍छा कहा जा सकता है. 7000Pa HyperSuction और LiDAR 3.0 टेक्‍नोलॉजी के साथ ये प्रोडक्‍ट आपके घर का मैप बना देता है और आसानी से सफाई कर देता है. इस क्‍लीनर की मदद से आप फर्श को वैक्‍यूम और मोप दोनों कर सकते हैं.

खासियतें:

  • 3 घंटे आराम से चल सकता है
  • ऐप और वॉइस कंट्रोल दोनों से काम करता है
  • इसमें 7,000Pa की दमदार सक्शन पावर दी गई है
  • कारपेट, लकड़ी और मार्बल फ्लोर को साफ कर सकता है

2. Karcher Robo Vacuum Cleaner

अगर आप ऐसा वैक्‍यूम क्‍लीनर तलाश रहे हैं, जो धूल-मिट्टी साफ करने के साथ-साथ पोछा भी लगा सके, तो ये प्रोडक्‍ट आपको जरूर लुभाने वाला है. ये क्‍लीनिंग टूल 15000Pa का सक्शन के साथ आता है, जिससे यह वैक्यूम क्लीनर बिना चिपके गंदगी, कचरा और बाल बेहद आराम से हटा सकता है.

खासियतें:

  • ये अपने आप धूल इकट्ठा कर लेता है
  • इसमें 15,000Pa की सक्शन पावर मौजूद है
  • 130 मिनट तक का रनटाइम देता है
  • इसे एंटी-टैंगल ब्रश के साथ डिजाइन किया गया है
3. DREAME L10s Ultra Robot Vacuum Cleaner

5,300Pa की पावरफुल सक्शन पावर के साथ आने वाला ये वैक्‍यूम क्‍लीनर 2.5 लीटर के पानी के टैंक के साथ आता है. इस वैक्‍यूम क्‍लीनर को आप ऐप और अपनी आवाज दोनों से कंट्रोल करके घर की बेहतर सफाई कर सकते हैं. ये 210 मिनट तक चल सकता है, जिससे बड़े घरों में ये काफी पसंद किया जाता है.

खासियतें:

  • इसमें 3 लीटर का डस्ट बैग दिया गया है
  • इसकी पानी की कैपेसिटी 2.5 लीटर है
  • यह 210 मिनट का रनटाइम देता है
  • अपने आप खाली होने वाला डस्टबिन हर किसी को सूट करता है

4. ECOVACS DEEBOT MINI Omni 2-in-1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

Amazon Great Indian Festival Sale का ये एक और शानदार वैक्‍यूम क्‍लीनर है. इसमें टू इन वन फीचर दिए गए हैं, यानी ये उन जगहों की सफाई भी आसानी से कर देता है जहां, अकसर पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है. इस क्‍लीनर में ZeroTangle 2.0 technology दी गई है, जिससे ये पालतू जानवरों के बालों को भी आसानी से हटा देता है.

खासियतें:

  • इसमें 9,000Pa की सक्शन पावर दी गई है
  • एक क्लिक में अपने आप क्‍लीनिंग शुरू कर देता है
  • फर्श को जल्‍दी सुुखा देता है

5. NARWAL Freo Z10 Ultra Robot Vacuum 

धूल-मिट्टी को जड़ से खत्‍म करने वाला ये वैक्‍यूम क्‍लीनर 200 से ज्‍यादा घरेलू चीजों का पता लगा सकता है. अपनी यूनिक AI टेक्‍नोलॉजी के चलते घर के कोने-कोने को आराम से साफ कर देता है. इतना ही नहीं, ये कारपेट की क्‍वालिटी के अनुसार अपनी क्‍लीनिंग टेक्निक  को एडजस्‍ट भी कर लेता है.

खासियतें:

  • दमदार 18,000Pa सक्शन पावर के साथ आएगा
  • इसमें डुअल RGB कैमरा मिलेगा
  • गीले और सूखे दोनों तरह के फ्लोर पर यूज कर सकते हैं
  • इसमें ऑटोमैटिक सेल्फ-एम्प्टीइंग फंक्शनैलिटी दी गई है

अगर आप त्योहार पर सफाई को जल्दी और बिना थके निपटाना चाहते हैं, तो ये वैक्यूम क्लीनर आपके सबसे बड़े मददगार बन सकते हैं. पोछा लगाने, कचरा खुद-ब-खुद खाली करने, AI की मदद से रास्ते की चीजों को पहचानने और स्मार्ट मैपिंग जैसे बढ़िया फीचर्स के साथ ये बारीक धूल, सामने दिखने वाली गंदगी और पेट्स के बाल बहुत आसानी से साफ कर देते हैं. Amazon Great Indian Festival के दौरान इन पर शानदार डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. अपने घर के सामान को अपग्रेड करने का यह बिल्कुल सही मौका है.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: