विज्ञापन

Diwali 2026: घर में सुख-समृद्धि लाएंगे भगवान गणेश और मां लक्ष्मी, आप भी आज ही Amazon ये खरीदें से प्रतिमाएं

दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. 2026 में यह पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा, ऐसे में Amazon आपके लिए टॉप क्‍वालिटी की लक्ष्‍मी और गणेश जी की प्रतिमाएं लेकर आ चुका है.

Diwali 2026: घर में सुख-समृद्धि लाएंगे भगवान गणेश और मां लक्ष्मी, आप भी आज ही Amazon ये खरीदें से प्रतिमाएं
समय रहते जरूर खरीदें लक्ष्‍मी-गणेश की प्रतिमाएं. फोटो: AI

हिंदू धर्म में दीपावली का विशेष महत्व है. इस दिन हर घर दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है. लोग अपने घरों को फूलों, रंगोली और खूबसूरत लाइटों से सजाते हैं. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेशजी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दौरान घर-घर में लक्ष्‍मी और गणेशजी को विराजमान कराया जाता है. लोग मिट्टी, चांदी या ब्रास के नए-नए लक्ष्‍मी गणेश खरीदकर लाते हैं, और फिर दिवाली की रात विधि-विधान से इनका पूजन किया जाता है. 

अगर आपने भी इस शुभ मौके के लिए अभी तक लक्ष्‍मी और गणेश जी की प्रतिमाएं नहीं खरीदी हैं, तो हम Amazon से आपके लिए स्‍पेशल कलेक्‍शन लेकर आ चुके हैं. यकीनन मानिए इतनी सुंदर और खूबसूरत प्रतिमाएं आपको कहीं और नहीं मिलेंगी, लेकिन इन्‍हें खरीदने से पहले दीवाली के इस त्‍योहार से जुड़ी अन्‍य चीजों के बारे में आपको बताते हैं.

कब है दिवाली

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है. साल 2026 में अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. 8 नवंबर को प्रदोष काल के दौरान अमावस्या तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए इस साल दीपावली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी.

क्‍या है पूजा का शुभ मुहूर्त

दीपावली की शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है. दिल्ली में 8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस दौरान प्रदोष काल और वृषभ काल का संयोग रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय पूजा करना शुभ माना जाता है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार मुहूर्त में अंतर हो सकता है. इसलिए अपने शहर के स्थानीय पंचांग के अनुसार समय जरूर देख लें.


कैसे करें पूजा

दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें और पूजा स्थल को अच्छी तरह सजाएं. शाम को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करके पूजा शुरू करें. मां लक्ष्मी को रोली, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें. इसके बाद धूप और दीप जलाकर दोनों की आरती करें. अंत में परिवार की सुख-समृद्धि, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें. पूजा पूरी होने के बाद घर के मुख्य दरवाजे और अन्य स्थानों पर दीपक जलाएं.

क्‍यों की जाती है दीवाली पर लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके जब माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे, तब नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था. तभी से दीपावली को दीपों के त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा जुड़ी हुई है.

इससे पहले धनतेरस 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा, जबकि छोटी दिवाली 7 नवंबर को पड़ेगी. इसके बाद 8 नवंबर को दीपावली और लक्ष्मी पूजन होगा. वहीं, गोवर्धन पूजा 10 नवंबर और भाई दूज 11 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी.

ये हैं लक्ष्‍मी जी और गणेश जी की प्रतिमाएं

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: