Buy Ayurvedic Hair Oil Online: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही मौसम में चिपचिपापन भी शुरू हो जाता है, जो बालों और स्किन को बुरी तरीके से प्रभावित करता है. बाल उमस और पसीने की वजह से चिपचिपे होने लगते हैं और पसीने की वजह से आम दिनों की तुलना में ज्यादा झड़ते हैं. ऐसे में गर्मियों के दिनों में बालों की देखभाल करना जरूरी है.
आयुर्वेद में केशों की देखभाल केवल आउटर ब्यूटी तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉडी के इंटरनल बैलेंस, पोषण, और लाइफस्टाइल का प्रतिबिंब है. भागदौड़ भरी जिंदगी में, जीवनशैली में सुधार के साथ, प्रकृति की गोद में मिली कुछ जड़ी-बूटियों के जरिए बालों को गहराई से पोषण दिया जा सकता है. हम आपको आयुर्वेद में वर्णित कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के माध्यम से बने तेलों के बारे में बताएंगे, जो बालों की रंगत सुधारने से लेकर बालों को कई चमक भी देते हैं.
ये भी देखें: गर्मियों में दिनभर फ्रेश रहने के लिए खरीदें ये शानदार और Long-Lasting Fragrances, प्राइस भी है काफी अफोर्डेबल
इसके लिए आंवला चूर्ण, कड़ी पत्ता, नारियल तेल और मेथी दाना को धीमी आंच पर उबाल लें. नारियल तेल में रंग में परिवर्तन के बाद तेल को कांच के बर्तन में छान कर रख लें. यह तेल बालों को पोषण देता है, बालों की चमक को बरकरार रखता है, रूसी को कम करता है और उन्हें मुलायम भी बनाता है. इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें.
दूसरा तरीका है, आंवला चूर्ण, भृंगराज चूर्ण, ब्राह्मी चूर्ण, जटामांसी चूर्ण, और तिल के तेल को धीमी आंच पर उबालें. रंग में परिवर्तन और सभी चीजों के पक जाने के बाद तेल को छानकर रख लें. यह तेल बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है, बालों में जमी गंदगी को साफ करता है, मानसिक तनाव से भी राहत देता है, और समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है.
ये भी देखें: अब होगी Tanning की छुट्टी, आज ही खरीदें ये फेस मास्क, खिल उठेगी त्वचा
हफ्ते में तीन बार इस तेल को गुनगुना करके बालों में लगाएं, और अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो हफ्ते में दो बार तेल मालिश के बाद बालों को अच्छे से शैम्पू से धो लें. कुछ ही महीनों में बालों में आए बदलाव खुद नज़र आने लगेंगे. इसके साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखें और ओमेगा-3 और विटामिन ई की कमी शरीर में न होने दें.
ये भी देखें: रूखे, फ्रिज़ी और उलझे बालों से छुटकारा चाहिए? जानिए Hair Serum या Hair Oil आखिर कौन है ज्यादा असरदार?
अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल भी गर्मियों में शाइनी और खूबसूरत बने रहें तो, ये नेचुरल हेयर ऑयल आपको बिना समय गवाए आज ही ऑर्डर करने चाहिए. Myntra इन ऑयल पर बंपर डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है.
FAQ
सवाल 1: गर्मियों में बालों की देखभाल क्यों जरूरी है?
जवाब: गर्मियों में उमस और पसीने की वजह से बाल चिपचिपे होते हैं और ज्यादा झड़ते हैं, इसलिए देखभाल आवश्यक है.
सवाल 2: आयुर्वेदिक तेल बालों के लिए कैसे लाभकारी हैं?
जवाब: आयुर्वेदिक तेल बालों को पोषण देते हैं, रूसी कम करते हैं, बालों की चमक बढ़ाते हैं और झड़ने से बचाते हैं.
सवाल 3: आयुर्वेदिक तेल बनाने के लिए कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां उपयोग होती हैं?
जवाब: आंवला चूर्ण, कड़ी पत्ता, नारियल तेल, मेथी दाना, भृंगराज, ब्राह्मी, जटामांसी आदि.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील