विज्ञापन

चेहरे पर नहीं दिखेंगे मुंहासे और दाग-धब्बे! मेकअप रिमूव करते समय कभी न भूलें ये 5 बेहद जरूरी स्टेप्स

मेकअप अप्‍लाई करने के बाद इसे सही तरीके से हटाना जरूरी होता है, क्योंकि देर तक मेकअप रहने से त्वचा के रोमछिद्र बंद होकर मुंहासे और जलन के कारण बनते हैं. अगर आप अच्‍छी क्‍वालिटी का मेकअप रिमूवर लेना चाहते हैं, तो Myntra से बेहतर प्‍लेटफॉर्म कुछ नहीं हो सकता.

चेहरे पर नहीं दिखेंगे मुंहासे और दाग-धब्बे! मेकअप रिमूव करते समय कभी न भूलें ये 5 बेहद जरूरी स्टेप्स
Makeup Remover से स्किन को रखें फ्रेश. फोटो: Pexels

ऑफिस या पार्टी में शामिल होना हो या किसी खास मौके पर तैयार होना हो, मेकअप से चेहरा ज्यादा निखरा हुआ नजर आता है, लेकिन जितना जरूरी मेकअप करना है, उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से हटाना भी है. कई लोग घंटों मेकअप लगाए रखते हैं और रात में थकान के कारण बिना हटाए ही सो जाते हैं. यही छोटी सी गलती धीरे-धीरे त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. 

त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, मेकअप को सही तरीके से साफ न करना परेशानी पैदा कर सकता है. चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप, धूल, प्रदूषण और पसीना जमा रहने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं. इससे मुंहासे, त्वचा का रूखापन, जलन, लालिमा और बेजान त्वचा जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. इसलिए मेकअप के बाद एक सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है.

अगर आप भी चाहते हैं कि मेकअप के बाद भी आपको चेहरा खिला-खिला रहे, तो ये मेकअप रिमूवर आपकी वैनिटी में जरूर होना चाहिए. ये न केवल मेकअप रिमूव करने के काम आता है, बल्कि मेकअप अप्‍लाई करने के बाद आपकी स्किन को सुरक्षित भी रखता है. चूंकि मार्केट में कई तरह के मेकअप रिमूवर मौजूद हैं, ऐसे में अपने लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन तलाशना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है. हम आपकी मदद करने के लिए Myntra से टॉप ब्रांड के मेकअप रिमूवर लेकर आ चुके हैं. टॉप ब्रांड के ये रिमूवर आपकी स्किन पर इंस्‍टेंट असर भी दिखाते हैं. लेकिन इसे हटाने से पहले आपको मेकअम रिमूवर करने का पूरा प्रोसेस जरूर पता होना चाहिए. आइए इसके बारे में जानते हैं.

काले अंडरआर्म्स से कुछ ही दिनों में पाएं छुटकारा, बिना ज्यादा खर्च किए अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स और आसान उपाय

सही क्‍लींनिग है जरूरी

मेकअप हटाने की शुरुआत सही क्लीनिंग से होनी चाहिए. खासतौर पर वाटरप्रूफ मस्कारा, लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक और फुल कवरेज फाउंडेशन को केवल फेसवॉश से हटाना काफी नहीं होता. ऐसे प्रोडक्ट्स को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर या ऑयल बेस्ड क्लेंजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा पर खिंचाव और जलन हो सकती है.

आई मेकअप को हटाएं ध्‍यान से

आंखों के मेकअप को हटाते समय ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है. कॉटन पैड पर मेकअप रिमूवर लगाकर कुछ सेकंड आंखों पर रखें और फिर हल्के हाथों से साफ करें. इससे आई मेकअप आसानी से निकल जाता है और आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचता.

पार्लर जाने की छुट्टी, इन 5 बेस्ट बजट ब्यूटी प्रोडक्ट्स से घर पर ही पाएं सेलिब्रिटी जैसा इंस्टेंट ग्लो

डब्‍ल क्‍लीजिंग जरूरी है

मेकअप हटाने के बाद डबल क्लीजिंग त्वचा को ज्यादा अच्छी तरह साफ करने में मदद करती है. इसमें पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर से मेकअप और गंदगी हटाई जाती है. इसके बाद पानी वाले फेस क्लींजर से त्वचा को साफ किया जाता है. इससे मेकअप के बचे हुए कण और अतिरिक्त तेल भी निकल जाते हैं.

टोनर न करें इग्‍नोर

क्लीजिंग के बाद त्वचा को संतुलित रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल किया जाता है. टोनर त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे आराम देने में मदद करता है. हालांकि हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए त्वचा के प्रकार के हिसाब से टोनर चुनना चाहिए. हायलूरोनिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जबकि एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा को शांत और मुलायम बनाए रखने में सहायक होते हैं.

सफेद बालों की छुट्टी! ₹1000 के अंदर घर लाएं ये 5 बेस्ट नेचुरल और अमोनिया-फ्री हेयर कलर, असर कर देगा हैरान

मॉइस्चराइजर है सबसे बड़ा हथियार

स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा मॉइस्चराइजर है. कई लोग सोचते हैं कि ऑयली त्वचा पर मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है. ऑयली स्किन के लिए हल्के जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं ड्राई स्किन वालों को ज्यादा हाइड्रेटिंग और क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है. मॉइस्चराइजर त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

ये हैं बेस्‍ट मेकअप रिमूवर

FAQ

सवाल 1: मेकअप सही तरीके से क्यों हटाना जरूरी है?
जवाब: मेकअप सही से न हटाने पर त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासे, रूखापन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

सवाल 2: आई मेकअप हटाते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
जवाब: कॉटन पैड पर रिमूवर लगाकर कुछ सेकंड आंखों पर रखें, फिर हल्के हाथों से साफ करें ताकि नाजुक त्वचा को नुकसान न पहुंचे.

सवाल 3: डबल क्लीजिंग क्या है और क्यों जरूरी है?
जवाब: पहले ऑयल बेस्ड क्लेंजर से मेकअप हटाएं, फिर पानी वाले फेस क्लेंजर से त्वचा को साफ करें ताकि गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाएं.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: