विज्ञापन

Friendship Day 2026 पर अपने बेस्ट फ्रेंड को दें बजट में आने वाले ये खास गिफ्ट्स, खुशी से खिल उठेगा उनका चेहरा

Friendship Day 2026 अपने सबसे खास दोस्त को यह बताने का बेहतरीन मौका है कि वह आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखता है. अगर आप बजट में एक प्यारा और यादगार गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो Myntra पर उपलब्ध ये शानदार विकल्प आपके काम आ सकते हैं. स्टाइलिश एक्सेसरीज़ से लेकर खूबसूरत होम डेकोर और चॉकलेट गिफ्ट सेट तक, ये गिफ्ट्स आपके दोस्त के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी हैं, वह भी बिना ज्यादा खर्च किए.

Friendship Day 2026 पर अपने बेस्ट फ्रेंड को दें बजट में आने वाले ये खास गिफ्ट्स, खुशी से खिल उठेगा उनका चेहरा
अपने जिगरी दोस्त को करें सरप्राइज, ये गिफ्ट्स बना देंगे इस दिन को और भी खास; Photo Credit: Pexels

"ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे." यह गाना सुनते ही हममें से ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और दोस्तों के साथ बिताए पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं. स्कूल के दिनों की शरारतें, कॉलेज की मस्ती, देर रात की बातें और मुश्किल वक्त में मिला साथ, दोस्ती जिंदगी को खास बनाने का काम करती है. Friendship Day 2026 ऐसे ही अनमोल रिश्तों को सेलिब्रेट करने का दिन है, जो हमारी जिंदगी को खुशियों और यादों से भर देते हैं.

अगर गौर करें तो जिंदगी के हर पड़ाव पर कोई न कोई दोस्त हमारी कहानी का हिस्सा जरूर रहा है. कई बच्चों के लिए उनकी पहली दोस्त उनकी मां होती हैं, जो बिना किसी शर्त के प्यार करती हैं, हर छोटी-बड़ी खुशी में साथ देती हैं और मुश्किल समय में हौसला बनती हैं. इसके बाद स्कूल के दोस्त आते हैं, जिनके साथ लंच शेयर करने से लेकर खेल के मैदान तक की अनगिनत यादें जुड़ी होती हैं. यही दोस्ती अक्सर उम्र भर दिल के करीब बनी रहती है.

What gifts you can give your best friends this Friendship Day 2026?

अपने जिगरी दोस्त को करें सरप्राइज, ये गिफ्ट्स बना देंगे इस दिन को और भी खास; Photo Credit: Pexels

समय के साथ दोस्ती का रूप भी बदलता है. कॉलेज के दोस्त हमारे सपनों और संघर्षों के गवाह बनते हैं, जबकि ऑफिस में कुछ सहकर्मी ऐसे मिल जाते हैं जो धीरे-धीरे अच्छे दोस्त बन जाते हैं. बड़े होने के बाद भले ही जिम्मेदारियां बढ़ जाएं और मिलने के मौके कम हो जाएं, लेकिन सच्ची दोस्ती हमेशा बनी रहती है. कई बार बुजुर्ग दोस्तों को वर्षों बाद भी साथ हंसते और पुरानी यादें साझा करते देखना इस बात का सबूत है कि असली दोस्ती समय के साथ और मजबूत होती जाती है.

Friendship Day को खास बनाने के आसान आइडियाज

  • किसी पुरानी तस्वीर को दोबारा रीक्रिएट करें
  • अपने स्कूल या कॉलेज के आसपास घूमने जाएं
  • दोस्ती की यादों से भरी एक रील बनाएं
  • अपने फ्यूचर सेल्फ के लिए एक-दूसरे को लेटर लिखें
  • साथ में पूरा करने के लिए एक बकेट लिस्ट तैयार करें
  • मिलकर कोई पसंदीदा खाना बनाएं
  • एक-दूसरे को ऐसी बातें बताएं जो पहले कभी शेयर नहीं कीं
  • कुछ समय के लिए फोन दूर रखकर सिर्फ बातचीत करें
प्रोडक्टसूटेबलस्पेशल फीचररेटिंगप्राइस
Homione Cream-Coloured Textured Plastic Matte Mugs Set Of Cups And Mugs

कॉफ़ी और चाय के शौकीन, ऑफिस के दोस्त और रोज़ाना इस्तेमाल

शानदार टेक्सचर्ड मैट फ़िनिश, जो हर घूंट को एक प्रीमियम लुक देती है

-₹446 
AARVI DECOR STUDIO Blue & White Starfish Wooden Table Photo Frame

दोस्ती की यादों को संजोना और पर्सनलाइज़्ड गिफ़्टिंग

स्टारफ़िश-थीम वाला अनोखा लकड़ी का डिज़ाइन जो घर की सजावट को और बेहतर बनाता है

4.4/5₹589 
QUE UNIVERSE Unisex Green Square Sunglasses

मेंस और वीमेन दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन

फ़ैशनेबल लुक और बेहतर सुरक्षा के लिए UV-प्रोटेक्टेड लेंस के साथ

-₹1449
Kokomae Artisanal Chocolate Set Of 3 Chocolates Gifts

ऐसे दोस्त जिन्हें मीठी चीज़ें और प्रीमियम गिफ़्टिंग पसंद है

शानदार और गिफ़्ट के लिए तैयार पैकेजिंग में पेश किया गया आर्टिसनल चॉकलेट कलेक्शन

-₹2550
FNP Peach Colored & Pink 37 Pieces Roses Fresh Flowers Bouquet

फ्रेंडशिप डे पर सरप्राइज़ और दिल से तोहफ़े देने के मौके

37 ताज़े पीच और गुलाबी गुलाबों का खूबसूरत अरेंजमेंट, जो एक यादगार छाप छोड़ता है

-₹2799 

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए चुनें ये दिल जीत लेने वाले गिफ्ट्स

1. Homione Cream-Coloured Textured Plastic Matte Mugs Set Of Cups And Mugs

दोस्ती और चाय या कॉफी की लंबी बातचीत का रिश्ता काफी पुराना है. अगर आपका दोस्त भी चाय या कॉफी का शौकीन है, तो यह स्टाइलिश मग सेट एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है. इसका सिंपल और एलिगेंट डिजाइन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया है.

खास बातें

  • खूबसूरत क्रीम कलर फिनिश
  • टेक्सचर्ड मैट डिजाइन
  • हल्का और इस्तेमाल में आसान
  • रोजाना उपयोग के लिए उपयुक्त
  • मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक
     

2. AARVI DECOR STUDIO Blue & White Starfish Wooden Table Photo Frame

दोस्ती की सबसे खूबसूरत बात यादें होती हैं. अगर आपके पास अपने दोस्त के साथ कोई खास तस्वीर है, तो यह फोटो फ्रेम उसे और भी स्पेशल बना सकता है. वहीं, ये स्टारफिश डिटेलिंग के साथ अट्रैक्टिव लुक देता है. 

खास बातें

  • मजबूत वुडन डिजाइन
  • ब्लू और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन
  • स्टारफिश डिटेलिंग के साथ अट्रैक्टिव लुक
  • टेबल पर सजाने के लिए उपयुक्त
  • पर्सनलाइज्ड गिफ्ट के लिए शानदार ऑप्शन
     

3. QUE UNIVERSE Unisex Green Square Sunglasses

अगर आपका दोस्त फैशन पसंद करता है, तो यह सनग्लासेस उसके लिए एक बढ़िया गिफ्ट हो सकते हैं. स्टाइलिश स्क्वायर फ्रेम और ग्रीन लेंस इसे ट्रेंडी लुक देते हैं. साथ ही ये आपको बजट में भी मिल जाएंगे. 

खास बातें

  • स्टाइलिश स्क्वायर फ्रेम
  • ट्रेंडी ग्रीन लेंस
  • UV प्रोटेक्शन के साथ
  • हल्के और आरामदायक
  • लड़के और लड़कियों दोनों के लिए उपयुक्त
     

4. Kokomae Artisanal Chocolate Set Of 3 Chocolates Gifts

चॉकलेट ऐसा गिफ्ट है जिसे शायद ही कोई मना करे. अगर आप अपने दोस्त को कुछ मीठा और यादगार देना चाहते हैं, तो यह चॉकलेट गिफ्ट सेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से शेयर की जा सकती हैं. 


खास बातें

  • आर्टिजनल चॉकलेट्स का कलेक्शन
  • गिफ्टिंग के लिए अट्रैक्टिव पैकेजिंग
  • खास मौकों के लिए उपयुक्त
  • दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से शेयर की जा सकती हैं
  • प्रीमियम फील वाला गिफ्ट
     

5. FNP Peach Colored & Pink 37 Pieces Roses Fresh Flowers Bouquet

फूल हमेशा से प्यार, सम्मान और अपनापन जताने का खूबसूरत तरीका रहे हैं. FNP के पीच और पिंक गुलाबों से सजा यह बुके Friendship Day पर आपके दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.

खास बातें

  • 37 ताजे गुलाब
  • पीच और पिंक रंगों का खूबसूरत मेल
  • प्रोफेशनली अरेंज किया गया बुके
  • गिफ्ट देने के लिए शानदार ऑप्शन 
  • अट्रैक्टिव प्रेजेंटेशन
     

Friendship Day सिर्फ गिफ्ट देने का दिन नहीं है, बल्कि उन लोगों को धन्यवाद कहने का मौका है जो हमारी जिंदगी को बेहतर बनाते हैं. चाहे वह बचपन का दोस्त हो, कॉलेज का साथी हो या ऑफिस में मिला कोई खास दोस्त, हर रिश्ता अपनी जगह अनमोल होता है.

महंगे गिफ्ट हमेशा जरूरी नहीं होते. कई बार एक फोटो फ्रेम, चॉकलेट बॉक्स, फूलों का बुके या एक प्यारा सा मग सेट भी आपकी भावनाओं को खूबसूरती से बयां कर सकता है. इस Friendship Day 2026 पर कीमत नहीं, बल्कि अपने प्यार और अपनापन को अहमियत दें. ये सभी शानदार गिफ्ट्स आप Myntra से खरीद सकते हैं.

FAQ 

सवाल 1. भारत में Friendship Day 2026 कब मनाया जाएगा?
जवाब: Friendship Day 2026 अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाएगा.

सवाल 2. Friendship Day के लिए बजट में कौन-से गिफ्ट अच्छे हैं?
जवाब: मग सेट, फोटो फ्रेम, चॉकलेट्स और फूलों के बुके बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हैं.

सवाल 3. क्या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट Friendship Day के लिए सही रहेगा?
जवाब: हां, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स में भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा होता है, इसलिए ये काफी पसंद किए जाते हैं.
 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: