देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. टेम्परेचर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में प्यास बुझाने के पारंपरिक ठंडई का सेवन हमारी सेहत के फायदेमंद कहा जाता है. टेस्ट के साथ-साथ ठंडई ठंडक और एनर्जी भी देती है, जो गर्मी में तन-मन दोनों को तरोताजा रखती है. गर्मी के मौसम में घर की ठंडई पीने से न सिर्फ प्यास बुझती है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है. यह त्योहारों और गर्म दिनों में पीने वाला पेय है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्मी में बाजार के पेय पदार्थों की बजाय घरेलू और प्राकृतिक ठंडई का सेवन करें. इससे तन-मन दोनों फ्रेश रहेंगे और सेहत भी सुधरेगी.
कैसे बनाई जाती है ठंडई
ठंडई बादाम, केसर, सौंफ, खसखस, गुलाब की पंखुड़ियों और विभिन्न मगजों से बनाई जाती है. यह पेय गर्मियों में शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है, पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और दिमाग को शांत कर त्वचा को चमकदार बनाता है.
ठंडई के सेवन से कई फायदे
यह शरीर को प्राकृतिक ठंडक के साथ एनर्जी देती है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. थकान दूर करती और मूड अच्छा रखती है. ठंडई बनाने की विधि भी आसान है. ठंडई बनाने के लिए सौंफ, खसखस, काली मिर्च, इलायची, तरबूज-खरबूज-कद्दू के मगज, बादाम, काजू, पिस्ता, केसर और गुलाब की पंखुड़ियां लें. इन सभी सामग्री को साफ करके 2-3 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें. भिगोई हुई सामग्री को मिक्सी में बारीक पीस लें. एक जग में ठंडा दूध लें और इसमें पेस्ट अच्छे से मिला दें. स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालें. अंत में केसर, गुलाब की पंखुड़ियां, बर्फ के टुकड़े और ऊपर से कटे बादाम-पिस्ता छिड़ककर सर्व करें.
अगर आप भी ठंडई ऑर्डर करना चाहते हैं तो Amazon आपके लिए टॉप क्वालिटी की ठंडई लेकर आ चुका है. देर न करें, आज ही ऑर्डर करें.
FAQ
सवाल 1: ठंडई क्या है?
जवाब: ठंडई एक पारंपरिक ठंडा पेय है जो गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है.
सवाल 2: ठंडई बनाने की मुख्य सामग्री क्या हैं?
जवाब: बादाम, केसर, सौंफ, खसखस, गुलाब की पंखुड़ियां, काजू, पिस्ता और दूध मुख्य सामग्री हैं.
सवाल 3: ठंडई पीने से क्या लाभ होते हैं?
जवाब: यह पाचन सुधारती है, इम्युनिटी बढ़ाती है, थकान दूर करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील