Top Furniture Deals on Amazon Sale: क्या आप भी फर्नीचर खरीदने को लेकर घंटों बैठकर फोन पर सर्च करते हैं, अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के घर जाकर उनके फर्नीचर को निहारते रहते हैं. लेकिन जब बात घर के साइज को ध्यान में रखकर फर्नीचर खरीदने की आती है, तो चाहकर भी अपनी पसंद का सोफा, टेबल, चेयर नहीं खरीद पाते. खिड़की के पास रखी चेयर दिखने में खूबसूरत भी होनी चाहिए और जगह भी कम घेरनी चाहिए. स्टडी टेबल ऐसी होनी चाहिए, जिसे लगाने के बाद कमरे में चलने-फिरने की जगह बची रहे. वार्डरोब या दराज ऐसी होनी चाहिए जो सामान छुपा ले और कमरा भी भरा-भरा न लगे.
घर को नया रूप देने का असली मजा तब है, जब फर्नीचर सुंदर होने के साथ-साथ हमारी जरूरत को भी पूरा कर सके. Amazon Sale 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है. लेकिन इसकी Early Deals में ऐसे ही कई बढ़िया फर्नीचर मिल रहे हैं, जो आपके कमरे का लुक बदल सकते हैं. चुनिंदा ब्रांडेड फर्नीचर पर कम से कम 35% का डिस्काउंट मिल रहा है, तो बेडरूम, स्टडी कॉर्नर या डाइनिंग एरिया में नयापन लाने का ये परफेक्ट टाइम है.
यह भी पढ़ें | न नया फर्नीचर, न नया पेंट: Amazon Sale की इन 5 लाइट्स से चमक उठेगा घर का कोना-कोना
यह भी पढ़ें | Best Wall Clocks: सिंपल दीवार को भी दें विंटेज और मॉडर्न लुक, Amazon पर मिल रही हैं ये टॉप 5 खूबसूरत घड़ियां
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Da URBAN Classic Bar Stools | 4.1 | ₹5,798 |
| The Attic Panamara Chest Of Drawers | 4.4 | ₹16,989 |
| The Attic Shella Lounge Chair | 4.6 | ₹17,319 |
| The Attic Carlston Bar Cabinet | 4.2 | ₹28,798 |
| Spacewood Harmony Dressing Table | 4.0 | ₹13,299 |
घर का लुक और माहौल दोनों बदल सकते हैं ये फर्नीचर
1. Da URBAN Classic Bar Stools
इस क्लासिक सेट में दो चेयर आती हैं, इनकी हाइट को आप अपने हिसाब से ऊपर-नीचे कर सकते हैं. मजेदार बात यह है कि ये गोल घूमते भी हैं. इन पर लगी लेदर जैसी गद्दी और नीचे शाइन करता हुआ स्टैंड इन्हें बहुत ही नया और सुंदर लुक देता है, जो किचन के पास ब्रेकफास्ट करने वाली जगह के लिए एकदम फिट बैठता है.
खासियतें:
- हैंडल से आप हाइट एडजस्ट कर सकते हैं
- स्टैंड पर रबड़ लगी होने से फर्श पर निशान नहीं पड़ते
- इसमें पैर रखने के लिए अलग से जगह बनी है
- एक चेयर 100kg तक वेट आराम से संभाल सकती है
2. The Attic Panamara Chest Of Drawers
इस अलमारी में मजबूत लकड़ी और बेंत का इस्तेमाल किया गया है, जो घर के सामान को तरीके से रखने के साथ-साथ कमरे को भी बहुत सुंदर बनाती है. इसमें तीन गहरी दराजें बनी हुई हैं, जिसमें कपड़े, चादरें और घर का जरूरी सामान आसानी से रख सकते हैं.
खासियतें:
- ब्राउन कलर हर फर्नीचर से मैच करता है
- 100cm चौड़ी होने के कारण काफी सामान आ जाता है
- यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरती
- इसे बेडरूम या हॉल में आराम से रख सकते हैं
3. The Attic Shella Lounge Chair
रीडिंग कॉर्नर तैयार करने के लिए एक अच्छी कुर्सी की जरूरत होती है, और यह काम ये लाउंज चेयर बहुत आराम से कर देती है. राउंड कटिंग, बड़ी गद्दीदार सीट और पीछे पीठ को पूरा सहारा देने वाला डिजाइन इसे बहुत आरामदायक बनाता है. इसमें नीचे 360 डिग्री घूमने वाला स्टैंड लगा हुआ है, जिससे आपको बार-बार कुर्सी खिसकानी नहीं पड़ती.
खासियतें:
- क्रीम और ब्राउन कलर का हर फर्नीचर से मैच हो जाता है
- इसपर लगे कपड़े पर दाग-धब्बे आसानी से नहीं लगते
- हैवी-ड्यूटी फ्रेम होने के चलते ये काफी डयूरेबल है
- इसमें 360 डिग्री घूमने वाला स्टैंड लगा हुआ है
4. The Attic Carlston Bar Cabinet
जो लोग किचन की अलमारियों में बोतलें और ग्लास फैलाने की जगह एक ही जगह सामान रखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह कैबिनेट बहुत काम का है. पक्की लकड़ी से बना यह कैबिनेट डार्क ब्राउन कलर और ऊपर लगे संगमरमर के साथ आता है.
खासियतें:
- इसका लुक बहुत ही रॉयल लगता है
- इसके अंदर बहुत सारी जगह दी गई है
- 140cm चौड़ा होने की वजह से इसके ऊपर कुछ भी रख सकते हैं
- इसके ऊपर मार्बल का टॉप लगा है, जो काफी स्टाइलिश लगता है
5. Spacewood Harmony Dressing Table
ऑफिस या पार्टी में जाने के लिए तैयार होने का छोटा-मोटा सामान टेबल पर अकसर फैल जाता है. यह ड्रेसिंग टेबल इस समस्या को दूर करती है, क्योंकि इसमें तीन ओपन वार्डरोब, दो दराज और एक बंद होने वाली अलमारी दी गई है. लंबी और कम चौड़ी होने की वजह से यह बेडरूम की खड़ी जगह का सही इस्तेमाल करती है, जिससे नीचे चलने की जगह बची रहती है.
खासियतें:
- इसमें बड़ा शीशा भी लगा हुआ है
- यह ऐसी लकड़ी से बनी है जिस पर खरोंच, नमी या दीमक का असर नहीं होता
- इसका डिजाइन काफी एलिगेंट और स्टाइलिश लगता है
- कॉम्पैक्ट होने के चलते हर जगह एडजस्ट हो जाती है
घर को सुंदर बनाने के लिए एक साथ सारा सामान बदलना जरूरी नहीं होता. अच्छी कुर्सी या अलमारी ही पूरे कमरे का लुक बदल सकती है. Amazon Sale में आपकी जरूरत का हर फर्नीचर मिल रहा है. अपनी पसंद का सामान चुनें और Amazon से आज ही ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील