विज्ञापन

अलमारी में फैले रहते हैं कपड़े, तो ये Storage Boxes हैं बेहतर सॉल्‍यूशन, मिल रहे हैं अफोर्डेबल दाम पर

छोटे घरों में कपड़ों के बढ़ते संग्रह को व्यवस्थित रखना चुनौती बन गया है. ऐसे स्मार्ट ऑर्गेनाइजर हमारी मदद करते नजर आते हैं. ये अलमारी में जगह बचने का काम करते हैं. विभिन्न प्रकार के ऑर्गेनाइजर जैसे हैंगिंग शेल्फ और स्टैकिंग बॉक्स से कपड़ों को सलीके से रखा जा सकता है और वे धूल व नमी से बचाए जा सकते हैं.

अलमारी में फैले रहते हैं कपड़े, तो ये Storage Boxes हैं बेहतर सॉल्‍यूशन, मिल रहे हैं अफोर्डेबल दाम पर
अब अलमारी में फैले नहीं रहेंगे कपड़े. फोटो: Pexels

आज के दौर में कपड़ों का बंपर भंडार किसी के पास न हो, ऐसा मुश्किल लगता है. पार्टी से लेकर फंक्‍शन तक, हर इवेंट के लिए हमारे पास एक से बढकर एक आउटफिट होते हैं. ये आउटफिट न केवल हमें स्‍टाइल देते हैं, बल्कि भीड़ में आपकी अलग पहचान बनाने का भी काम करते हैं. लेकिन मुसीबत तब होती है, जब इन्‍हीं आउटफिट को समेटकर रखना होता है. छोटे घरों के चलते इन्‍हें रखना हमारे लिए आफत होता जा रहा है. यही वो टाइम होता है जब हमें ऑर्गेनाइजर की याद आने लगती है. ये ऑर्गेनाइजर न केवल इंटीरियर में स्‍टाइल लाते हैं, बल्कि कपड़ों को आराम से सलीके से रखने में भी मदद करते हैं.

आजकल हर घर में ये परेशानी होने लगी है. कभी त्योहारों की शॉपिंग तो कभी सेल के चक्कर में में हम अपना वार्डरोब कब भर लेते हैं, पता ही नहीं चलता . ऐसे में स्मार्ट ऑर्गनाइजर्स हमारी मदद के लिए आगे आते हैं. सही टूल्स न सिर्फ सामान को सही जगह देते हैं, बल्कि अलमारी में एक्स्ट्रा जगह भी बना देते हैं.

आप भी पसंद करते हैं नेचुरल ठंडा पानी? तो मिट्टी का मटका आज ही लाएं घर 

अलमारी फुल होने का अर्थ ये नहीं हैकि अपने नए-नए कपड़ों को घर से बाहर किया जाए, बल्कि इन्‍हें सही प्लानिंग से बेहतर जगह देने की जरूरत होती है. स्टैकेबल ऑर्गनाइजर्स से लेकर हैंगिंग शेल्फ तक, ये आसान तरीके आपकी अलमारी की ऊंचाई का सही इस्तेमाल करते हैं. इनसे न सिर्फ भीड़ कम होती है, बल्कि ऑफिस की जल्‍दी के बीच ये कपड़ों की तलाश को भी आसान बना देते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें इस्तेमाल करना बहुत आसान है और इसके लिए अलमारी में कोई तोड़-फोड़ भी नहीं करनी पड़ती.

अब Summer Vacation में बच्‍चे नहीं होंगे बोर, Toys पर Amazon लेकर आ चुका है बंपर ऑफर

ये हैं स्‍मार्ट स्टोरेज ऑर्गेनाइजर

1. VENDIFY Cloth Organiser Pack

6 ऑर्गनाइजर्स का ये पैक आपकी अलमारी के लिए एक बढ़िया सिस्टम की तरह काम करता है. मजबूत फैब्रिक से बने इस बॉक्स में आप साड़ी से लेकर तौलिये तक सब कुछ आराम से रख सकते हैं और ये पिचकते भी नहीं हैं. ओपन डिजाइन होने के चलते इनसे सामान निकालना भी बेहद आसान होता है.

2. JoyeCrafts Shirt Stacker Boxes

अकसर अलमारी में शर्ट्स का ढेर बिखर हुआ नजर आ ही जाता है, लेकिन ये छोटे ऑर्गनाइजर उन्हें सलीके से रखने में मदद करते हैं. ब्रीदेबल फैब्रिक से बने होने के कारण ये बॉक्स शर्ट्स को धूल से बचाते हैं और उनकी शेप खराब नहीं होने देते. इनमें लगे हैंडल की मदद से आप इन्हें आसानी से बाहर निकाल सकते हैं.

3. Ankit International Saree Covers


साड़ियां और नाजुक कपड़े अकसर उम्मीद से ज्यादा जगह घेरते हैं. चैन वाले ये बड़े कवर्स न सिर्फ जगह बचाते हैं, बल्कि कपड़ों को नमी और धूल से भी दूर रखते हैं. इन्हें मोड़कर आप अलमारी के किसी भी कोने में फिट कर सकते हैं. अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं या लंबे समय के लिए कपड़े स्टोर करना चाहते हैं, तो ये आपके बहुत काम आएंगे.

4. Flipkart SmartBuy Hanging Organiser (2 Shelves)

 जब अलमारी की शेल्फ भर जाएं, तो दीवार या रॉड का इस्तेमाल करें. दो हिस्‍से वाला ये हैंगिंग ऑर्गनाइजर वेल्क्रो की मदद से आसानी से लटक जाता है और अलमारी के अंदर एक्स्ट्रा स्‍पेस बना देता है. इसका बेस काफी मजबूत है, इसलिए ये भारी सामान से लटकता नहीं है. आप इसमें बैग, एक्सेसरीज या मुड़े हुए कपड़े आराम से रख सकते हैं.

5. Crownsy 4-Compartment Hanging Organiser

अगर आपको ज्यादा पार्ट की जरूरत है तो ये चार खानों वाला ऑर्गनाइजर आपके बेहद काम आ सकता है. ये कम जगह में स्वेटर, इनरवियर या बच्चों के कपड़ों के लिए अलग-अलग जगह बना देता है. इसमें सब कुछ सामने दिखता है, इसलिए आपको कपड़ों के ढेर में हाथ मारने की जरूरत नहीं पड़ती. शेयरिंग वार्डरोब के लिए ये एक शानदार ऑप्‍शन कहा जा सकता है.

FAQ

सवाल 1: वार्डरोब में कपड़ों को व्यवस्थित रखने के लिए कौन से ऑर्गनाइजर्स सही रहते हैं?
जवाब: स्टैकेबल ऑर्गनाइजर्स, हैंगिंग शेल्फ, क्लॉथ ऑर्गनाइजर बॉक्स, साड़ी कवर और हैंगिंग ऑर्गनाइजर उपयोगी हैं.

सवाल 2: VENDIFY Cloth Organiser Pack की खासियत क्या है?    
जवाब: मजबूत फैब्रिक से बना, ओपन डिजाइन, साड़ी से तौलिये तक आसानी से रखने योग्य.

सवाल 3: Ankit International Saree Covers का उपयोग क्यों करें?
जवाब: यह नाजुक कपड़ों को नमी और धूल से बचाता है और जगह भी बचाता है.

आज के दौर में वार्डरोब छोटा होना कोई समस्या नहीं रह गया है, बशर्ते आपके पास सामान को ऑर्गेनाइज करने के लिए सही टूल्‍स हों. ये ऑर्गनाइजर्स बताते हैं कि बेहतर स्टोरेज के लिए बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, बस थोड़ा स्मार्ट होने की जरूरत है. तो हर सुबह अलमारी से जूझने के बजाय, उसे इन चीजों से व्यवस्थित बनाएं, ताकि आपका काम आसान हो सके. आप इन्हें Flipkart से बेहद कम दाम में अपना बना सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: