विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

लिपस्टिक या टिंटेड लिप बाम, क्‍या है बेहतर, खरीदने से पहले जान लें

होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए मार्केट में कई तरह की चीजें आती हैं, लेकिन सबसे ज्‍यादा जिन्‍हें पसंद किया जाता है, वह है लिपस्टिक और टिंटेड लिप बाम. पर क्‍या आप जानते हैं इन दोनों में अंतर क्‍या है. 

लिपस्टिक या टिंटेड लिप बाम, क्‍या है बेहतर, खरीदने से पहले जान लें
फाेटो: Pexels

लिपस्टिक और टिंटेड लिप बाम को भले ही होंठों पर अप्‍लाई किया जाता है, लेकिन इनको इस्तेमाल करने का तरीका काफी अलग होता है. लिपस्टिक एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है जो होंठों को बोल्ड अंदाज देती है और किसी भी लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना देती है. यह आमतौर पर स्‍पेशल इवेंट, ऑफिस, या पार्टी के लिए इस्तेमाल की जाती है.

लिपस्टिक कई अलग-अलग फिनिश में मिलती है, जैसे कि मैट, क्रीमी, सैटिन, या ग्लॉसी. इसकी पिग्मेंटेशन काफी हाई होता है जिससे होंठों पर इसका रंग लंबे समय तक बना रहता है. हालांकि, कुछ लिपस्टिक होंठों को ड्राई कर सकती हैं, खासतौर पर मैट फॉर्मूले वाली.

वहीं, टिंटेड लिप बाम एक हल्का, मॉइस्चराइज़िंग होते हैं, जो होंठों को नमी देता है और साथ में लाइट कलर भी देने का काम करते हैं. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो ज्यादा मेकअप नहीं करते, लेकिन फिर भी होंठों पर ताजगी और रंग चाहते हैं.

टिंटेड लिप बाम में अक्सर शिया बटर, कोकोआ बटर, विटामिन ई जैसे स्किन-केयर इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो होंठों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए शानदार होता है, खासकर गर्मियों या ड्राय मौसम में.

संक्षेप में, यदि आप डेली यूज़ के लिए नैचुरल और हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट चाहती हैं, तो टिंटेड लिप बाम बेस्ट है. वहीं अगर आप किसी खास मौके पर bold और defined लुक चाहती हैं, तो लिपस्टिक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. दोनों के फायदे हैं—ज़रूरत बस मौके के अनुसार सही चुनाव करने की है. 


अगर आप लिपस्टिक और टिंटेड लिप बाम लेना चाहते है, तो ये ऑप्‍शन आपके काम आ सकते हैं-

लिपस्टिक


Tinted Lip Balm

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: