विज्ञापन

बाल हो जाएंगे हेल्‍दी और शाइनी, रीठा के ये शैंपू आज से ही करें यूज

रीठा में सैपोनिन होता है जो बालों की सफाई करता है और धूल, पसीना व तेल हटाने में मदद करता है. यह बालों को मजबूत बनाता है और रूसी कम करता है. रीठा से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बाल टूटते कम हैं और लंबे समय में बाल मुलायम व घने बनते हैं. खुजली और जलन में भी राहत मिलती है. विशेषज्ञों के अनुसार, रीठा का उपयोग सावधानी से करें. एलर्जी या जलन होने पर बंद कर देना चाहिए. सूखे बालों वाले इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें.

बाल हो जाएंगे हेल्‍दी और शाइनी, रीठा के ये शैंपू आज से ही करें यूज
बालों को हेल्‍दी बनाता है रीठा. फोटो: Pexles

बदलती लाइफस्‍टाइल, धूल-मिट्टी, पॉल्‍यूशन, स्‍ट्रेस और कैमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की सेहत लगातार खराब होती जा रही है. ऐसे में लोग अब फिर से नेचुरल चीजों की तरफ लौट रहे हैं. आयुर्वेद में रीठा को बालों की सफाई के लिए फायदेमंद बताया गया है. वहीं विज्ञान के मुताबिक रीठा में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती देते हैं, लेकिन यह हर किसी के बालों पर अलग असर दिखाता है, इसलिए इसके इस्तेमाल पर सावधानियां बरतनी चाहिए. 

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, रीठा में सैपोनिन नाम का नेचुरल तत्व पाया जाता है, जो पानी के साथ मिलकर झाग बनाता है और सफाई करने का काम करता है. यह सिर में जमा धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है.

कैसे यूज कर सकते हैं रीठा

जब रीठा को पानी में भिगोकर या उबालकर उसके पानी से बाल धोए जाते हैं, तो यह सिर की त्वचा पर जमी गंदगी को हटाता है. गंदगी हटने पर बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. अगर स्कैल्प पर ज्यादा तेल और गंदगी जमा हो जाए तो बाल कमजोर होने लगते हैं.

Trimmer, Straightener, Dryer... Personal Care Essentials पर आया है बंपर 33pc डिस्‍काउंट, खरीदने की मच गई होड़

डेंड्रफ का है तोड़

रूसी की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी रीठा फायदेमंद माना जाता है. रूसी का एक बड़ा कारण सिर की त्वचा पर फंगल संक्रमण, ज्यादा तेल या मृत त्वचा का जमा होना होता है. रीठा सिर की त्वचा को साफ करती है, जिससे रूसी कम हो सकती है. हालांकि, अगर किसी को बहुत ज्यादा रूसी, खुजली या संक्रमण की समस्या हो, तो उसे डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

बालों की मजबूती को लेकर भी रीठा को काफी उपयोगी माना जाता है. जब सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है तो बालों की जड़ें भी मजबूत बनी रहती हैं. रीठा के इस्तेमाल से बाल टूटने कम हो जाते हैं. लंबे समय तक रीठा का इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा मुलायम और घने होते हैं. बालों का घना होना सिर्फ किसी एक चीज पर निर्भर नहीं करता. इसके पीछे खानपान, शरीर में पोषण की मात्रा, हार्मोन और जीवनशैली समेत अन्य चीजें भी अपना योगदान देती हैं.

अगर सिर में खुजली और जलन की समस्या हो, तो रीठा इसमें भी राहत पहुंचाता है. कुछ लोग इसे संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं. इसके नियमित उपयोग से बालों में प्राकृतिक चमक भी दिखाई देती है.

गंजेपन को कहें अलविदा, खाली स्कैल्प पर दोबारा बाल उगाने के लिए आज ही ट्राई करें ये असरदार घरेलू उपाय

हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि हर व्यक्ति के बाल और त्वचा अलग होते हैं. इसलिए किसी भी प्राकृतिक चीज का उपयोग करने से पहले थोड़ी सावधानी जरूरी है. अगर रीठा लगाने के बाद खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए.

इसके अलावा, बहुत ज्यादा सूखे बालों वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए.

अगर आप अपने बालों को नेचुरल शाइन देना चाहते हैं, तो Myntra आपके लिए रीठा से बने शैंपू लेकर आया है. ये न केवल आपको बालों को हेल्‍दी बनाते हैं, बल्कि उनमें शाइन भी लाते हैं-

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: