विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं ये चंकी लोफर्स, हील के दर्द के बिना सर्दियों में देते हैं स्‍टाइल ही स्‍टाइल

पिछले कुछ समय में सर्दियों में मोटे सोल वाले चंकी लोफर्स के प्रति यंगस्‍टर्स का क्रेज काफी बढ़ गया है, ये स्टाइलिश होने के साथ ही आरामदायक भी होते हैं. Amazon मात्र ₹12000 के अंदर कई तरह के लोफर्स लेकर आया है.

इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं ये चंकी लोफर्स, हील के दर्द के बिना सर्दियों में देते हैं स्‍टाइल ही स्‍टाइल
लोफर्स हैं हर किसी की पसंद. फोटो: AI

सर्दियों में जब जैकेट और मोटे स्वेटर बाहर निकल आते हैं, तो फ्लैट हील वाले फुटवेयर अच्‍छे नहीं लगते हैं. वहीं, लंबे कोट के साथ पतले लोफर्स पहनने पर पूरा लुक ही अट्रैक्टिव बन जाता है. शायद यही वजह है कि पिछले दो साल से सर्दियों में मोटे सोल वाले चंकी लोफर्स इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं. इनका मोटा और खांचे वाला तलवा हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींच लेता है. साथ ही, हील का दर्द झेले बिना आपको अच्‍छी हाइट भी मिल जाती है. आप इन्हें पैंट, जींस या फिर स्कर्ट और मोटी स्टॉकिंग्स के साथ भी पहन सकते हैं. यही कारण है कि इन्‍हें काफी पसंद भी किया जा रहा है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon पर अब मेंस और महिलाओं दोनों के लिए कई बढ़िया जूते आ चुके हैं.

लेकिन जल्‍दबाजी में कोई भी शूज खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि उसका ऊपरी हिस्सा किस चीज से बना है. पेटेंट लेदर है या लोकल मटेरियल, शाइनी है और पार्टी जैसा लुक देते हैं या नहीं, स्वेड सॉफ्ट है या नहीं, वहीं सिंपल पीयू मटेरियल इन सब में सबसे ज्‍यादा अहम होता है. चलिए अब आपको Amazon पर उपलब्‍ध बेस्‍ट लोफर्स के बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें | Amazon Great Indian Festival: सिर्फ ₹599 के अंदर खरीदें Sparx और Asian के ये ट्रेंडी स्नीकर्स और स्पोर्ट्स शूज

ये हैं ₹12,000 के अंदर आने वाले टॉप लोफर्स

1. NEKGNL Men's Two-Tone Chunky Platform Penny Loafers

यह ब्‍लैक एंड व्‍हाइट कलर के लोफर काफी स्‍टाइलिश हैं, इनका लुक ऐसा है कि हर कोई इनपर फिदा हो जाता है. इसके ऊपरी हिस्से पर शाइनी लेदर फिनिश दी गई है. कंपनी का कहना है कि इसका मोटा तलवा चलते समय पैरों को बेहद आराम देता है.

खासियतें:

  • टू-टोन डिजाइन
  • लेदर फिनिश
  • स्किन फ्रेंडली
  • एंटी स्लिप डिजाइन

2. Bplangat Women's Platform Chunky Penny Loafers

ये लोफर महिलाओं के लिए बने हैं. ब्‍लू कलर के स्वेड कपडे़ और मोटे सोल से बने ये इन दिनों सभी का ध्‍यान खींच रहे हैं. इसकी हील काफी चौड़ी और मोटी है, जिससे आपकी एड़ी को काफी सपोर्ट मिलता है.

खासियतें:

  • स्वेड अपर
  • चंकी ब्लॉक हील
  • कुशन फुटबेड
  • विंटेज लुक

3. XENTORD Men's Patent Leather Platform Loafers With Horsebit Detail

ये लोफर्स ब्‍लैक शाइनी लेदर में तैयार किए गए हैं, जिनके सामने की तरफ मेटल का बकल लगा हुआ है. इसका तलवा करीब 1.38 इंच ऊंचा है, जिससे आपकी लंबाई थोड़ी बढ़ी हुई दिखती है.

खासियतें:

  • मेटल हॉर्सबिट
  • 1.38-इंच प्लेटफॉर्म
  • नॉन-स्लिप लग सोल
  • हाई क्वालिटी लेदर से बना

4. FUDYNMALC Penny Loafers for Women, Chunky Platform

इन लोफर्स में अंदर की तरफ काफी सॉफ्ट फोम लगी हुई है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह लंबे समय तक खड़े रहने या चलने में पैरों को काफी आराम देती है. राउंड टो होने की वजह से दोपहर होते-होते उंगलियों में दर्द या चुभन भी नहीं होती.

खासियतें:

  • राउंड टो
  • 1.97-इंच ब्लॉक हील
  • लेटेक्स फोम इनसोल
  • बकल डिटेल

5. DREAM PAIRS Women's Penny Loafers Platform Chunky Shoes

इस लोफर को ब्‍लैक शाइनी कलर और मोटे सोल के साथ तैयार किया गया है. इसका ऊपरी हिस्सा एकदम शाइनी लगता है. अच्‍छी बात यह है कि इसे कपड़े से पोंछकर आप तुरंत इसे साफ कर सकते हैं. इसका तलवा हल्का है और फिसलता भी नहीं है, साथ ही कॉर्नर पर की गई सिलाई भी काफी अच्‍छी लगती है.

खासियतें:

  • स्टाइलिश ब्लैक फिनिश
  • 5mm कुशन इनसोल
  • प्रोफेशनल, कैजुअल दोनों तरह से यूज कर सकते हैं
  • लाइटवेट

सिंपल फुटवेयर से हटकर अगर आप लोफर ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यकीन मानिए ये आपके लुक को इंस्‍टेंट ही बदल देंगे. मोटा सोल, स्‍टाइलिश लुक और शाइनी-मैट फिनिश इन्‍हें आम शूज से काफी अलग बनाती है. Amazon की इस लिस्‍ट में हमने महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लोफर्स शामिल किए हैं, ताकि आपको अलग-अलग लोफर तलाशने न पड़ें. तो सोचे नहीं, अपने लिए लोफर्स खरीदने की तैयारी आज से ही कर दें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: