विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं ठिठुरेगा आपका बच्‍चा, ₹3000 के अंदर ये स्लीप सैक देंगे बेबी को चैन की नींद

स्लीपिंग बैग से बच्‍चों को सर्दियों में गर्माहट और आराम की नींद दिलाई जा सकती है. Amazon 3000 रुपये में कई टॉप ब्रांड के ऑर्गेनिक कॉटन और क्विल्टेड स्लीपिंग बैग लेकर आया है, लेकिन इन्‍हें खरीदते वक्त TOG नंबर, कपड़े का मटेरियल और जिपर का खास ध्‍यान रखें.

कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं ठिठुरेगा आपका बच्‍चा, ₹3000 के अंदर ये स्लीप सैक देंगे बेबी को चैन की नींद
अब ठंड में बार-बार नहीं उठेगा बच्‍चा. फोटो: AI

घर में छोटा बच्चा हो, तो सर्दियों की रातें कैसे कटती हैं, यह हर पैरेंट जानता है. आप बच्चे को अच्छे से कंबल उढ़ाकर सुला तो देते हैं, पर जब तक कमरे की लाइट बंद करके बिस्तर पर आते हैं, बच्चा पैर चलाकर कंबल नीचे खिसका चुका होता है. फिर पूरी रात बार-बार उठकर कंबल ठीक करना पड़ता है. ऊपर से कंबल बच्चे के मुंह पर आ जाने का डर भी लगा रहता है. ये न केवल बच्‍चे की बल्कि आपकी भी नींद खराब करता है. इस‍ीलिए बेबी स्लीपिंग बैग या स्लीप सैक काफी पसंद किए जाने लगे हैं. इसमें आगे ये पीछे की तरफ चेन लगी होती है, ऐसे में इसे पहनाने के बाद बच्‍चा कितने ही पैर चलाए, ये हटता नहीं हैं. अगर आप भी इन्‍हें लेना चाहती हैं, तो Amazon पर  Love To Dream, Gerber से लेकर कई ब्रांड्स के बैग आने लगे हैं.

लेकिन, इन्‍हें खरीदने से पहले कुछ चीजों की जानकारी होना जरूरी है. सबसे पहले प्रोडक्ट की डिटेल्स में TOG नंबर जरूर देख लें, क्योंकि इसी से पता चलता है कि स्लीपिंग बैग कितना गर्म है. दूसरी बात-कमरे में हल्की ठंड हो तो 1.0 TOG वाला बैग ठीक रहता है, लेकिन दिल्ली या लखनऊ जैसी कड़ाके की सर्दी में 2.5 TOG लेना चाहिए. इसी के साथ बैग के कपड़े पर भी ध्‍यान देना है, पॉलिएस्टर की जगह कॉटन मटेरियल हमेशा से ही सही रहते हैं, ये बच्चे की स्किन को हवा देते रहते हैं. वहीं अगर बच्‍चा बहुत छोटा है, तो यकीनन आपको रात को बार-बार उसका डायपर भी बदलना होगा, ऐसे में टू-वे जिप वाला बैग लें, क्योंकि इससे आप सिर्फ नीचे का हिस्सा खोलकर काम निपटा सकते हैं. सबसे अच्‍छी बात तो ये है कि ये सभी बैग सिर्फ 3000 रुपये में दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें | Kids Ethnic wear पर बचाएं पैसे, Pspeaches पर मिल रहा है 55% डिस्‍काउंट, मौका हाथ से जान न दें

यह भी पढ़ें | सर्दियों में बच्‍चों को चाहिए एक्‍स्‍ट्रा केयर, Nauti Nati, Anthrilo के Kids Wear पर रहा मिनिमम 60% डिस्‍काउंट

ये हैं 3000 रुपये में आने वाले Top Sleeping Bags

1. Love To Dream Swaddle Up, Baby Sleep Sack, 1.0 TOG

क्रीम रंग का यह मॉडल 1.0 TOG का है और 5 से 8.6kg वजन यानी करीब 3 से 6 महीने के बच्चों के लिए बना है. इस डिजाइन से बच्चे अपने हाथ मुंह तक ले जा सकते हैं और खुद ही शांत होकर सो जाते हैं. इसमें ट्विन जिप दी गई है, जिससे रात में नैपी बदलना काफी आसान हो जाता है.

फीचर्स:

  • हाथ ऊपर रखने वाला डिजाइन
  • 1.0 TOG की गर्माहट
  • ट्विन जिप

2. NINTARABABY 1.5 TOG Sleep Sack for Babies, Organic Cotton

इस स्लीप सैक को 100% ऑर्गेनिक कॉटन से तैयार किया गया है, और गर्माहट के लिए इसके अंदर पॉलीफिल भरा गया है, जिससे बच्‍चे की स्किन को जरा भी नुकसान नहीं होता. यह 1.5 TOG का है और ब्रांड के मुताबिक करीब 20 से 23 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले कमरों के लिए एकदम ठीक है. 

फीचर्स:

  • ऑर्गेनिक कॉटन स्‍टफ से बना है
  • 1.5 TOG फिलिंग
  • जिपर गार्ड
  • ऊपर पुल कवर दिया गया है

3. SNOWIE SOFT Baby Sleep Sack 2.5 TOG Wearable Blanket

इस स्‍लीपिंग बैग में तीन लेयर हैं, बाहर की तरफ कॉटन से बना मुलायम रेयॉन है और अंदर गुदगुदी फिलिंग है. इस पर की गई रजाई जैसी सिलाई यानी क्विल्टिंग की वजह से समय के साथ अंदर की रुई एक जगह इकट्ठी नहीं होती. इसका नीचे का हिस्सा काफी खुला है, जिससे बच्चा आराम से पैर चला सकता है.

फीचर्स:

  • 2.5 TOG की गर्माहट
  • जे-शेप की जिप
  • पैरों के लिए खुली जगह
  • इसका कपड़ा ब्रीदेबल है

4. Gerber Wearable Blanket Quilted Sleeveless Unisex With Two-Way Zipper

यह ब्लैंकेट आपको रजाई जैसा गुदगुदा लगने वाला है. इसमें बाजू नहीं दी हैं, जिसे लड़का या लड़की कोई भी इसे आराम से पहन सकता है. इसमें गले के पास प्रोटेक्टर के साथ टू-वे जिप दी गई है, जिससे बच्चे को इसे पहनाना और उतारना आसान रहता है. 

फीचर्स:

  • क्विल्टेड कपड़ा
  • टू-वे जिप
  • नेकलाइन प्रोटेक्टर
  • कई कलर्स में मिल जाएगा

5. TuddyBuddy Baby Cotton Wearable Quilted Sleeping Bag Blanket, 1.5 TOG

इस स्लीपिंग बैग में तीन गद्देदार लेयर हैं, दोनों तरफ बुना हुआ ऑर्गेनिक कॉटन है और बीच में फ्लीस लगाई गई है. यह 1.5 TOG का है और ब्रांड के मुताबिक यह AC वाले कमरों के साथ-साथ सर्दियों में भी बच्‍चों को पहनाया जा सकता है. 

फीचर्स:

  • फ्लीस फिलिंग
  • इसकी जिप किनारे से खुलती है 
  • 1.5 TOG की गर्माहट देता है
  • इसे मशीन में वॉश कर सकते हैं

 
अगर हम ये कहें कि ये सर्दी आपको आराम की नींद दिलाने वाली है, तो गलत नहीं होगा. जब बच्‍चा आराम से सोएगा, तो यकीनन आप भी सो पाएंगे. बहुत ज्यादा ठंडे कमरों के लिए 2.5 TOG वाला बैग सही रहता है. बच्‍चों की स्किन, कंफर्ट और गर्माहट को ध्‍यान में रखकर बने ये स्‍लीपिंग बैग Amazon से जरूर खरीदें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: