Food to Offering For Mata Rani: शारदीय नवरात्रि को लेकर हर तरफ भक्ति और उल्लास है. नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष चीजें अर्पित करते हैं, जैसे लौंग, ज्वार-ज्वारे का रस, पान का पत्ता, किशमिश, गुड़, तिल और इलायची. ये न केवल देवी को प्रिय हैं, बल्कि आयुर्वेद में इन्हें औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. देवी को प्रिय ये चीजें सेहत का खजाना भी हैं, जो पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, श्वसन और तन मन दोनों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाती हैं. नवरात्रि में इनका भोग लगाने से आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ दोनों मिलते हैं.
अगर आप भी इन्हें मंगवाना चाहते हैं, तो Amazon पर ये बेहद किफायती दाम में मौजूद हैं. चूंकि नवरात्रे अभी चल रहे हैं, तो समय रहते इन्हें जरूर मंगवाएं.
लौंग
लौंग को आयुर्वेद में खासा स्थान प्राप्त है. नेचुरल पेन किलर के इस्तेमाल से दांत दर्द, माइग्रेन के साथ ही मुंह की दुर्गंध और पाचन समस्याओं में भी राहत मिलती है. इसमें यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करता है. यह खांसी, सर्दी-जुकाम में राहत देता है और पेट की गैस, एसिडिटी को दूर करता है. लौंग चबाने से मुंह ताजा रहता है और इम्यूनिटी बढ़ती है.
किशमिश
देवी को प्रिय किशमिश आयुर्वेद में रक्त शोधक और बलवर्धक मानी जाती है. यह आयरन से भरपूर होती है, जो एनीमिया दूर करती है और खून बढ़ाती है. किशमिश पाचन सुधारती है, कब्ज से राहत देती है और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा चमकाते हैं और थकान मिटाते हैं.
गुड़
नवरात्रि का पहला दिन मां काली को समर्पित होता है, जिन्हें गुड़ बेहद प्रिय है. आयुर्वेद में इसे मिठास का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. यह आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से युक्त होता है, जो एनीमिया रोकता है और हड्डियां मजबूत करता है. गुड़ पाचन सुधारता है, कब्ज दूर करता है और श्वसन समस्याओं में लाभ देता है. यह शरीर को गर्म रखता है और डिटॉक्स करता है. इसके सेवन से पीरियड्स की समस्याओं में भी राहत मिलती है.
तिल
आयुर्वेद में इसे वात दोष शांत करने वाला और पोषक माना जाता है. यह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियां मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस रोकता है. तिल त्वचा, बालों के लिए अच्छा है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. यह जोड़ों के दर्द में राहत देता है और ऊर्जा प्रदान करता है. काला और सफेद दोनों तिल सेहत के लिए लाभदायी माने जाते हैं.
इलायची
आयुर्वेद में त्रिदोष शांत करने वाली मानी जाती है. यह पाचन सुधारती है, गैस और ब्लोटिंग दूर करती है. इलायची मुंह ताजा रखती है, श्वसन तंत्र को साफ करती है और खांसी में राहत देती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और हृदय स्वास्थ्य बनाए रखते हैं.
शहद
आयुर्वेद में शहद या मधु को भी अमृत तुल्य माना जाता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह कफ दोष संतुलित करता है, खांसी, गले की खराश, सर्दी-जुकाम में राहत देता है. घाव जल्दी भरते हैं, पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है. योगवाही गुण से अन्य औषधियों का असर कोशिकाओं तक पहुंचाता है. हृदय स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण और त्वचा के लिए लाभकारी है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील