Resistance bands fitness guide: Resistance bands हाथों और पैरों से लेकर कोर और ग्लूट्स तक हर मेजर मसल ग्रुप को टारगेट करते हैं. फिटनेस के क्षेत्र मे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए Resistance bands अपनाने का यह अनूठा दृष्टिकोण व्यक्तियों को नए और रोमांचक तरीकों से खुद को चुनौती देने में मदद कर रहा है. इतना ही नहीं ये मांसपेशियों को टोन करने और ओवरऑल एथलेटिक परफॉर्मेंस में सुधार करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro हो गया सस्ता, अब पाएं ₹55,200 तक डिस्काउंट, जानिए कैसे और कब करें ऑर्डर
Resistance Bands के फायदे | benefits of resistance bands
पोर्टेबल होने के चलते Resistance Bands को कहीं भी ले जाया जा सकता है और घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. यह आपके जॉइंट्स पर कम प्रेशर डालता है, जिससे फिटनेस के दौरान चोट लगने का खतरा कम हो जाता है. इतना ही नहीं यह मांसपेशियों को मजबूत करने और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह बैंड बिगनर्स और एक्सपर्ट्स दोनों के लिए फायदेमंद होते है.
यह भी पढ़ें: 17000 रुपए में ये है अब तक का सबसे दमदार फोन, Samsung के इस फोन को हाथ से जाने न दें
आइए जानते हैं कि Resistance Bands की मदद से आप Full-Body Workout कैसे कर सकते हैं-
1. वार्म-अप
Resistance Bands वर्कआउट शुरू करने से पहले मसल्स को तैयार करना जरूरी है. लाइट कार्डियो एक्सरसाइज करें, जैसे दौड़ना या जंपिंग जैक्स, इसके बाद डायनामिक स्ट्रेचिंग करें, ताकि आपकी मसल्स लूज हो जाएं. इससे चोट लगने का खतरा कम होता है और आपकी बॉडी एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाता है.
2. अपर बॉडी एक्सरसाइज
Resistance Bands का इस्तेमाल शोल्डर, चेस्ट और ट्राइसेप्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए किया जा सकता है. बैंडेड शोल्डर रोटेशन, चेस्ट प्रेस और ट्राइसेप्स एक्सटेंशन जैसी एक्सरसाइज आजमाएं. ये एक्सरसाइज अपर पावर और स्टेबिलिटी बढ़ाने में आपकी मदद करेगी.
3. बाइसेप्स कर्ल
यह एक्सरसाइज बाइसेप्स की मजबूती के लिए बेहतरीन कही जाती है. इसे करने के लिए बैंड को दोनों हाथों से पकड़ें, हथेलियां आगे की ओर रखें और बैंड को ऊपर की ओर कर्ल करें. अपने बाजुओं को स्थिर रखते हुए इसे कंधों तक ले जाएं, फिर धीरे-धीरे वापस नीचे लाएं.
Resistance Bands बॉडी को टोन बनाने में मदद करते हैं; Photo Credit: Pexels
4. ट्राइसेप्स एक्सटेंशन
ट्राइसेप्स एक्सटेंशन आर्म के पीछे के हिस्से को टोन करने के लिए उपयोगी होता है. इसे करने के लिए बैंड को एक हाथ में पकड़ें और बाजू को ऊपर की ओर फैलाएं. अब बैंड को सिर के पीछे नीचे करें, अपने ऊपरी बाजू को स्थिर रखें, फिर इसे वापस ऊपर की ओर उठाएं.
5. शोल्डर रोटेशन
शोल्डर रोटेशन फ्लेक्सिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है. इसे करने के लिए बैंड को दोनों हाथों में कंधे की ऊंचाई पर पकड़ें और कंधों को राउंड स्पीड में पहले घड़ी की दिशा में और फिर विपरीत दिशा में घुमाएं.
6. चेस्ट प्रेस
इसे छाती की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक इफेक्टिव एक्सरसाइज माना जाता है. इसे करने के लिए बैंड को दोनों हाथों में कंधे की ऊंचाई पर पकड़ें, फिर हाथों को पूरी तरह से आगे की ओर फैलाएं और फिर वापस शुरूआती स्थिति में लाएं.
वजन कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं Resistance Bands ; Photo Credit: Pexels
7. लोअर बॉडी एक्सरसाइज
Resistance Bands पैरों, ग्लूट्स और काफ मसल्स को मजबूत करने के लिए भी बेहतरीन होते हैं. आप बैंडेड स्क्वाट्स, लंजेस और काफ रेज जैसी एक्सरसाइज आजमा सकते हैं. ये एक्सरसाइज लोअर बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाने का काम करती हैं.
8. स्क्वाट्स
स्क्वाट्स एक कम्पाउंड एक्सरसाइज है जो पैरों, ग्लूट्स और कोर की कई मांसपेशियों को एक्टिव करती है. इसे करने के लिए बैंड को पैरों या टखनों के चारों ओर लपेटें, फिर रीढ़ को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें और सुनिश्चित करें कि आपके घुटने पैर की उंगलियों से आगे न जाएं.
9. लंजेस
लंजेस लॉअर बॉडी को मजबूत करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है. इसे करने के लिए बैंड को पैरों या टखनों के चारों ओर लपेटें और एक पैर आगे बढ़ाकर लंज पोजीशन में आएं. ध्यान रखें कि सामने वाला घुटना पैर की उंगलियों से आगे न जाए.
Resistance Bands बॉडी को टोन बनाने में मदद करते हैं; Photo Credit: Pexels
11. कोर एक्सरसाइज
Resistance Bands का इस्तेमाल एब्स और ऑब्लिक्स को मजबूत करने के लिए भी किया जा सकता है. बैंडेड क्रंचेस, लेग रेज़ और रशियन ट्विस्ट्स जैसी एक्सरसाइज आज़माएं. ये एक्सरसाइज कोर स्ट्रेंथ और ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगी.
12. कूल-डाउन और स्ट्रेचिंग
वर्कआउट खत्म करने के बाद मांसपेशियों को आराम देना और स्ट्रेच करना बेहद जरूरी है. इससे सोरनेस कम होगी और लचीलापन बढ़ेगा.
ये हैं बेस्ट Resistance bands
Resistance bands एक्सरसाइज करने का एक वर्सेटाइल और इफेक्टिव तरीका है. अपने वर्कआउट रूटीन में रेजिस्टेंस बैंड को शामिल करके, आप अपनी स्ट्रेंथ, लचीलेपन और ओवरऑल फिटनेस में सुधार कर सकते हैं. चाहे आप शुरुआत कर रहे हों या एथलीट हों, Resistance bands किसी भी वर्कआउट रूटीन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं.
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील


