अच्छा ट्रैवल बैग तब तक खास नहीं लगता, जब तक अचानक उसकी चेन खराब न हो जाए, चार्जर कपड़ों के बीच कहीं गायब न हो जाए, या फ्लाइट से ठीक पहले पानी की बोतल लीक न कर दे. ऐसे छोटे-छोटे झंझट सफर को बेवजह मुश्किल बना देते हैं. Amazon पर अभी फेस्टिव ऑफर्स और लिमिटेड टाइम डील्स के चलते नए बैग लेने का अच्छा मौका है, तो क्यों न थोड़ा सोच-समझकर ऐसा बैग चुना जाए जो सिर्फ सामान रखने के लिए ही नहीं, बल्कि उसे आसानी से ढूंढने में भी मदद करे.
आजकल के ट्रैवल बैग्स में काफी स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जैसे अलग लैपटॉप सेक्शन, वेट पॉकेट, शू कम्पार्टमेंट, ट्रॉली स्ट्रैप और अच्छी स्पेस वाला मेन सेक्शन, जिससे सामान बिखरता नहीं है. चाहे रोज़ ऑफिस जाना हो, वीकेंड पर बाहर रुकना हो, जिम जाना हो या फैमिली विजिट, अगर बैग सही हो, तो पैकिंग काफी आसान लगने लगती है.

वीकेंड गेटअवे से ऑफिस ट्रिप तक, इन बैग्स पर मिल रही है शानदार डील्स; Photo Credit: Pexels
काम, वीकेंड और छोटे ट्रिप्स के लिए स्मार्ट और स्टाइलिश बैग्स
1. EUME Zenith Laptop Backpack
EUME का यह बैकपैक उन लोगों के लिए अच्छा है जो ऑफिस के साथ-साथ ट्रैवल भी करते हैं. इसमें 15.6 इंच तक का लैपटॉप आसानी से फिट हो जाता है और उसके लिए अलग से सुरक्षित सेक्शन दिया गया है. इसका वाटरप्रूफ मटेरियल, फ्रंट पॉकेट्स और ट्रॉली स्ट्रैप इसे और भी काम का बनाते हैं. अंदर का येलो कलर लाइनिंग छोटी चीज़ें ढूंढने में मदद करती है.
2. MOKOBARA Autopilot Backpack
अगर आप ज्यादा सामान लेकर चलते हैं, लेकिन चीजों को अलग-अलग रखना पसंद है, तो MOKOBARA का यह बैग बढ़िया है. इसमें 35 लीटर तक की क्षमता है, जिससे कपड़े, गैजेट्स और बाकी जरूरी चीज़ें आराम से आ जाती हैं. इसके अलग-अलग कम्पार्टमेंट्स सामान को ऑर्गनाइज़ रखने में मदद करते हैं और स्ट्रैप्स भी आरामदायक हैं.
3. Lifelong Weekender Duffle
अगर आप ज्यादा सामान लेकर चलते हैं, लेकिन चीजों को अलग-अलग रखना पसंद है, तो MOKOBARA का यह बैग बढ़िया है. इसमें 35 लीटर तक की क्षमता है, जिससे कपड़े, गैजेट्स और बाकी जरूरी चीज़ें आराम से आ जाती हैं. इसके अलग-अलग कम्पार्टमेंट्स सामान को ऑर्गनाइज़ रखने में मदद करते हैं और स्ट्रैप्स भी आरामदायक हैं.
4. Wazdorf Expandable Travel Bag
अगर आपको एक एक्स्ट्रा बैग हमेशा साथ रखना पसंद है, तो Wazdorf का यह बैग अच्छा ऑप्शन है. जरूरत पड़ने पर इसका साइज बढ़ाया जा सकता है. यह हल्का है, फोल्ड हो जाता है और वाटरप्रूफ भी है. इसमें वेट पॉकेट और बाकी छोटे सेक्शन भी दिए गए हैं.
5. uppercase Topo Duffle Bag
यह बैग उन लोगों के लिए है जिन्हें ज्यादा स्पेस चाहिए, लेकिन बिना झंझट के. इसमें बड़ा मेन कम्पार्टमेंट और U-शेप की ओपनिंग है, जिससे सामान निकालना आसान रहता है. सामने वाली पॉकेट रोज़मर्रा की चीज़ों के लिए अच्छी है.
6. HAKKU Travel Duffle Bag With Wheels
यह बैग डफेल और ट्रॉली बैग दोनों का काम करता है. जरूरत के हिसाब से इसका साइज बदला जा सकता है और इसमें लगाए गए पहिए भी काम आते हैं, खासकर जब सामान ज्यादा हो. वाटरप्रूफ डिजाइन इसे और भरोसेमंद बनाता है.
7. Storite Travel Duffle Bag
इस बैग की खास बात है इसके अलग-अलग कम्पार्टमेंट्स. इसमें शू सेक्शन, वेट पॉकेट और कई छोटी-बड़ी पॉकेट्स मिलती हैं, जिससे हर चीज़ अलग रखी जा सकती है. जिम जाने वालों या छोटे ट्रिप्स पर जाने वालों के लिए यह काफी काम का है.
सही ट्रैवल बैग आपके सफर को सच में आसान और टेंशन-फ्री बना सकता है. चाहे आपको सुबह जल्दी निकलना हो या एक छोटा वीकेंड ट्रिप प्लान हो. इन बैग्स की खास बात यह है कि ये न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि सामान को अच्छे से ऑर्गेनाइज रखने में भी मदद करते हैं, जिससे हर चीज़ आसानी से मिल जाती है और सफर ज्यादा कंफर्टेबल लगता है. अगर आप नया ट्रैवल बैग लेने का सोच रहे हैं, तो Amazon के ये ऑप्शन्स आपके लिए एकदम सही साबित हो सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील