विज्ञापन

स्किनी जींस को कहें अलविदा, आराम और स्वैग के लिए यंगस्‍टर्स की पहली पसंद बनीं ये स्टाइलिश कार्गो पैंट्स

कॉलेजों में कार्गो पैंट्स (Cargo Pants) फिर से फेमस हो रही हैं, खासकर Y2K और ओवरसाइज फैशन के तहत.ये आरामदायक और स्टाइलिश ऑप्‍शन बनती जा रही हैं. अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो Myntra आपके लिए टॉप कार्गो पैंट लेकर आ चुका है.

स्किनी जींस को कहें अलविदा, आराम और स्वैग के लिए यंगस्‍टर्स की पहली पसंद बनीं ये स्टाइलिश कार्गो पैंट्स
Cargo pants बनी यंगस्‍टर्स की पहली पसंद. फोटो: Pexels

कॉलेज फैशन हमेशा से ही थोड़ा अलग, अजीब और बदलता रहा है. कभी ओवरसाइज हुडी ट्रेंड करती नजर आती हैं, तो कभी लोग 2003-5 के दौर में नजर आने लगते हैं. इन्‍हीं सबके चलते हुए कार्गो पैंट ने एक बार फिर से वापसी की है. लेक्चर, कॉफी रन और रैंडम कैंपस इवेंट्स के दौरान इन कार्गो पैंट्स को काफी पसंद किया जा रहा है.

आजकल आपने कैंपस में पॉकेट्स से पटी पड़ी हुईं कार्गो को देखा होगा. इनका चलन पिछले कुछ समय में तेजी से देखने को मिला है. स्‍टूडेंट्स इन दिनों ओवरसाइज फिट और Y2K इंस्‍पायर स्‍टाइल काफी पसंद कर रहे हैं. खासतौर पर कॉलेज स्‍टूडेंट में जिन्‍हें लंबे लेक्‍चर सेशन के दौरान स्‍टाइल से ज्‍यादा कंफर्ट पसंद है, कार्गो पैंट उन आउटफिट में से एक बन गई है, जो प्रैक्टिकली बिल्‍कुल सही लगती है.

फैशन ट्रेंड पूरी तरह से गायब नहीं होता. ये बस थोड़े समय के लिए बाहर होते हैं और फिर लौटकर वापस आ जाते हैं. 90 के दशक के अंत में और 2000 की शुरूआत में कार्गो पैंट की पॉपुलैरिटी में तेजी देखने को मिली थी, फिर कुछ समय के लिए यह फैशन की रेस से बाहर हो गए, लेकिन अब Gen Z ने इसे एक नए ट्विस्ट के साथ फिर से ट्राई करना शुरू कर दिया है.

मानसून फैशन की टेंशन खत्म! Amazon लेकर आया है Mens लिनन को-ऑर्ड सेट्स, अब स्टाइल के साथ मिलेगा पूरा आराम

अंतर यह है कि इस बार फैशन में लौटी कार्गो पैंट पुरानी जैसी नहीं लगती. ये अब बैगी हो गई हैं,  वर्सेटाइल बन चुकी हैं और क्‍लीयर लुक में नजर आती हैं. स्‍टूडेंट्स इन्‍हें क्रॉप टॉप, ओवरसाइज टीज, हुडी और शर्ट् के साथ आसानी से कहीं भी कैरी करते हुए नजर आ रहे हैं.

1. Y2K फैशन है हर जगह

2000 के दशक की शुरूआत के फैशन ट्रेंड ने कार्गो के इस बदलते रूप में अहम भूमिका निभाई है. बैगी सिल्‍हूट, चंकी स्‍नीकर्स और कार्गो पैंट सब इसी दौर में नजर आता था.

Instagram, Pinterest और TikTok के कारण, स्टूडेंट्स लगातार पुराने ट्रेंड्स को तलाश रहे हैं और किसी न किसी तरह उन्हें फिर से करंट फैशन ट्रेंड में शामिल कर रहे हैं.

गर्मियों में मिलेगा स्टाइल और आराम! Myntra Season Finale Sale से भारी छूट पर खरीदें ये 5 खूबसूरत Cotton Tops

2. Streetwear ने बदल डाला सबकुछ

Streetwear फैशन अब कोई स्‍पेशल चीज बनकर नहीं रह गई है. अब ये अधिकतर लोगों के फैशन ट्रेंड का अहम हिस्‍सा बन चुकी है.कार्गो पैंट इस रिलैक्‍स लुक में पूरी तरह फिट बैठती है. ये न आपको बोरिंग फील कराते हैं और न ही ओवर लुक लगते हैं.

मायने रखता है कंफर्ट

ईमानदारी से कहें तो, हम सभी 8 घंटे के लंबे लैक्‍चर के दौरान असहज आउटफिट पहनना पसंद नहीं करते. छात्रों को अब ऐसे कपड़े ज्‍यादा लुभा रहे है, जो क्‍लास, कैंटीन मस्‍ती और मेट्रो राइड के दौरान ज्‍यादा आरामदायक रहें.

भीड़ से दिखना है अलग? Myntra से ₹2000 के अंदर खरीदें ये 5 खूबसूरत Coquette Aesthetic ड्रेसेज

Cargo pants इन दोनों चीजों का बेहतर कॉम्‍बो है-

1. बेहद आरामदायक हैं कार्गो पेंट

स्किनी जींस धीरे से फैशन ट्रेंड से बाहर हो गई है. यही कारण है कि छात्रों का ध्‍यान भी अब इससे हट चुका है. बैगी कार्गो पैंट आपको ब्रीदेबल लगने के साथ-साथ मूवमेंट की भी आजादी देती है. चाहे आप क्‍लासरूम में बैठे हों या फिर कैंपस में टहल रहे हों, ये काफी आरामदायक रहते हैं.

2. हर सीजन में आते हैं काम

मौसम का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. ऐसे में कार्गो पैंट हल्‍की ठंड हो या मानसून हर सीजन में काम करता है. कॉटन की कार्गो पैंट खासतौर पर काफी आरामदायक होती हैं, इन्‍हें पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है. 

सोशल मीडिया ने बनाया ट्रेंड को बड़ा

फैशन के बदलते दौर में सोशल मीडिया ने भी अहम भूमिका निभाई है. एक वायरल वीडियो आते है ओवरनाइट पूरा ट्रेंड बदल जाता है.

इसके चलते कार्गो पैंट को बहुत फायदा हुआ-

1. इंफ्लुएंसर और सेलेब्‍स

बॉलीवुड सेलेब्‍स से लेकर K पॉप से लेकर इंटरनेशनल इंफ्लुएंसर तक, कार्गो पैंट इन दिनों हर जगह नजर आ रही हैं. जब लोग सोशल मीडिया पर सेलेब्‍स को इन ट्रेंड में शामिल होते देखते हैं, तो तुरंत उसे अपनाने लगते हैं.

2. Pinterest बोर्ड्स ने मचाया धमाल

अब छात्र डेली आउटफिट आइडिया के लिए Pinterest पर घंटों बिताते नजर आते हैं. सच कहें, तो कार्गो पैंट हर फैशन का हिस्‍सा बनती नजर आती है. मिनिमल एस्थेटिक, Y2K स्टाइल, स्ट्रीटवियर और कैज़ुअल चिक, सभी फैशन में कार्गो पैंट शामिल होती नजर आती रहती है. 

देर न करें अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं, तो Myntra आपके लिए टॉप ऑप्‍शन लेकर आ चुका है.  देर न करें, इन्‍हें आज ही ऑर्डर करें
 

FAQ

सवाल 1: कार्गो पैंट का फैशन कब वापस आया?
जवाब: कार्गो पैंट 90 के दशक के अंत और 2000 की शुरुआत में लोकप्रिय थे और अब Gen Z ने इन्हें नए स्टाइल के साथ फिर से अपनाया है.

सवाल 2: कार्गो पैंट को कॉलेज स्टूडेंट्स क्यों पसंद कर रहे हैं?
जवाब: कार्गो पैंट आरामदायक, वर्सेटाइल और लंबी क्लास के दौरान कंफर्ट प्रदान करते हैं, इसलिए कॉलेज स्टूडेंट्स इन्हें पसंद करते हैं.

सवाल 3: Y2K फैशन का कार्गो पैंट ट्रेंड में क्या योगदान है?
जवाब: Y2K फैशन के बैगी सिल्हूट और चंकी स्नीकर्स के साथ कार्गो पैंट का नया रूप लोकप्रिय हुआ है.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: