विज्ञापन
This Article is From May 19, 2025

ग्राइंडिंग, स्लाइसिंग सब कर सकते हैं ये Food Processor, Flipkart दे रहा है इन्‍हें कम दाम में अपना बनाने का मौका

अकसर किचन में काम करते समय प्‍याज काटने के बाद हाथों से बदबू आने लगती है, गाजर, मूली, बीन्‍स आदि काटते समय हाथ कटने लगते हैं? पर क्‍या अब आप इस समस्‍या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं. तो आपको जरूरत है अच्‍छी क्‍वालिटी के food processor की.

ग्राइंडिंग, स्लाइसिंग सब कर सकते हैं ये Food Processor, Flipkart दे रहा है इन्‍हें कम दाम में अपना बनाने का मौका
फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है
Pexels

आज के दौर में खाना पकाना मजा कम सजा ज्‍यादा लगने लगा है. काम और डेली लाइफ की भागदौड़ के बीच खाना बनाना मुश्किल होने लगा है. यही वो समय है जब एक अच्‍छी क्‍वालिटी का किचन फूड प्रोसेसर आपके काम आ सकता है. यह सब्जियों को काटने, मिलाने और यहां तक कि आटा गूंथने जैसे बड़े कामों को भी आसानी से पूरा कर सकता है. food processor को उन लोगों के लिए असली गेम-चेंजर कहा जा सकता है जो चीजों को आसान बनाते हुए, बेहतरीन और टेस्‍टी खाना बनाना चाहते हैं. वास्तव में, एक अच्छा किचन फ़ूड प्रोसेसर आपकी लाइफ लाइन बन सकता है.

वैसे तो ब्लेंडर और मिक्सर आपने कई बार यूज किए होंगे, लेकिन फूड प्रोसेसर को घंटों की तैयारी को मिनटों में पूरा करने की अपनी काबिलियत के चलते काफी पसंद किया जा रहा है. क्या यह टूल वाकई खरीदने लायक है या फिर आप इसके कई मॉडल और सुविधाओं को लेकर कंफ्यूज होने लगते है, तो आइए आपकी मदद करते हैं, और बताते हैं कि आपको food processor क्‍यों खरीदना चाहिए.

फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है

फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है. Photo Credit: Pexels 

1. मल्टीटास्किंग

फूड प्रोसेसर सिर्फ प्याज काटने या खीरे के स्लाइस करने के काम ही नहीं आता, बल्कि यह अब मल्टीटास्किंग बन चुका है. अलग-अलग ब्लेड और अटैचमेंट्स होने के चलते इससे मसाले पीसना,  चपाती के लिए आटा गूंथना, सब्जियां काटना बेहद आसान हो चला है. अब आपको कोकोनट की फ्रेश चटनी खाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पुलाव खाने से पहले अब आपको ढेर सारी सब्ज़ियां काटने की जरूरत नहीं होगी. फूड प्रोसेसर आपके काम को मिनटों में निपटा देगा. बिना ज़्यादा मेहनत किए तैयार हो जाएं, टेस्‍टी खाना नाने के लिए.

2. टाइम और एनर्जी बचाता है

सुबह की भागमभाग में टाइम कब निकल जाता है, ये पता ही नहीं चलता. बच्‍चों के लिए स्कूल टिफिन बनाने , ऑफिस लंच और भरपूर ब्रेकफास्ट के बीच आराम के लिए टाइम ही नहीं बचता. ब्रेकफास्‍ट में उपमा के लिए प्याज काटनी हो चटनी के लिए नारियल घिसना हो, श्‍या फिर हलवा के लिए गाजर कद्दूकस करना हो... ये सब सोचकर ही दिमाग चकरा जाता है.

ऐसे में फूड प्रोसेसर किचन का सुपरहीरो बनकर समाने आता है, जो सिर्फ सेकंड्स में परफेक्‍ट कटी या कद्दूकस की हुई सब्जियां या मसाले आपको देता है. इससे न केवल आपका सुबह का टाइम बचता है, बल्कि आपको थकान कम होती है, और खाना बनाना बोझ नहीं बल्कि आराम लगने लगता है.
 

3. बैच कुकिंग और बड़ी फैमिली के लिए फायदेमंद है

अगर आपके घर में रविवार का मतलब पूरे हफ्ते के लिए खाना तैयार करना है, तो फूड प्रोसेसर आपके लिए जादू है. बड़े बाउल्स में अधिक मटेरियल आसानी से प्रोसेस हो जाता है. फेस्टिवल और दिवाली या होली पर परिवार के लिए खाना बनाना अब आसान हो गया है. फूड प्रोसेसर हर चीज को तेजी से काटने और पीसने से आपका टाइम भी बचता है और एनर्जी भी सेव होती है.
 

4. हेल्‍दी फूड ऑप्‍शन

अब लोग पहले से ज़्यादा सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं. ट्रेडिशनल करी के साथ-साथ सलाद, स्मूदी और कम ऑयल वाला स्नैक्स भी अब मेन कोर्स के तौर पर लिया जाने लगा है. फिर भी, हेल्‍दी डाइट के लिए आपको अधिक टाइम चाहिए होगा. ऐसे में फ़ूड प्रोसेसर ने खेल को बदल दिया है, जिससे घर पर पौष्टिक डिशेज बनाना आसान हो गया है. सलाद के लिए पत्तागोभी को कद्दूकस करें, फ्रेश करी के लिए भीगे हुए छोले को पीसें या पालक पूरी के आटे के लिए पालक को पीस लें, फूड प्रोसेसर कई कामों को आसानी से निपटा लेता है.

5. लंबे समय में पैसे की बचत

फ़ूड प्रोसेसर के लिए आपको कम से कम ₹3,000 से ₹10,000 खर्च करने होंगे, लेकिन यह जल्द ही आपका पूरा पैसा वसूल कर लेगा. पहले से कटी हुई सब्ज़ियों, पैकेज्ड चटनी या बेकरी में बने आटे पर खर्च किए गए पैसे के बारे में सोचें. घर पर ये काम करने से न केवल पैसे बचते हैं बल्कि फ्रेश और हेल्‍दी रिजल्‍ट भी मिलते हैं. अपने खुद के मसाले पीसने या ताज़े टमाटर की प्यूरी बनाने जैसी सिंपल चीजें भी हर महीने सैकड़ों रुपये बचा सकती हैं.
 

फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है

फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है: Pexels 

6. क्या देखें

मज़बूत मोटर, स्टेनलेस स्टील ब्लेड और अपने परिवार के साइज के हिसाब से बाउल कपेसिटी को ध्‍यान में रखकर फूड प्रोसेसर खरीदें. आम तौर पर भारतीय परिवारों के लिए 1.5 से 2 लीटर के फूड प्रोसेसर बेस्‍ट रहते हैं. 

इंडियन मार्केट में Bajaj और Preethi जैसी दिग्गज कंपनियों से लेकर Philips और Morphy Richards जैसी कंपनियों तक कई ऑप्‍शन मौजूद हैं. ज़्यादातर परिवारों के लिए, ₹5,000-₹7,000 की कीमत वाला मिड-रेंज मॉडल क्‍वालिटी और वेल्‍यू दोनों का बैलेंस होता है. इसे खरीदते समय एनर्जी एफिशिएंसी पर भी ध्‍यान देना बेहद जरूरी है.

7. अपने फ़ूड प्रोसेसर से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए सुझाव

फूड प्रोसेसर खरीदने भर से आपका काम पूरा नहीं हो जाता, इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना ही एक जादू है. शुरूआत मैनुअल देखकर करें और अलग-अलग ब्लेड और स्पीड के साथ इसे यूज करें. चंकी साल्सा या मोटे चॉपिंग के लिए पल्स फंक्शन यूज करें. इसे यूज करते समय बाउल को ओवरलोड करने से बचें.
 

फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है

फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है; Photo Credit: Pexels

ये हैं टॉप क्‍वालिटी के food processor

इंडियन किचन में, जहां हर खाना टेस्‍ट, टेक्‍सचर और फ्रेगरेंस का ऑर्केस्ट्रा है, फूड प्रोसेसर वह कंडक्टर है, जो हर चीज को मैंनेज करता है. यह टाइम बचाता है, एनर्जी सेव करता है, नया फूड ट्राई करने का मौका देता है. बड़े परिवारों के लिए बैच कुकिंग से लेकर हेल्दी ट्रीट बनाने तक, यह सिंपल टूल खाने से पहले की तैयारी को आसान बना देता है. जब सही फ़ूड प्रोसेसर चुनने की बात आती है, समझदारी से काम लें, सस्‍ते के चक्‍कर में क्‍वालिटी से समझौता न करें, इसका सही इस्तेमाल करें, और पहले से बेहतर खाना तैयार करें.

अस्वीकरण: इस लेख में इस्तेमाल की गई फोटो केवल चित्रण के उद्देश्य से ली गई हैं. हो सकता है कि वे इस लेख में दिए गए प्रोडक्‍ट, कैटेगरी और ब्रांड का यह प्रतिनिधित्व न करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: