विज्ञापन

दिवाली पर पार्लर जैसा निखार न आ जाए, तो कहना! Amazon Sale में सस्ते में खरीदें ये Makeup Kit

Deals on Makeup Kits: दिवाली के लिए Makeup Kit चाहे अपने लिए लेनी हो या गिफ्ट करनी हो, Amazon Great Indian Festival आपके लिए कई तरह की बेहतरीन किट्स लेकर आ चुका है.

दिवाली पर पार्लर जैसा निखार न आ जाए, तो कहना! Amazon Sale में सस्ते में खरीदें ये Makeup Kit
Makeup Kit को करें अपग्रेड. फोटो: AI

Deals on Makeup Kits: मुझे दीवाली का सीजन बेहद पसंद है. कलरफुल आउटफिट, पार्टी और मेकअप के नए-नए स्‍टाइल को अपनाना मुझे मजेदार लगता है. लेकिन इसमें मुझे सबसे ज्‍यादा परेशानी इस बात पर होती है, कि जो मेकअप मैं, शादी, पूजा या सेरेमनी पर कर रही हूं,  वही ऑफिस या फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने के दौरान सही नहीं लगता. अलग-अलग इवेंट के लिए बार-बार पार्लर जाना भी संभव नहीं हैं, क्‍योंकि ये सीधे मेरे बजट पर असर डालने लगता है. यहीं पर मुझे लगता है कि मेकअप किट होना अकेला ऐसा ऑप्‍शन है, जो मुझे कई तरह के मेकअप ट्राई करने में मदद कर सकता है. कलरफुल लिपस्टिक शेड से लेकर आईशैडो किट तक, अच्‍छी मेकअप किट अपने साथ कई चीजों को समेट लेती है. इस साल 8 नवंबर से दीवाली का त्‍योहार मनाया जाएगा.

अगर आप अपने मेकअप किट को अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon Great Indian Festival आपके लिए बेस्‍ट रहने वाला है. यहां पर मेकअप किट पर शानदार डील्‍स ऑफर की जा रही हैं. किट्स की भरमार के बीच मैं आपको बेस्‍ट किट के बारे में बताने वाली हूं. 

यह भी पढ़ें | अब खत्‍म होगी मेकअप पैची होने की टेंशन, ड्राई स्किन के लिए आ गए हैं विटामिन C सीरम, असर देख हो जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें | हाफ मून से लेकर लोटस डिजाइन तक, एथनिक लुक में चार-चांद लगाएंगी ये खूबसूरत बिंदियां, कीमत है ₹500 के अंदर

ये है Amazon Great Indian Festival में मौजूद बेस्‍ट मेकअप किट्स 

1. Sky Beauty All-in-One Complete Makeup Combo Gift Set

दिवाली या किसी भी त्यौहार पर अगर आप बिना परेशानी के मिनटों में रेडी तैयार होना चाहती हैं, तो ये किट आपके बहुत काम आने वाली है. अलग-अलग सामान खरीदने के चक्कर से बचना है तो ये किट हाथ से जाने न दें. इसमें मेकअप का लगभग हर जरूरी सामान मिल जाता है, जिससे आप सुबह का हल्का-फुल्का मेकओवर करें या रात की दिवाली पार्टी के लिए एकदम हैवी और ग्लैमरस अंदाज, सब कुछ बहुत आराम से हो जाता है.

खासियतें:

  • इसमें फेस, आंखों और लिप मेकअप के प्रोडक्‍ट शामिल है
  • फेस्टिव और पार्टी मेकअप के लिए परफेक्‍ट है
  • रेगुलर मेकअप करने वालों के लिए बना
  • इसमें कई तरह के शेड और मेकअप ऑप्‍शन शामिल हैं

2. Blue Heaven Festive Makeup Kit

ये किट त्यौहारों पर खुद को एकदम स्‍पेशल और खूबसूरत दिखाने के लिए बनाई गई है. इसमें आपके चेहरे, आंखों और होंठों के लिए बढ़िया प्रोडक्ट्स दिए गए हैं. दिवाली का त्यौहार हो, घर में रिश्तेदारों का आना-जाना हो या फिर दोस्तों के साथ कोई पार्टी, यह किट आपको हर मौके के लिए मिनटों में तैयार कर देती है.

खासियतें:

  • इसमें कई तरह के मेकअप प्रोडक्‍ट शामिल हैं
  • फेस्टिवल, पार्टी और डेली मेकअप के‍ लिए बेस्‍ट है
  • नेचुरल और ग्‍लैमरस दोनों तरह के मेकअप लुक तैयार करने में मददगार है
  • फर्स्‍ट टाइम मेकअप करने वालों के लिए आइडियल है

3. Dazller Grand Glam Kit

ये किट उन लोगों के लिए बनी है, जो दिवाली और त्यौहारों के मौकों पर एकदम परफेक्ट और निखरा हुआ लुक पाना चाहते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह साइज में काफी छोटी है, जिसे आप आसानी से अपने साथ रख सकती हैं.

खासियतें:

  • कंपलीट मेकअप के लिए इसमें कई प्रोडक्‍ट शामिल हैं
  • सटल और ग्‍लैमरस दोनों तरह का मेकअप किया जा सकता है
  • आंखों, होंठ और चेहरे के मेकअप के लिए इसमें कई प्रोडक्‍ट हैं
  • कॉम्‍पैक्‍ट साइज के चलते कहीं भी ले जा सकते हैं

4. Magic Huda All in 1 Makeup Product Combo Kit

अलग-अलग मेकअप प्रोडक्ट्स पर बार-बार पैसे खर्च करने से बेहतर है कि आप इस किट का इस्तेमाल करें. त्यौहारों के लिए तैयार होने का यह बेहद बजट-फ्रेंडली और आसान तरीका है. इस एक ही किट में सब कुछ मिल जाने की वजह से मेकअप करना काफी जल्दी और बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाता है.

खासियतें:

  • डेली, फेस्टिवल और स्‍पेशल ओकेजन पर मेकअप के लिए बनी
  • इसमें सभी प्रोडक्‍ट वॉटरप्रूफ है
  • इस किट में शामिल प्रोडक्‍ट हर उम्र के लोग यूज कर सकते हैं
  • इस किट में 18 प्रोडक्‍ट शामिल हैं

5. TIMELESS LOOK KIT (FAIR 1) Full Size Mineral Makeup Set

अगर आपको मेकअप में स्मूथ और प्रोफेशनल फिनिश पसंद है, तो ये सेट आंख बंद करके आज ही मंगवाएं. इसमें दिए गए शेड्स एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से मैच होते हैं, जिससे चेहरे को सुंदर और नेचुरल उभार मिलता है.

खासियतें:

  • त्योहार, पार्टी और डेली मेकअप करने के लिए यूज कर सकते हैं
  • इस किट में फुल साइज मेकअप प्रोडक्‍ट शामिल हैं
  • इसमें शामिल प्रोडक्‍ट मिनरल बेस्‍ड फॉर्मूले से बने हैं
  • इसमें शामिल सभी प्रोडक्‍ट स्किन पर हैवी नहीं लगते

दिवाली 2026 अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में ज्‍यादा पैसे खर्च किए बिना फेस्टिव ग्लो पाने के लिए सही मेकअप किट होना बहुत जरूरी है. चाहे आपको लाइट मेकअप पसंद हो या फिर पार्टी वाला बोल्ड अंदाज, ये किट एक ही पैकेट में आपकी जरूरत का सारा सामान दे देती हैं. Amazon Great Indian Festival में मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स का फायदा उठाकर अपने मेकअप कलेक्शन को नया करने का यह बिल्कुल सही मौका है.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: