विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Mascara Tips: फैल जाता है आपका मस्कारा,  बिगाड़ रहा है आंखों की खूबसूरती, तो ये  Mascara आज ही करें ऑर्डर 

अगर आप भी अपने पुराने मस्‍कारे से संतुष्‍ट नहीं हैं, और इसे बदलना चाह रहे हैं, तो हम आपके लिए Myntra से शानदार ऑप्‍शन लेकर आए हैं.

Mascara Tips: फैल जाता है आपका मस्कारा,  बिगाड़ रहा है आंखों की खूबसूरती, तो ये  Mascara आज ही करें ऑर्डर 
मस्कारा लगाने से पहले ही आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें
फाेटो: Unsplash

मस्कारा आपकी आंखों की खूबसूरती को तुरंत बढ़ा सकता है, पलकों को घना और लंबा दिखाकर, ये आपके ओवर ऑल लुक को पूरी तरह बदल देता है. लेकिन इसके लिए इसे सही तरीके से अप्‍लाई करना बेहद जरूरी होता है ताकि पलकें चिपकी हुई न लगें और आंखें अट्रेक्टिव नजर आएं. लेकिन इसके लिए इसे अप्‍लाई करना जितना जरूरी है, उतना ही अच्‍छी क्‍वालिटी का मस्‍कारा होना भी जरूरी माना गया है. अगर आप भी अपने पुराने मस्‍कारे से संतुष्‍ट नहीं हैं, और इसे बदलना चाह रहे हैं, तो हम आपके लिए Myntra से शानदार ऑप्‍शन लेकर आए हैं.

न गीला होगा बैग, न लैपटॉप होगा खराब, Monsoon में ऑफिस जाने की नहीं होगी टेंशन... आज ही खरीद डालें ये Backpack 

अगर आप भी मस्‍कारा लगाने में इन दिनों स्‍ट्रगल कर रहे हैं, तो आइए आपकी परेशानी दूर करते हैं-

सबसे पहले, अगर आप पलकों को कर्ल करना चाहते हैं, तो मस्कारा लगाने से पहले ही आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें. इससे पलकों को एक सुंदर कर्व मिलता है जो आंखों को और भी खुला हुआ दिखाता है.

मस्‍कारा लगाने के लिए, ब्रश को ट्यूब से धीरे से बाहर निकालें और उस पर लगा एक्‍स्‍ट्रा प्रोडक्ट किसी टिश्यू पेपर पर या ट्यूब के अंदर ही पोंछ लें. यह बहुत जरूरी है ताकि पलकों पर ज़्यादा मस्कारा न लगे और वे चिपकें नहीं. 

ब्रश को अपनी ऊपरी पलकों की जड़ पर रखें और उसे जिग-जैग (Zig-Zag) मोशन में धीरे-धीरे पलकों के सिरे तक ले जाएं. यह तरीका मस्कारे को हर एक पलक पर समान रूप से फैलाता है और उन्हें अलग-अलग भी रखता है. 

आप अपनी पसंद के हिसाब से 1-2 कोट और लगा सकते हैं, पर हर कोट के बीच में कुछ सेकंड का ब्रेक जरूर लें, ताकि पहला कोट अच्‍छे से सूख जाए और गांठें न बनें.

अगर आप चाहें, तो निचली पलकों पर भी मस्‍कारा लगा सकते हैं. इसके लिए ब्रश को सीधा (वर्टिकल) पकड़ें और हल्के हाथ से एक कोट लगाएं. ज़्यादा प्रोडक्ट न लगाएं, वरना वह फैल सकता है. 

मस्‍कारा लगाने के बाद, अगर पलकें चिपक गई हों या गांठें बन गई हों, तो मस्कारा के सूखने से पहले ही एक साफ स्पूली ब्रश से उन्हें धीरे से अलग कर लें. 

आखिर में, मस्‍कारा को पूरी तरह सूखने दें, इस दौरान अपनी आंखें न झपकाएं, ताकि यह फैले नहीं और आपका लुक एकदम परफेक्ट लगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: