विज्ञापन

हाफ मून से लेकर लोटस डिजाइन तक, एथनिक लुक में चार-चांद लगाएंगी ये खूबसूरत बिंदियां, कीमत है ₹500 के अंदर

फेस्टिव से लेकर वेडिंग सीजन में अपने लुक में चार-चांद लगाने के लिए हमेशा हैवी मेकअप ही काम नहीं आता, कभी-कभी माथे पर सजी छोटी से बिंदी भी कमाल का निखार देती है. यही कारण है कि Amazon अलग-अलग डिजाइन और कलर्स में 500 रुपये तक के दमदार बिंदी सेट लेकर आया है.

हाफ मून से लेकर लोटस डिजाइन तक, एथनिक लुक में चार-चांद लगाएंगी ये खूबसूरत बिंदियां, कीमत है ₹500 के अंदर
आपकी लुक को कंपलीट करती है बिंदी. फोटो: AI

एथनिक लुक पाने के लिए सिर्फ आपका आउटफिट और एक्‍सेसरीज ही काफी नहीं होते, बल्कि आपके लुक को कंप्‍लीट करती है बिंदी. माथे पर सजी बिंदी न केवल आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाती है, बल्कि आपको हमारी संस्‍कृति के करीब भी लेकर जाती है. ईयररिंग, चूड़ियों से इतर ये आपके स्‍टाइल को कॉम्‍पलीमेंट देने का काम करती है. ऐसे में इसे इग्‍नोर करके बाद में पछताने से अच्‍छा है आप अपने आउटफिट से मैच करती हुई बिंदी जरूर समय रहते खरीद लें.

महिलाओं की वैनिटी में बिंदी के पत्ते अकसर नजर तो आते हैं, लेकिन समय-समय पर इन्‍हें अपग्रेड न करने के चलते इनसे हमारा ध्‍यान अकसर हटता जाता है. अब चूंकि फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में हम आपके लिए डेली यूज करने से लेकर फंक्‍शन, वेडिंग में इस्‍तेमाल करने के लिए खूबसूरत बिंदी सेट लेकर आए हैं. मात्र 500 रुपये के अंदर आने वाले ये सेट आपके हर आउटफिट पर आसानी से मैच हो जाते हैं.

रूखी और बेजान त्वचा को मिलेगा नया निखार, बेहद असरदार हैं ये बॉडी केयर प्रोडक्ट, मिल रहे हैं केवल 399 के अंदर

साड़ी हो या लहंगा, हर आउटफिट पर जंचेंगे ये लिप शेड्स, Amazon से खरीदें बेस्ट लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक

500 रुपये के अंदर इन बिंदी के पत्तों को आज ही करें ऑर्डर

1. Sunaina Designer Traditional Half Moon Bindi

किताब जैसे फॉर्मेट में आने वाला बिंदी के इस सेट में कुल 372 बिंदियां दी गई हैं. ये सभी आधे चांद के आकार में हैं और इनमें आपको कई तरह के कलर्स मिल जाएंगे, जिससे आप इन्‍हें डेली अपने आउटफिट के साथ मैच करके आसानी से यूज कर सकते हैं. इतना ही नहीं फंक्‍शन के लिए इसमें स्‍टोन से सजी खूबसूरत बिंदी भी मिल जाएंगी.

खासियतें:

  • वेलवेट मटेरियल से बनी 
  • लेड-फ्री हैं
  • 372 बिंदियों का सेट 
  • एक ही पैक में बड़े और छोटे दोनों तरह के साइज की बिंदी मिलती है

2. THANU'S CRAFT Premium Velvet Tilak Shape Forehead Sticker

ये आंसू की बूंद के साइज वाली बिंदियां डार्क मैरून कलर में आती हैं. ये एक ऐसा रंग है, जो लगभग हर भारतीय महिला को पसंद होता है. वेलवेट टेक्सचर के चलते से काफी सॉफ्ट लगती हैं और बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. हर बिंदी के चारों तरफ एक काली आउटलाइन दी गई है, जिससे यह हर तरह की स्किन पर साफ-साफ और अलग से दिखाई देती है.

खासियतें:

  • बिंदी में काली आउटलाइन दी गई है 
  • वेलवेट फिनिश
  • एक पैक में 12 कार्ड मिलते हैं
  • लाइटवेट लगती है

3. Yizika Liquid Kumkum & Sindoor

एक समय था जब लिक्विड कुमकुम महिलाओं को बेहद पसंद हुआ करता था. लेकिन समय के साथ ये कहीं खो गया था. एक बार फिर कुमकुम का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. 11 अलग-अलग कलर्स का कुमकुम का ये आपके हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो सकता है. आप मिक्‍स एंड मैच करके भी इसको यूज कर सकते हैं

खासियतें:

  • 11 अलग-अलग शेड मिलते हैं
  • पतली नोक के चलते आसानी से लग जाती है
  • स्किन फ्रेंडली
  • लंबे समय तक हटती नहीं है

4. Comet Busters Lotus Designer Bindis for Women

कमल के फूल के शेप वाली बिंदी का ये सेट आपको डिजाइन फील देने वाला है. नार्मल राउंड शेप से अगर आप बोर हो चुकी हैं, तो ये स्‍टाइल जरूर ट्राई करके देखें. यह कई कलर्स में आती है, जिससे इसे किसी भी साड़ी, लहंगे या कुर्ती के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है. लगभग 10mm के साइज के साथ यह माथे पर एकदम फिट बैठती है.

खासियतें:

  • कमल की खूबसूरत शेप में आती है
  • मल्‍टीकलर में मिलती है
  • 10 मिमी साइज
  • दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं

5. Parul Garg Beauty Utsav Bindi Patta

हर कलेक्‍शन में पार्टी वेयर बिंदी का सेट जरूरत होना चाहिए. एवरग्रीन राउंड शेप में आने के चलते इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ यूज कर सकते हैं. कॉम्‍पैक्‍ट साइज होने के चलते इस पैकेट को आप हैंडबैग या मेकअप पाउच में आसानी से रख सकते हैं.

खासियतें:

  • एक ही पत्ते में कई सारे कलर्स मिलते हैं
  • ट्रैवल फ्रेंडली है
  • ट्रेडिशनल लुक देती है
  • इस सेट में 30 बिंदी शामिल हैं

बिंदी आपको भले ही मेकअप का छोटा-सा हिस्‍सा लगे, लेकिन इसके इस्‍तेमाल से आप अपने लुक में इंस्‍टेंट चेंज ला सकते हैं. कभी-कभी वेलवेट की प्‍लेन बिंदी अच्‍छी लगती है, तो कभी डिजाइनर बिंदी आपके लुक को अन्‍य लोगों से अलग बना देती है. बजट और अलग-अलग स्‍टाइल में आने वाला बिंदी का ये कलेक्‍शन आपको मौका दे रहा है समय रहते फेस्टिव कलेक्‍शन को अपग्रेड करने का. आज ही Amazon से ऑर्डर करें. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: