गलत खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण आजकल पेट से जुड़े विकार सबसे ज्यादा परेशान करते हैं. अकसर अब लोगों को भूख कम लगना या खाने के बाद पेट फूलना जैसी परेशानियां होने लगी हैं. पहले तो इन परेशानियों को छोटा समझकर नजर अंदाज कर दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटी-छोटी दिक्कतें सेहत को काफी प्रभावित करती हैं. कई लोग रोग पाचन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए रोजाना अजवाइन खाते हैं, लेकिन यह नहीं जानते हैं कि कैसे और कितनी मात्रा में अजवाइन खाना लाभकारी होता है.
अजवाइन में थाइमोल नाम का यौगिक पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है और इसकी गर्म तासीर सर्दी और खांसी से भी बचाती हैं. हालांकि अजवाइन का सेवन करने से पहले उसके सेवन का तरीका भी जान लेना जरूरी है. कुछ लोग अजवाइन को कच्चा ही खा लेते हैं और किसी भी समय खाली पेट या फिर रात के समय इसका सेवन बेधड़क करते हैं लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है.
ये भी देखें: Navratri food: व्रत में खाएं साबूदाना, पोषक तत्वों से है भरपूर, भूख को भी करता है कंट्रोल
कैसे करें अजवाइन का सेवन
अजवाइन को खाने से पहले हल्का भून लेना चाहिए. अजवाइन को इतना भूनना चाहिए कि उसके रंग में किसी तरह का परिवर्तन न हो लेकिन उसमें से हल्की-हल्की सुगंध आने लगे. ऐसे में आधे से कम चम्मच का सेवन करना चाहिए और सेवन भी हमेशा गुनगुने पानी के साथ करना करना चाहिए. गुनगुने पानी के साथ सेवन से अजवाइन के गुण बढ़ जाते हैं और पाचन तेजी से ठीक होता है. इससे पेट की जठराग्नि तेज होती है और भूख भी समय पर लगती है.
ये भी देखें: गेहूं, ज्वार, मक्का या बाजरे का आटा? जानें कौन है ज्यादा पौष्टिक,और खरीदें इन्हें कम दाम में
किस समय करें अजवाइन का सेवन
कुछ लोग सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी या सूखी अजवाइन का सेवन करते हैं, लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है. अजवाइन को हमेशा भोजन के बाद ही लेना चाहिए. खाना खाने के बाद तकरीबन आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से इसका सेवन किया जा सकता है.
ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि अजवाइन का सेवन तब ही करें जब पाचन में परेशानी हो, बिना परेशानी के उसे अपने दिनचर्या का हिस्सा न बनाएं. गर्म तासीर होने की वजह से यह पेट में जलन कर सकती है. इसलिए जब गैस और पेट फूलने की परेशानी हो, तभी इसका सेवन करें.
अगर आप भी इस इंग्रेडिएंट को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो Flipkart पर टॉप ब्रांड की अजवाइन आपको बेहद कम दाम में ऑफर की जा रही हैं, इनकी प्रीमियम
FAQ
सवाल 1:अजवाइन में कौन सा मुख्य यौगिक पाया जाता है?
जवाब: अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक पाया जाता है जो पाचन में राहत देता है.
सवाल 2: अजवाइन का सेवन कैसे करना चाहिए?
जवाब: अजवाइन को हल्का भूनकर गुनगुने पानी के साथ आधे चम्मच से कम मात्रा में लेना चाहिए.
सवाल 3: अजवाइन कब लेना चाहिए?
जवाब: अजवाइन भोजन के आधे घंटे बाद लेना चाहिए, खाली पेट सेवन गलत है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील