विज्ञापन

Mother's Day पर इस बार कुछ खास दें, ये शानदार गिफ्ट्स मां को देंगे असली आराम, सुकून और थोड़ा सा ‘मी टाइम’

मदर्स डे पर इस बार वही पुराने गिफ्ट्स देने की जगह कुछ ऐसा चुनें जो मां को सच में अच्छा महसूस कराए. ऐसे प्रैक्टिकल और काम के गिफ्ट्स, जो उन्हें रोज की भागदौड़ में थोड़ा सा सुकून और आराम दे सकें, ज्यादा मायने रखते हैं. चाहे घर पर आराम से इस्तेमाल होने वाले स्पा किट हों या सेल्फ-केयर से जुड़ी चीजें, ये छोटे-छोटे गिफ्ट्स मां के चेहरे पर असली खुशी ला सकते हैं और उन्हें अपने लिए थोड़ा वक्त निकालने का मौका देते हैं.

Mother's Day पर इस बार कुछ खास दें, ये शानदार गिफ्ट्स मां को देंगे असली आराम, सुकून और थोड़ा सा ‘मी टाइम’
मदर्स डे के लिए ऑर्डर करें ये शानदार गिफ्ट्स, मां को आएंगे बेहद पसंद; Photo Credit: Pexels

आजकल मदर्स डे पर लोग सिर्फ शोपीस या सजाने वाली चीज़ें देने से थोड़ा आगे बढ़ चुके हैं. अब कोशिश रहती है कि ऐसा गिफ्ट दिया जाए जो रोजमर्रा में काम आए और सच में इस्तेमाल हो. इसी वजह से स्पा किट्स का ट्रेंड बढ़ रहा है. ये कोई भारी-भरकम चीज़ नहीं, बल्कि घर पर थोड़ा सा आराम देने का छोटा सा तरीका है. बिना कहीं जाए, बिना टाइम निकाले, बस अपने कमरे में बैठकर थोड़ा रिलैक्स किया जा सकता है.

आजकल सबकी जिंदगी काफी बिजी हो गई है, और खासकर मां अपने लिए वक्त ही नहीं निकाल पातीं. ऐसे में आसान स्किनकेयर या सेल्फ-केयर रूटीन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. घर पर इस्तेमाल होने वाले स्पा किट्स इस मामले में काफी काम के हैं. इनमें अलग-अलग चीज़ें लेने की जरूरत नहीं पड़ती, सब कुछ एक ही बॉक्स में मिल जाता है और क्या करना है, वो भी साफ-साफ पता होता है. बस आराम से स्टेप फॉलो करें और हो गया.

Coffee Mugsफीचर्सरेटिंगरेट
DR.RASHEL 4 Step Vitamin Cविटामिन C से भरपूर 

4.1

₹156
Khadi Natural Luxury Spa Kitस्क्रब, क्लीनर और मॉइस्चराइज़र शामिल

4.2

₹495
Skin Secrets Pedicure Manicure Spa Kitहाथ और पैरों के लिए परफेक्ट ऑप्शन

4.3

₹699
Khadi Organique Luxury Spa Kitस्किन को क्लियर और बढ़िया बनाता है

-

₹619
Aryanveda Fruit Secrets Facial Spa Kitबेसिक केयर के लिए बेस्ट

3.5

₹190

पिछले कुछ सालों में लोगों ने घर पर ही अपना ध्यान रखना ज्यादा शुरू किया है. बार-बार पार्लर जाना सबके लिए आसान नहीं होता, टाइम भी लगता है और खर्च भी. ऐसे में स्पा किट्स एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. जो मां खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं, उनके लिए ये और भी काम के हैं. एक अच्छा गिफ्ट वही होता है जो किसी की असली जरूरत पूरी करे. स्पा किट्स सिर्फ एक दिन के लिए नहीं होते, इन्हें हर हफ्ते या जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें क्लीनिंग, स्क्रब, मसाज और मॉइस्चर सब शामिल होता है. इस वजह से ये एक ही प्रोडक्ट से ज्यादा काम के होते हैं. इन्हें आप Myntra से ऑर्डर कर सकते हैं. 

Mother's Day 2026 के लिए टॉप 5 स्पा किट्स

1.  DR.RASHEL 4 Step Vitamin C Home Spa Kit  

अगर आप कुछ सिंपल और आसान ढूंढ रहे हैं, तो ये अच्छा ऑप्शन है. इसमें 4 स्टेप होते हैं, क्लीन करना, स्क्रब करना, मसाज और फिर स्किन को पोषण देना. विटामिन C होने की वजह से ये स्किन को थोड़ा फ्रेश और ब्राइट बनाने में मदद करता है. साइज छोटा है, तो इसे बार-बार इस्तेमाल करना भी आसान है.

खासियतें:

  • विटामिन C से भरपूर 
  • फ्रेश और ब्राइट 
  • इस्तेमाल करने में आसान 
  • 4 स्टेप किट 


2.  Khadi Natural Luxury Spa Kit (Body Care)  

ये उन लोगों के लिए है जिन्हें नेचुरल चीज़ें पसंद हैं. इसमें बॉडी के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स मिलते हैं जैसे स्क्रब, क्लीनर और मॉइस्चराइज़र. हफ्ते में एक बार आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है. धीरे-धीरे स्किन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.

खासियतें:

  • स्क्रब, क्लीनर और मॉइस्चराइज़र शामिल 
  • धीरे-धीरे स्किन को बेहतर बनाता है  
  • नेचुरल प्रोडक्ट्स से बना है 
  • बजट फ्रेंडली ऑप्शन 


3.  Skin Secrets Pedicure Manicure Spa Kit  

अगर मां अकसर खड़े होकर काम करती हैं, तो ये किट काफी काम की है. इसमें हाथ और पैरों के लिए सोक, स्क्रब और क्रीम सब होता है. घर पर ही थोड़ा सा टाइम निकालकर हाथ-पैर साफ और सॉफ्ट रखे जा सकते हैं. मात्रा ज्यादा है, तो कई बार इस्तेमाल हो जाएगा.

खासियतें:

  • इस्तेमाल में आसान 
  • सोक, स्क्रब और क्रीम
  • हाथ और पैरों के लिए परफेक्ट ऑप्शन 
  • बजट फ्रेंडली 


4.  Khadi Organique Luxury Spa Kit (5 Pieces)  

ये थोड़ा पूरा सेट जैसा है. इसमें 5 स्टेप होते हैं और स्किन के लिए पूरा रूटीन कवर करता है. इसमें पौधों से बने इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल होता है, इसलिए जो लोग ज्यादा केमिकल से बचना चाहते हैं, उनके लिए सही है. धीरे-धीरे स्किन की बनावट सुधारने में मदद करता है.

खासियतें:

  • 5 स्टेप किट
  • पौधों से बने इंग्रेडिएंट्स
  • केमिकल फ्री 
  • स्किन को क्लियर और बढ़िया बनाता है 


5.  Aryanveda Fruit Secrets Facial Spa Kit (Set of 2)  

इसमें फ्रूट बेस्ड इंग्रेडिएंट्स हैं. दो किट साथ में मिलते हैं, जिससे ज्यादा समय तक चल जाएगा. चेहरे की बेसिक केयर के लिए अच्छा है और घर पर इस्तेमाल करना काफी आसान है.

खासियतें:

  • फ्रूट बेस्ड इंग्रेडिएंट्स
  • बेसिक केयर के लिए बेस्ट 
  • ये आपको 2 के सेट में मिलेगा 
  • बजट फ्रेंडली ऑप्शन 


FAQ

सवाल 1: क्या स्पा किट रोज इस्तेमाल कर सकते हैं?  
जवाब: ज्यादातर किट्स हफ्ते में एक बार के लिए होते हैं, लेकिन कुछ स्टेप जैसे फेस वॉश रोज किया जा सकता है.

सवाल 2: सही स्पा किट कैसे चुनें?  
जवाब: बस ये देखें कि स्किन टाइप के हिसाब से सही हो और इस्तेमाल करना आसान हो.

सवाल 3: हर्बल किट ज्यादा बेहतर होते हैं?  
जवाब: अगर आपको सिंपल और नेचुरल चीज़ें पसंद हैं तो हर्बल ठीक हैं, वरना दूसरे किट्स भी अपने काम के हिसाब से अच्छे होते हैं.

अंत में यही कहा जा सकता है कि इस बार मदर्स डे पर कुछ ऐसा दें जो एक दिन की खुशी नहीं, बल्कि रोज थोड़ा-थोड़ा आराम दे. स्पा किट्स ज्यादा महंगे भी नहीं होते और सच में काम आते हैं. मां के लिए यह एक छोटा सा “अपने लिए समय” वाला गिफ्ट हो सकता है. इन्हें आप आज ही Myntra से ऑर्डर कर सकते हैं. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: