विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

घर की हवा को साफ करने के लिए Air Purifier कैसे चुनें, जान लें जरूरी बातें

Air purifiers चुनते समय सबसे जरूरी बात होती है अपने घर के साइज, एयर क्‍वालिटी और हेल्‍थ की जरूरतों को ध्‍यान में रखना

घर की हवा को साफ करने के लिए Air Purifier कैसे चुनें, जान लें जरूरी बातें
पॉल्‍यूशन के चलते लोग इसे काफी पसंद करने लगे हैं
फाेटो: Flipkart

Air purifiers एक ऐसा टूल है जो कमरे की हवा को क्‍लीन करने के लिए बनाया गया है. इसका काम करने का तरीका काफी दिलचस्प होता है. जब आप इसे चालू करते हैं, तो यह कमरे की हवा को अपने अंदर खींचता है और फिर उसे अलग-अलग फिल्टर्स से गुज़ारता है. सबसे पहले, Pre-Filter बड़े पार्टिकल जैसे बाल, धूल और रेशों को रोकता है. इसके बाद HEPA (High Efficiency Particulate Air) Filter हवा में मौजूद बेहद छोटे पार्टिकल—जैसे परागकण, धुआं, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को पकड़ लेता है. ऐसे में आजकल बढ़ते पॉल्‍यूशन के चलते लोग इसे काफी पसंद करने लगे हैं, पर कई बार केवल दाम और क्‍वालिटी के चक्‍कर में आकर इसे खरीदना आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. आइए सबसे पहले जानते हैं कि इन्‍हें खरीदते समय किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए.

ये भी देखें: फ्रिज से लेकर खाने तक... किचन में कोकरोच ने मचा रखा हे आंतक, तो ये Cockroach Killer दे सकते हैं आराम

साड़ियां ऐसी, अगर कर ली ट्राई तो नजर नहीं हटा पाएगा आपसे कोई… दाम भी ऐसा की हर कोई चाहेगा इन्‍हें खरीदना

Air purifiers चुनते समय सबसे जरूरी बात होती है अपने घर के साइज, एयर क्‍वालिटी और हेल्‍थ की जरूरतों को ध्‍यान में रखना. सबसे पहले, HEPA फिल्टर वाला प्यूरीफायर चुनना समझदारी है, क्योंकि यह 99.97% तक सूक्ष्म कणों को भी फिल्टर कर सकता है- जैसे धूल, परागकण और धुआं. अगर आपको स्‍मैल या गैसों से भी परेशानी होती है, तो Activated Carbon Filter वाला मॉडल लें, जो VOCs और रसोई की गंध को भी सोख लेता है.

इसके अलावा, CADR (Clean Air Delivery Rate) ज़रूर देखें- यह बताता है कि एयर प्यूरीफायर कितनी जल्दी हवा को साफ कर सकता है. जितना ज़्यादा CADR, उतनी फास्‍ट और बेहतर सफाई. कमरे के साइज के अनुसार प्यूरीफायर चुने. छोटे कमरों के लिए पोर्टेबल मॉडल और बड़े हॉल के लिए हाई-कवरेज यूनिट्स बेहतर काम करते हैं.

Flipkart के ये Top air purifiers आज ही घर ले आएं

अगर आप Air purifiers को रात में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कम शोर वाला मॉडल चुनें, ताकि नींद में खलल न हो. साथ ही, फिल्टर रिप्लेसमेंट की लागत और एनर्जी कंजम्पशन भी ध्यान में रखें—कुछ मॉडल बिजली की खपत कम करते हैं और लंबे समय तक चलने वाले फिल्टर के साथ आते हैं. अब देर न करें, अपने घर को फ्रेशनेस देने के लिए Flipkart के इन air purifiers को आज ही घर ले आएं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: