एक समय था जब ट्रेडिशनल तीन पॉकेट वाले वॉल हैंगिंग लगभग हर घर में देखने को मिल जाते थे. फिर धीरे-धीरे बोरिंग होते लुक के चलते से गायब होते गए. लेकिन चूंकि फैशन अकसर लौटकर आता है. ऐसे में वॉल हैंगिग भी इससे अलग कैसे रह सकता है. ये लौटा और वो भी बिल्कुल नए अंदाज के साथ. अब इनका डिजाइन, प्रिंट, शेप और लुक पूरी तरह बदल चुका है. अब ये अपने खूबसूरत अंदाज के साथ बेडरूम से लेकर लीविंग एरिया में दीवार पर टंगे हुए नजर आ जाते हैं. कॉटन, जूट, टैसल से बने ये मैक्रैम वॉल हैंगिंग अब मोतियों और लकड़ी के पीस से डेकोरेट किए जा रहे हैं.
मैक्रैम वॉल हैंगिग की कहानी यहीं खत्म नहीं होती, अब ये केवल पॉकेट से ही लैस नहीं होते, बल्कि अब इनमें प्लांट होल्डर, अलग-अलग शेल्फ और बॉर्डर भी आते हैं, जो आपके इंटीरियर को नया रूप देने का काम करते हैं. चूंकि अब त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में अपने घर आने वाले गेस्ट को इंप्रेस करने के लिए इन मैक्रैम वॉल हैंगिंग को अपने घर पर लगाना तो बनता है. अगर आप भी इन्हें लेना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप 5 वॉल हैंगिंग लेकर आया है
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Zippy Flora Handmade Macrame Hanging Basket | 4.2 | ₹579 |
| LOVE N BEYOND Macrame Feather Wall Hanging | 4.0 | ₹798 |
| VAH Macrame Wall Hanging Shelf | 4.1 | ₹796 |
| JH Gallery Rainbow Macrame Wall Hanging | 4.5 | ₹474 |
| IMIARA DECORS Olive Green Macrame Wall Hanging | 4.4 | ₹749 |
ये हैं फेस्टिव स्पेशल टॉप वॉल हैंगिंग
1. Zippy Flora Handmade Macrame Hanging Basket
यह पीस आम मैक्रैम वॉल आर्ट से थोड़ा अलग है, क्योंकि यह एक हैंगिंग प्लांटर की तरह काम करता है. कॉटन की रस्सी से हाथ से बुना गया यह होल्डर मनी प्लांट, आइवी, फर्न्स और सकुलेंट्स जैसे इंडोर पौधों को टांगने के लिए परफेक्ट है. इसका ऑफ व्हाइट शेड हर तरह के इंटीरियर से मैच हो जाता है, हालांकि इसमें और भी कई कलर ऑप्शन मिल जाते हैं. अगर आपके कमरे में जमीन या टेबल पर जगह कम है, तो यह पौधे को ऊपर टांगने का बहुत बढ़िया तरीका कहा जा सकता है.
फोटो: Amazon
2. LOVE N BEYOND Macrame Feather Wall Hanging
अगर आपको सिंपल क्रीम कलर का मैक्रैम बोरिंग लगता है, तो इस वॉल हैंगिंग में ग्रीन शेड, पत्ती जैसे खूबसूरत पैटर्न और लकड़ी के मोती दिए गए हैं. 66x40cm का ये हैंगिंग सोफे, टेबल या बेड के ऊपर की खाली दीवार को फ्रेशनेस दे सकता है. कॉटन के धागे, पत्ती जैसी बुनाई और लकड़ी के मोतियों का कॉम्बो इसे नेचर के काफी करीब ले जाता है. यह सोफे, लकड़ी के फर्नीचर, बेत के सामान और इंडोर प्लांट के साथ बहुत अच्छे से मैच हो जाती है.
3. VAH Macrame Wall Hanging Shelf
दीवार सजाने वाली चीजें तब और काम की बन जाती हैं जब वे डेकोरेशन के साथ-साथ सामान रखने के काम भी आएं. इस डिजाइन में मैक्रैम रस्सी के साथ वूडन शेल्फ भी दी गई है. लगभग 45cm लंबी इस शेल्फ पर आप छोटे गमले, फोटो फ्रेम, मोमबत्तियां या लाइटवेट शो-पीस जैसी चीजें रख सकते हैं. इसके टांगने वाले धागों में बनी गांठों की मदद से आप इसकी लंबाई भी सेट कर सकते हैं. लकड़ी और जूट का यह लुक बेडरूम, लिविंग रूम और स्टडी एरिया में बहुत सुंदर लगता है.
4. JH Gallery Rainbow Macrame Wall Hanging
मैक्रैम का मतलब सिर्फ सिंपल कलर ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है. यह रेनबो वॉल हैंगिंग कलरफुल कॉटन की रस्सियों से बने छोटे इंद्रधनुष के साथ कमरे को एक वाइब्रेंट लुक देता है. लगभग 27cm ऊंची और 22cm चौड़ी यह हैंगिंग दीवार के छोटे हिस्सों के लिए बहुत सही कही जा सकती है जहां बड़ी पेंटिंग हैवी फील होती है. हाथ से बनी यह हैंगिंग बेड के पास की दीवार, बच्चों के कमरे, रीडिंग कॉर्नर या लिविंग रूम की सिंपल दीवार में नई जान डाल सकती है.
Photo: Amazon
5. IMIARA DECORS Olive Green Macrame Wall Hanging
ऑलिव ग्रीन कलर की ये मैक्रैम हैंगिंग आम कॉटन वाले धागों से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगती है. 70x40cm साइज का यह पीस अपने गांठों वाले डिजाइन, झालरों और क्रीम, बीज, सफेद या लकड़ी की दीवारों पर बहुत खिलकर आता है. बड़े साइज के कारण इसे बेड, कुर्सी या छोटे सोफे के ऊपर लगा जा सकता है. पैकेट से निकालने के बाद इसकी झालरों को एक बार कंघी से सीधा करना पड़ सकता है.
मैक्रैम सबसे अच्छा तब लगता है जब वह किसी सपाट दीवार को एक नया टेक्सचर, सॉफ्टनेस या हल्का सा अट्रैक्शन दे. लाइट रंग के बुने हुए पीस सिंपल कमरों को एक प्यारी सी खूबसूरती देते हैं, जबकि कलरफुल रेनबो डिजाइन पूरे कमरे में नई जान डाल देते हैं. शेल्फ या प्लांटर वाले मैक्रैम कम जगह में भी बहुत काम आते हैं. हर मैक्रैम को एक जैसा समझने के बजाय अपनी दीवार के साइज और रंग के हिसाब से सही पीस चुनें. देर न करें Amazon के इन प्रोडक्ट को आज ही अपना बना लें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

