आजकल के घर छोटे होते जा रहे हैं, इसलिए फर्नीचर भी अब स्मार्ट और जगह बचाने वाला होना जरूरी हो गया है. बड़े-बड़े वार्डरॉब या भारी साइड टेबल अब हर जगह फिट नहीं बैठते. ऐसे में मल्टीफंक्शनल फर्नीचर लोगों की पहली पसंद बन गया है, जो स्टोरेज भी देता है और कमरे को भरा-भरा भी नहीं दिखाता.
ये बदलाव सिर्फ सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे बदलते लाइफस्टाइल का भी हिस्सा है. किराए के घर, शेयर किए गए स्पेस और सिंपल लुक वाली लाइफस्टाइल ने लोगों की पसंद को बदल दिया है. अब फर्नीचर ऐसा चाहिए जो देखने में अच्छा हो और काम भी ज्यादा करे. जैसे घूमने वाले कैबिनेट, फोल्ड होने वाले बेड, पतली वार्डरॉब या ऐसे स्टोरेज बॉक्स जो नजर भी आएं और काम भी आएं. अगर आप भी छोटे बेडरूम को बिना भरे-भरे दिखाए स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन्स आपके लिए काम के हैं.
| Furniture | फीचर्स | टाइप | रेट |
| Artment Totem Tower | छोटे कमरों के लिए बढ़िया ऑप्शन | स्टोरेज कैबिनेट | ₹5,499 |
| Lerimo 6-Door Wardrobe | लंबा और पतला डिज़ाइन | वार्डरॉब | ₹3,569 |
| Shoper Cart Wooden Side Table | आसानी से रूम में सेट हो सकता है | साइड टेबल | ₹827 |
| Atalanta Chest Of Drawers | मजबूत लकड़ी और केन डिजाइन | स्टोरेज कैबिनेट | ₹15,499 |
| Honey Touch Folding Double Bed | मैट्रेस साथ में आता आता है | फोल्ड होने वाला बेड | ₹11,087 |
छोटे बेडरूम के लिए बेस्ट कॉम्पैक्ट फर्नीचर ऑप्शन्स
1. Artment Totem Tower
यह गोल डिजाइन वाला स्टोरेज कैबिनेट एकदम अलग लगता है. इसके घूमने वाले दरवाजे आसानी से चीजें निकालने में मदद करते हैं और सब कुछ अंदर सलीके से छुपा रहता है. इसका खड़ा डिजाइन फर्श की जगह बचाता है, इसलिए छोटे कमरों के लिए यह बढ़िया है. इसे आप साइड टेबल, बेडसाइड ऑर्गेनाइजर या छोटे ऑफिस स्टोरेज की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. Lerimo 6-Door Wardrobe
दिखने में स्लिम पर अंदर से काफी जगह देने वाली यह वार्डरॉब कपड़े, किताबें, खिलौने और बाकी सामान रखने के लिए सही है. इसका लंबा और पतला डिज़ाइन ऊपर की तरफ ज्यादा स्टोरेज देता है. मैग्नेट वाले दरवाजे इसे साफ-सुथरा बनाए रखते हैं. इसका सिंपल वुड फिनिश छोटे कमरे में अच्छा लगता है.
3. Shoper Cart Wooden Side Table
यह छोटा सा साइड टेबल बिना ज्यादा जगह लिए काम का स्टोरेज देता है. इसमें तीन खुले शेल्फ हैं, जिनमें आप किताबें, चार्जर या रोज की जरूरत की चीजें रख सकते हैं. इसका लकड़ी वाला लुक कमरे को गर्माहट देता है और इसे कहीं भी आसानी से सेट किया जा सकता है.
4. Atalanta Chest Of Drawers
अगर आप स्टाइल के साथ स्टोरेज चाहते हैं, तो यह चेस्ट अच्छा ऑप्शन है. इसमें मजबूत लकड़ी और केन डिजाइन का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है. तीन बड़े ड्रॉअर कमरे की बिखरी चीजों को संभालने में मदद करते हैं. यह दिखने में खूबसूरत है और जगह भी ज्यादा नहीं लेता.
5. Honey Touch Folding Double Bed
फोल्ड होने वाला बेड छोटे कमरों के लिए काफी काम का होता है. यह पहले से तैयार आता है और इस्तेमाल न होने पर आसानी से फोल्ड करके रख सकते हैं. गेस्ट रूम या किराए के घर के लिए यह बढ़िया है. साथ में दिया गया मैट्रेस इसे और भी आसान बनाता है.
6. Muralicraft Sheesham Bedside Table
शीशम की लकड़ी से बना यह बेडसाइड टेबल मजबूत और ड्यूरेबल है. इसमें एक ड्रॉअर और एक ओपन शेल्फ है, जिससे जरूरी चीजें रखने में आसानी होती है. इसका साइज कॉम्पैक्ट है, इसलिए छोटे बेड के पास भी अच्छी तरह फिट हो जाता है.
7. Lazer Folding Storage Ottoman
यह छोटा सा बॉक्स कई काम करता है. आप इसमें सामान रख सकते हैं, इस पर बैठ सकते हैं या इसे फुटरेस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें छुपा हुआ स्टोरेज स्पेस होता है और जरूरत पड़ने पर इसे फोल्ड करके आसानी से रख भी सकते हैं.
छोटा बेडरूम अब परेशानी नहीं, अगर आप सही फर्नीचर चुन लें. ऐसे स्मार्ट डिजाइन वाले ऑप्शन्स आपके कमरे को साफ, स्टाइलिश और उपयोगी बना सकते हैं. सही चुनाव करके आप कम जगह में भी आराम और अच्छा लुक दोनों पा सकते हैं. अभी Amazon पर जाकर अपने कमरे के लिए सही फर्नीचर चुन सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील