विज्ञापन

Hair Fall ने कर दिया है परेशान? ये Shampoo देंगे आराम, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा

बाल झड़ने की समस्या से इन दिनों सभी परेशान हैं, सही शैंपू और स्कैल्प की देखभाल बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखती है. बार-बार शैंपू बदलने से स्कैल्प के नेचुरल बैलेंस में खराबी आती है, जिससे डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याएं होती हैं. मॉइश्चराइजिंग और संतुलित शैंपू बालों को नमी देते हैं, ऑयली या ड्राई बालों के लिए सही शैंपू का चयन जरूरी है.

Hair Fall ने कर दिया है परेशान? ये Shampoo देंगे आराम, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा
अब हेयरफॉल की टेंशन होगी खत्‍म. फोटो: Freepik

आज के समय में बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और यह सिर्फ उम्र या मौसम तक सीमित नहीं है. छोटे-छोटे कारण, जैसे गलत शैंपू का इस्तेमाल, बार-बार प्रोडक्ट बदलना या अपने बालों के प्रकार को समझे बिना कुछ भी लगा लेना, बालों को कमजोर बना सकता है. ज्यादातर लोग हेयरफॉल का कारण तनाव या खानपान को मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार, स्कैल्प की देखभाल और सही शैंपू का चुनाव भी उतना ही जरूरी है. अगर शैंपू सही न हो, तो वह बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और धीरे-धीरे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हमेशा घने बने रहें, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के शैंपू ऑफर कर रहा है. प्रीमियम क्‍वालिटी के ये शैंपू न केवल हेयर फॉल से बचाते हैं, बल्कि उनमें शाइन भी लाने को काम करते हैं. अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो आज ही Amazon पर जाएं और ऑर्डर शुरू करें. लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं, बालों को कैसे हेल्‍दी रखा जा सकता है.  

घर बैठे करें त्वचा की देखभाल, बिना महंगे प्रोडक्ट्स के इस नेचुरल और सस्ते तरीके से पाएं ग्लोइंग, ब्राइट स्किन

बढ़ता हेयर फॉल: आज की लाइफस्टाइल की बड़ी समस्या

विशेषज्ञों के मुताबिक, शैंपू स्कैल्प के नेचुरल बैलेंस को बनाए रखने में भी मदद करता है. हमारी स्कैल्प पर नेचुरल ऑयल 'सीबम' बनता है, जो बालों को नमी और सुरक्षा देता है. जब हम बहुत ज्यादा केमिकल वाले या बार-बार अलग-अलग शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है. इससे स्कैल्प ड्राई हो जाते हैं या फिर ज्यादा तेल बनने लगता है, दोनों ही स्थिति में बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है.

MAC के Foundation से लेकर Lipstick, Blusher समेत कई मेकअप प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट, देखें बेस्ट ऑफर्स

गलत शैंपू से कमजोर होती हैं बालों की जड़ें

वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि बार-बार शैंपू बदलना स्कैल्प के माइक्रोबायोम को प्रभावित करता है. स्कैल्प पर अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो उसे स्वस्थ रखते हैं. जब हम हर कुछ दिन में नया शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे खुजली, डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. इसलिए एक ही प्रकार का शैंपू चुनकर नियमित रूप से इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

अगर बालों में नमी की कमी है, तो सही शैंपू चुनना और भी जरूरी हो जाता है. मॉइश्चर देने वाले शैंपू में ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखते हैं और उन्हें सूखने से बचाते हैं. जब बालों में नमी बनी रहती है, तो उनकी जड़ें मजबूत रहती हैं और टूटने की संभावना कम हो जाती है. इसलिए ऐसे शैंपू का चयन करना चाहिए, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखे.

तेज धूप के कारण स्किन टैन, डलनेस और जलन की समस्या से हो रहे है परेशान, आज ही ऑर्डर करें ये शानदार Sunscreen

सही शैंपू क्यों है हेल्दी बालों की पहली शर्त

ऑयली बालों की समस्या भी आजकल काफी आम हो गई है. ऐसे में लोग बार-बार बाल धोने लगते हैं, जो समस्या को और बढ़ा देता है. रिसर्च के अनुसार, जब हम बार-बार या केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो स्कैल्प और ज्यादा तेल बनाने लगती है. इससे बाल जल्दी गंदे होते हैं और कमजोर भी हो जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए उन शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे हटाएं और उसका संतुलन बनाए रखें.

स्कैल्प का नेचुरल बैलेंस बिगड़ने से क्यों झड़ते हैं बाल

ड्राई बालों के लिए अलग तरह की देखभाल जरूरी होती है. अगर स्कैल्प में नमी की कमी होती है, तो बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में सल्फेट वाले शैंपू नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि ये बहुत ज्यादा सफाई करते हैं और जरूरी तेल भी हटा देते हैं. वैज्ञानिक मानते हैं कि ड्राई बालों के लिए ऐसे शैंपू बेहतर होते हैं, जिनमें हल्के और पोषण देने वाले तत्व हों, जो बालों को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करें.

ये हैं टॉप ब्रांड के शैंपू

FAQ

सवाल 1: बाल झड़ने के मुख्य कारण क्या हैं?
जवाब: गलत शैंपू का उपयोग, बार-बार प्रोडक्ट बदलना, स्कैल्प की खराब देखभाल और तनाव बाल झड़ने के मुख्य कारण हैं.

सवाल 2: शैंपू बदलने से बालों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
जवाब: बार-बार शैंपू बदलने से स्कैल्प के माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ता है, जिससे खुजली, डैंड्रफ और हेयरफॉल हो सकते हैं.

सवाल 3: बालों के लिए सही शैंपू का चयन कैसे करें?
जवाब: हेयर टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजिंग या ऑयल कंट्रोल करने वाले शैंपू चुनें, जो बालों को पोषण और नमी दे सकें.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: