उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे रोका नहीं जा सकता. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा के अंदर बनने वाले जरूरी तत्व धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. इनमें कोलेजन और इलास्टिन जैसे प्रोटीन शामिल होते हैं, जो स्किन को मजबूत और सॉफ्ट बनाए रखते हैं. जब ये कमजोर होते हैं तो चेहरे पर झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन दिखने लगता है. आज के समय में सिर्फ उम्र ही नहीं, बल्कि हमारी रोज की आदतें भी त्वचा को जल्दी बूढ़ा बना रही हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, धूम्रपान त्वचा के लिए सबसे हानिकारक आदतों में से एक है. सिगरेट के धुएं में कई ऐसे जहरीले तत्व होते हैं, जो शरीर की नसों को सिकोड़ देते हैं. इससे त्वचा तक खून और ऑक्सीजन कम पहुंचता है. जब त्वचा को सही पोषण नहीं मिलता तो वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और समय से पहले झुर्रियां दिखने लगती हैं.
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हमेशा फ्रेश और खिली खिली बनी रहे, तो Myntra आपके लिए टॉप ब्रांड के एंटी एजिंग क्रीम लेकर आया है. इनका असर हमारी स्किन पर इंस्टेंट नजर आने लगता है. इन्हें ऑर्डर करने से पहले आइए एंटी एजिंग के बारे में और जानते हैं.
नींद की कमी त्वचा पर डालती है असर
जब हम सोते हैं तो शरीर खुद को ठीक करता है और नई कोशिकाएं बनाता है. लेकिन अगर नींद पूरी नहीं होती तो यह प्रक्रिया ठीक से नहीं हो पाती. शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे त्वचा की मरम्मत धीमी हो जाती है. इसका असर चेहरे पर थकान, डलनेस और झुर्रियों के रूप में दिखाई देने लगता है, इसलिए रोज 7 से 9 घंटे की नींद बहुत जरूरी होता है.
पसीना और बदबू से छुटकारा अब आसान, बिना डियोड्रेंट लगाए बदबू के लिए अपनाएं ये सिंपल और असरदार तरीके
पानी पीना है जरूरी
पानी कम पीना भी त्वचा को जल्दी बूढ़ा बना सकता है. पानी शरीर और त्वचा दोनों के लिए बहुत जरूरी है. यह त्वचा को अंदर से नमी देता है और उसे मुलायम रखता है. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है. इससे चेहरे पर लाइन्स भी ज्यादा नजर आने लगती हैं. पर्याप्त पानी पीने से त्वचा साफ और स्वस्थ बनी रहती है.
डाइट रखें सही
खराब खानपान भी त्वचा की उम्र बढ़ाने में बड़ा कारण है. अगर हम ज्यादा तला-भुना, मीठा या जंक फूड खाते हैं तो शरीर में सूजन बढ़ सकती है. यह सूजन धीरे-धीरे त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है. दूसरी तरफ अगर हम फल, सब्जियां, दालें और अच्छे वसा वाले भोजन खाते हैं तो त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और वह लंबे समय तक स्वस्थ रहती है.
स्ट्रेस से रहें दूर
तनाव भी त्वचा पर असर डालती है. जब हम ज्यादा तनाव लेते हैं तो शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जो त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. तनाव से त्वचा की चमक कम हो सकती है और चेहरे पर थकान साफ दिखने लगती है. लंबे समय तक तनाव रहने से झुर्रियां भी जल्दी आ सकती हैं.
आज के समय में प्रदूषण भी त्वचा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है. हवा में मौजूद धूल, धुआं और जहरीले कण त्वचा पर जम जाते हैं. ये त्वचा के अंदर जाकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं और उसकी प्राकृतिक चमक को कम कर देते हैं. लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है.
ये हैं टॉप एंटी एजिंग क्रीम
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील