विज्ञापन

अब होंठों की दरारें होंगी कम, पिंपल भी हो जाएंगे गायब, Vaseline के ये प्रोडक्‍ट आज ही मंगवाएं

Vaseline skincare hacks; वैलसीन त्वचा की नमी को लॉक करता है, लेकिन इसे एलोवेरा, हल्दी या विटामिन ई के साथ मिलाकर उपयोग करना चाहिए. चेहरे पर सीधे वैलसीन लगाने से पिंपल्स और जलन हो सकती है, इसलिए मिश्रित उपयोग से बचाव होता है. सन टैनिंग में वैलसीन और हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा की टैनिंग कम होती है और राहत मिलती है.

अब होंठों की दरारें होंगी कम, पिंपल भी हो जाएंगे गायब, Vaseline के ये प्रोडक्‍ट आज ही मंगवाएं
वैसलीन से बने प्रोडक्‍ट स्किन के लिए हैं फायदेमंद, फोटो: Unsplash

Vaseline skincare hacks; मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, स्किन पर इसका सबसे ज्‍यादा असर देखने को मिलता है. ऐसे में वैसलीन का इस्तेमाल करके कई तरह की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है. होंठ फटने से लेकर चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं में वैसलीन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन आधे से ज्यादा लोग यह नहीं जानते हैं कि इसका सही तरीके से कैसे उपयोग करना है. वैसलीन में समस्या के अनुसार कई चीजें मिलाकर उसे अधिक उपयोगी बनाया जा सा सकता है.

कुछ लोग वैसलीन को सीधा चेहरे पर अप्लाई करते हैं, जिससे चेहरे पर पिंपल होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समस्या को ध्यान में रखकर उसका इस्‍तेमाल करना चाहिए. जैसे अगर एड़ी फटने की समस्या है और हाथ-पैर रुखे रहते हैं, तो रात के समय वैसलीन में ताजा एलोवेरा जैल मिलाकर लगाएं. इससे एड़ियों की दरारें भी भरने लगेंगी और ड्राईनेस भी दूर होगी.

बेदाग, निखरी और ग्लोइंग स्किन के लिए आज से ही अपनाएं खीरे के ये असरदार Face Pack, हर कोई पूछेगा ब्यूटी सीक्रेट

सन टैनिंग करेगी दूर

अगर गर्मियों में सन टैनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो वैलसीन के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या कम होती है. इसका प्रयोग करने से शेविंग के बाद होने वाली जलन में भी कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर चेहरे पर झुर्रियां बढ़ रही हैं तो रात के समय वैसलीन में विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर लगाने से राहत मिलेगी. यह झाइयां और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. इसे रात के वक्त अच्छे से चेहरे पर लगाएं और सुबह अच्छे से धो लें.

गर्मियों की तेज धूप से बचाव अब और आसान, ₹500 से कम कीमत में खरीदें टॉप ब्रांड्स के असरदार और बेस्ट Sunscreen

रैशेज को करती है दूर

गर्मियों में हाथ, पैर और गर्दन पर रैश होने की समस्या आम है. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जाती है. ऐसे में वैसलीन में गुलाब जल मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा. यह रैश को कम करने के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा. इसके साथ ही अगर होंठ फट रहे हैं और खून आने की समस्या हो रही है तो वैसलीन में शहद मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा. इससे होंठ मुलायम होंगे और नमी बनी रहेगी.

डार्क स्पॉट्स और बेजान स्किन के लिए बेस्ट Vitamin C Serums, स्किनकेयर लवर्स के लिए बंपर ऑफर, मिस न करें डील्स

साधारण धारणा है कि वैसलीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है लेकिन यह गलत है. वैसलीन त्वचा की नमी को लॉक कर देती है, न कि त्वचा को गहराई से पोषण देती है. इसलिए यह नेचुरल चीजें मिलकर वैसलीन के गुणों को और बढ़ा देती हैं.

अगर आप वैसलीन को डायरेक्‍ट अप्‍लाई नहीं करना चाहते, तो वैसलीन बेस वाले इन ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट को इस्‍तेमाल करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है.

बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत बन और एलिगेंट लुक के लिए ट्राय करें ये बेस्ट Hair Wax Sticks, कीमत में है बेहद कम

FAQ

सवाल 1: वैसलीन का सही उपयोग कैसे करें?
जवाब: समस्या के अनुसार वैसलीन में प्राकृतिक तत्व मिलाकर उपयोग करें, जैसे एलोवेरा, हल्दी या विटामिन ई.

सवाल 2: वैसलीन चेहरे पर सीधे लगाने से क्या समस्या हो सकती है?
जवाब: चेहरे पर सीधे लगाने से पिंपल्स या जलन हो सकती है, इसलिए मिश्रण के साथ उपयोग करना बेहतर है.

सवाल 3: सन टैनिंग में वैसलीन कैसे मदद करता है?
जवाब: वैसलीन में हल्दी मिलाकर लगाने से सन टैनिंग कम होती है और त्वचा को आराम मिलता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: